ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार को आज फोरलेन सड़कों और पुल की सौगात देंगे नितिन गडकरी, साथ होंगे तेजस्वी यादव

UB India News by UB India News
November 15, 2022
in खास खबर, पटना, परिवहन, बक्सर, भोजपुर, रोहतास
0
बिहार को आज फोरलेन सड़कों और पुल की सौगात देंगे नितिन गडकरी, साथ होंगे तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लंबे समय के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को बिहार पहुंचेंगे. यहां नितिन गडकरी और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को एक मंच साझा करेंगे. बिहार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लोकार्पण और एक पुल के शिलान्यास के कार्यक्रम में बक्सर और रोहतास में मौजूद रहेंगे. इन दोनों कार्यक्रमों में तेजस्वी यादव की मौजूदगी रहेगी.

पूर्व में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तब उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्र के तौर पर नितिन गडकरी से दिल्ली में कई बार मुलाकात की थी. नितिन गडकरी द्वारा जिन फोर लेन सड़कों का लोकार्पण होगा उनमें एक है कोईलवर से भोजपुर फोरलेन सड़क. यह सड़क एनएच-30 को एनएच-84 से जोड़ती है. इसकी लंबाई 44 किमी है और निर्माण लागत 1662 करोड़. इस सड़क के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की संपर्कता मिल रही है. लखनऊ के रास्ते दिल्ली जाना आसान होगा. दिल्ली पहुंचने मे 15 घंटे की जगह अब 10 घंटा लगेगा. इससे आरा में लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी. इस सड़क के लिए 37 अंडरपास, पांच बड़े पुल तथा 13 छोटे पुल बनाए गए हैं. दूसरी सड़क भोजपुर से बक्सर के बीच की है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

कोईलवर से भोजपुर आने वाली फोर लेन सड़क इससे मिल रही. भोजपुर-बक्सर फोरलेन सड़क को एनएच-84 के नाम से जाना जाता है. इसकी लंबाई 48 किमी है और निर्माण लागत 1728 करोड़ रुपए. दोनों सड़क पटना-बक्सर फोर लेन के पैकेज में शामिल हैं.इन दोनों सड़कों का लोकार्पण बक्सर के अहरौली में होगा. नितिन गड़करी इसके अलावा रोहतास ज़िले के नौहट्टा में पंडुका पुल का शिलान्यास करेंगे.

इसकी लागत 210 करोड़ रुपए है. पंडुका पुल बन जाने से पंडुका से झारखंड के गढ़वा की दूरी घट जाएगी. पुल बन जाने से सासाराम, डेहरी ऑनसोन व औरंगाबाद के लोगों को जाम से भी छुटकारा संभव हो पाएगा, साथ ही है बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी आसानी से आवागमन की बड़ी सुविधा मयस्सर हो पाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
जनता दरबार में मुख्यमंत्री : इसका काम जल्दी करा दीजिये

जनता दरबार में मुख्यमंत्री : इसका काम जल्दी करा दीजिये

अहमदाबाद-उदयपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: साजिश ने खड़े किए कई सवाल, NIA और ATS खोज रही जवाब

अहमदाबाद-उदयपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: साजिश ने खड़े किए कई सवाल, NIA और ATS खोज रही जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend