हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र (दृष्टि पत्र) जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को इस बार संकल्प पत्र नाम दिया है। शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र सार्वजनिक किया।
11 संकल्प लिए
हिमाचल में यूनिफार्म सिविल कोड लेकर आएगी।
भाजपा सरकार अन्नदाता सम्मान निधि तीन हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे।
आठ लाख से ज्यादा रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़े जाएंगे
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 12000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जाएगा।
12 प्रतिशत जीएसटी पर पैकेजिंग मैटेरियल मिलेगा
पांच नए मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। मोबाइल वैन की संख्या दोगुनी की जाएगी।
हिम स्टार्टअप योजना चलाई जाएगी। 900 करोड़ के बजट का प्रावधान किया जाएगा।
सैनिकों के परिवार की आर्थिक मदद बढ़ाएगी।
वक्फ की प्रापर्टी का सर्वे किया जाएगा। यदि गैर कानूनी तरीके से प्रयोग हो रहा है तो उस पर रोक लगाई जाएगी।
कर्मचारियों की सुविधाओं व हक को लेकर 11वां संकल्प है।
जनता के साथ यह प्रतिबद्धता की
महिलाओं को तीन घरेलू गैस सिलेंडर देने की प्रतिबद्धता दी। ढाई हजार रुपये होनहार विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण रोजगार में दिया जाएगा।
वादों से बढ़कर काम किया : नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा हमने जो वादे किए थे वह तो पूरे किए ही इसके अलावा भी बढ़कर काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों को आवास दिया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में ओपीएस व रोजगार को प्रमुखता
बीते कल शनिवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था, कांग्रेस ने इसे प्रतिज्ञा पत्र नाम दिया है। कांग्रेस ने ओपीएस सहित एक लाख लोगों को पहली कैबिनेट में रोजगार देने का निर्णय लेने की घोषणा की गई है।







