ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी फिर सेना के साथ मनाएंगे दिवाली !

UB India News by UB India News
October 23, 2022
in केंद्रीय राजनीती, सेना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आप दिवाली पर अपने घर जाने के लिए और बच्चों के साथ त्यौहार मनाने को बेताब होंगे। यह त्यौहार ही ऐसा होता है कि हर कोई अपने परिवार के साथ इसे सेलिब्रेट करना चाहता है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार सेना के जवानों के साथ ही अपनी दिवाली मनाते हैं। इस बार भी वह दिवाली के मौके पर सैनिकों के साथ होंगे। वह वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लगे भारत के आखिरी गांव में सेना के साथ दिवाली मना सकते हैं। हालांकि अभी सुरक्षा कारणों से स्थान का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पीएम मोदी हर बार जवानों के साथ ही अपनी दिवाली क्यों मनाते हैं ?… दिवाली पर उनकी मां हर वर्ष अकेली क्यों पड़ जाती हैं ?… अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है।

जब हम और आप अपने घरों पर बच्चों और परिवार के साथ दिवाली मना रहे होते हैं तो उस वक्त हमारे देश के जवान ऊंची-ऊंची पहाड़ियों, बीहड़ों और दुर्गम क्षेत्रों में शून्य से कई डिग्री कम तापमान में सीमा की सुरक्षा कर रहे होते हैं। जबकि उन जवानों के भी दिल में हसरत होती है कि वह दिवाली के दिन अपने बच्चों, बीबी और परिवार के साथ रहें। मगर सेना के हर जवान का दिवाली के दिन घर-परिवार के साथ रहने का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। जरा सोचकर देखिये, जब आपके बच्चे घर पर दिवाली के दिन आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हों, लेकिन तब भी आप नहीं पहुंच पाएं तो उनकी खुशियों पर कैसा बज्रपात होता होगा, यह सोचकर ही दिल दहल जाएगा। सेना के जवानों को अपनी खुशियों को मारना पड़ता है, अपने परिवार से बिछड़ना पड़ता है। बच्चों की खुशियों को भी दबाना पड़ता है, उनके बहते आंसुओं को मजबूरी में देखना पड़ता है। इस सबके लिए फौलाद का कलेजा ही चाहिए, जो कि हमारे जवानों के पास ही होता है।

RELATED POSTS

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पीएम मोदी सेना को मानते हैं परिवार

पीएम मोदी कहते हैं कि सेना के जवानों की वजह से हम और आप घर पर सुरक्षित दिवाली मना पाते हैं। अगर वह सीमा पर तैनात नहीं होते तो हम बेखौफ होकर शायद अपने घरों में न तो दिया जला पाते और न ही इस तरह खुशियां मना पाते। दिवाली पर हमें मिलने वाली हर खुशी के पीछे कहीं न कहीं जवानों की कुर्बानी है। इसलिए पीएम मोदी सेना को ही अपना परिवार मानते हैं और हर बार सैनिकों के साथ ही दिवाली मनाने उनके कैंप में जाते हैं। पीएम मोदी वर्ष 2014 से लगातार आर्मी के साथ ही दिवाली सेलिब्रेट करते हैं। साथ ही उन्हें परिवार से दूर नहीं होने का एहसास कराते हैं।

हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर मनाते हैं दिवाली
पीएम मोदी देश की विभिन्न सीमाओं पर दिवाली मनाने के लिए जाते हैं। वह कभी पाकिस्तान की सीमा पर होते हैं तो कभी चीन की सीमा से लगे क्षेत्रों में। वर्ष 2014 से यह सिलसिला लगातार चल रहा है।

  • पहली बार पीएम बनने के बाद 2014 में उन्होंने सेना के साथ अपनी पहली दिवाली सियाचिन में मनाई थी, जहां सर्दियों में तापमान माइनस 40 डिग्री तक गिर जाता है।
  • इसके बाद वर्ष 2015 में पंजाब से लगी पाकिस्तान की सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • फिर 2016 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सैनिकों के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया था।
  • इसके बाद 2017 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बीएसएफ और सेना के जवानों के साथ दिवाली पर शामिल हुए थे।
  • फिर 2018 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आइटीबीपी और सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • इसके बाद 2019 में पीएम ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में दिवाली सेलिब्रेट किया था।
  • वर्ष 2020 में वह राजस्थान के जैसलमेर में जवानों के साथ दिवाली कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
  • फिर 2021 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के ही नौशेरा सेक्टर में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस प्रकार पीएम लगातार जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं।
  • हाथ से जवानों को खिलाते हैं लड्डू और लगाते हैं माथे पर टीका
    पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली पर पूरा वक्त तन्मयता से गुजारते हैं। वह अपने हाथ से जवानों के माथे पर विजय का टीका लगाते हैं और इसके बाद लड्डू भी अपने ही हाथ से खिलाते हैं। इससे जवानों का हौसला कई गुना बढ़ जाता है। पीएम मोदी इस दौरान जवानों को घर न जा सकने का मलाल नहीं होने देते। पीएम मोदी उन्हें यह एहसास दिलाते हैं कि वह उनके ही परिवार के सदस्या हैं, तभी सेना के साथ दिवाली मना रहे हैं। पीएम मोदी कहते हैं कि आप अपने बच्चों और मां से दूर हैं तो मैं भी आपकी तरह ही अपनी मां से दूर होकर आपके साथ दिवाली मना रहा हूं। क्योंकि हम और आप एक ही परिवार के हैं। दोनों का ही काम देश की रक्षा करना है। मां भारती ही हम सभी की मां है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 17, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 17, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

Next Post
इमरान की फजीहत

संसद के लिए अयोग्य ठहराए गए इमरान खान... अब क्या होगा पाकिस्तान में

हमारी सरकार हर गरीब को पक्की छत देने का काम कर रही हैः PM नरेंद्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend