ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लगातार सातवे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंड़ार ……..

UB India News by UB India News
September 29, 2022
in कारोबार, खास खबर, संपादकीय
0
लगातार सातवे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंड़ार ……..

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के पास विदेशी मुद्रा भंड़ार में कमी पर जताई जा रही चिंता को खारिज करते हुए मंगलवार को आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंड़ार में कमी की बात इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा तूल देने जैसी बात है। गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा भंड़ार लगातार सातवे सप्ताह घटा है‚ और यह १६ सितम्बर को समाप्त आलोच्य सप्ताह में कम होकर ५४५.६५ अरब ड़ॉलर पर आ गया जबकि मार्च‚ २०२२ में यह ६०३.३१ अरब ड़ॉलर था। सेठ ने कहा कि बेशक‚ आंकड़े़ विदेशी मुद्रा भंड़ार में कमी की बात कह रहे हैं‚ लेकिन विदेशी मुद्रा भंड़ार इतना पर्याप्त है कि मौजूदा स्थिति से पार पाया जा सके। दरअसल‚ हाल के महीनों में भारतीय मुद्रा में तेज गिरावट ने ऐसे चिंताजनक हालात पैदा कर दिए कि भारतीय रिजर्व बैंक को रुपये की गिरावट को थामने के लिए ड़ॉलर का उपयोग करना पड़़ा। वैश्विक गतिविधियां भारतीय मुद्रा के मूल्य में गिरावट का प्रमुख कारण हैं। विदेशी मुद्रा प्रवाह में कमी और व्यापार घाटा बढ़ना वे अन्य कारण हैं‚ जिनके चलते रुपया कमजोर हुआ। हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रुपए को अभी भी अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में होने की बात कही है। भारतीय अर्थव्यवस्था की वृहद् आर्थिक बुनियाद को मजबूत करार देते हुए सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा ६.४ प्रतिशत के स्तर पर रखने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। इस बीच‚ वैश्विक मंदी की आहट ने वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक को चौकन्ना कर रखा है। हालांकि केंद्रीय बैंक ने इस बाबत कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है‚ लेकिन ३० सितम्बर को आरबीआई गर्वनर ड़ॉ. शक्तिकांत दास मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। उम्मीद है कि मौद्रिक नीति पर मंदी की आहट का असर दिखेगा। केंद्रीय बैंक की सर्वाधिक चिंता भारतीय मुद्रा की गिरावट को लेकर है। कारण‚ यदि गिरावट का रुझान बना रहा तो विदेशी मुद्रा भंड़ार के तेजी से छीजने की आशंका है। ऐसे में मंदी के हालात भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। ऐसे में विदेशी मुद्रा का प्रवाह मंद पड़े़गा और विदेशी मुद्रा भंड़ार को पर्याप्त बनाए रखने की प्रबल चुनौती उठ खड़़ी होगी। बहरहाल‚ मौद्रिक नीति पर सबकी नजर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
बच जाएगी धरती!

बच जाएगी धरती!

गुजरात पहुंचे पीएम मोदी,  सूरत को दिया 3,400 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, सूरत को दिया 3,400 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend