ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

घटेंगी कारोबारी दिक्कतें…………

UB India News by UB India News
September 20, 2022
in कारोबार, खास खबर, संपादकीय
0
घटेंगी कारोबारी दिक्कतें…………

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कारोबारियों की दिक्कतें घटानी हैं तो होना यह चाहिए कि उनके लिए विभिन्न कायोँ की अनुमति के लिए निर्धारित पेपर वर्क को कम से कम किया जाए। या उनके कराधान के तौर तरीकों को इतना आसान बना दिया जाए कि उन्हें इसके लिए मंहगी फीस पर विशेषज्ञों की सेवाएं न लेनी पड़ें और वे खुद इन कामों को करने में सक्षम हों। न कि उनके द्वारा किए जाने वाली कथित छोटी बड़़ी गड़़बडि़यों को थोड़े़ बहुत जुर्माने के साथ वैध बना दिया जाए। अभी जो तैयारी चल रही है उससे कारोबार में होने वाली गड़बडि़यों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने की आशंका बन सकती है। खबर है कि देश में कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए छोटे अपराधों से संबंधित सभी प्रावधानों को फौजदारी मामलों से मुक्त करने वाला एक कानून वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तैयार कर रहा है। इस विधेयक को तैयार करने की जिम्मेदारी उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (ड़ीपीआईआईटी) को सौंपी गई है। केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न कानूनों में अनेक ऐसे प्रावधानों की पहचान की गई हैं जिनमें बदलाव करके जिन्हें फौजदारी मामलों से मुक्त करने की जरूरत महसूस की जा रही है। कारोबारी सुगमता और जीवनयापन की सुगमता से संबंधित विधेयक तैयार करने का काम जोरों से चल रहा है। इस विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने की तैयारी है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस विधेयक में अनेक छोटे अपराधों को फौजदारी मामलों से ही मुक्त कर दिया जाएगा। अब ऐसे मामलों में कारावास की जगह सिर्फ जुर्माने का प्रावधान होगा। इसका अर्थ यह होगा कि छोटे–मोटे अपराधों के लिए किसी कारोबारी को जेल नहीं होगी। इसके बजाए उसे सिर्फ जुर्माना भुगतना होगा। इस समय वॉशरूम और कैंटीन में सफेदी नहीं करने जैसे छोटे अपराधों तक के लिए जेल की सजा है। इस कवायद का मकसद एक कानून के जरिए छोटे अपराधों और छोटे प्रक्रियात्मक उल्लंघनों को फौजदारी के मामलों से मुक्त करना है। मामला ऐसे ही छोटे मोटे मामलों तक सीमित रहे तो दुरुस्त है। जुर्माना भुगतने से ही मुक्ति मिल जाने की संभावना हो तो अपराधों की संख्या और गंभीरता बढ़ भी सकती है। यह शेर के मुंह में खून लगाने जैसा भी साबित हो सकता है और तब स्थिति को संभालना मुश्किल होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा, कड़े पहरे में हुई गुंबद की जांच और वीडियोग्राफी

ज्ञानवापी मस्जिद मामला : बेहद अहम है निर्णय

बिहार कैबिनेट का फैसला: 8000 नए पद, 12 जिलों में OBC+2 गर्ल्स हाई स्कूल

बिहार कैबिनेट का फैसला: 8000 नए पद, 12 जिलों में OBC+2 गर्ल्स हाई स्कूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend