ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाइडन प्रशासन ने अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है: व्हाइट हाउस

UB India News by UB India News
September 16, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
बाइडन प्रशासन ने अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है: व्हाइट हाउस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अभी तक अपने प्रशासन में अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह अमेरिकी प्रशासन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को मिला अब तक सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। अमेरिकी की आबादी में इस समुदाय की हिस्सेदारी करीब एक प्रतिशत है। अमेरिकी संसद परिसर में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत भारत की स्वंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन का प्रतिनिधित्व करने वाले राज पंजाबी ने अमेरिकी सरकार में मौजूद शीर्ष भारतीय-अमेरिकियों के नामों की सूची पढ़ी। राज पंजाबी व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जैवरक्षा मामलों के वरिष्ठ निदेशक हैं। पंजाबी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने अपने प्रशासन में 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है।

मुझे ऐसे प्रशासन का हिस्सा बनकर गर्व होता है: पंजाबी

उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें इस पर गर्व होना चाहिए।’’ पंजाबी ने कहा कि बुधवार को हुए समारोह का विषय ‘एक साथ मजबूत : अमेरिका-भारत साझेदारी’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसे प्रशासन का हिस्सा बनकर गर्व होता है, जो विविधता बनाए रखने के साथ-साथ ऐसे नेताओं के साथ सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एक समान सोचते हैं और अमेरिका की भावना को प्रदर्शित करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने इस साल अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा था कि जब करीब 40 लाख भारतीय-अमेरिकियों समेत दुनियाभर के लोग 15 अगस्त को भारत की आजादी की 76वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं, तब अमेरिका भी सच और अहिंसा को लेकर महात्मा गांधी के चिरस्थायी संदेश द्वारा मार्गदर्शित भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में मनाए जा रहे महोत्सव में शामिल हो गया है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

भारत-अमेरिका के संबंध पिछले कई वर्षों में मजबूत हुए हैं: अजय जैन

एशियाई-अमेरिकियों से जुड़े मामलों पर राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय जैन भुटोरिया ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका के संबंध पिछले कई वर्षों में मजबूत हुए हैं।’’ भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार, देशभर में 40 से अधिक भारतीय-अमेरिकी विभिन्न पदों पर निर्वाचित हुए। चार सदस्य प्रतिनिधि सभा में हैं, जिनमें डॉ. एमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल शामिल हैं। इस सूची में चार मेयर भी शामिल हैं। गूगल के सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला की अगुवाई में 24 से अधिक भारतीय-अमेरिकी देश की कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इनमें अडोब के शांतनु नारायण, जनरल एटॉमिक्स के विवेक लाल, डेलॉइट के पुनीत रंजन और फेडएक्स के राज सुब्रमण्यम शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
गोलियों की तड़तड़ाहट से बिहार हैरान है, बेगूसराय लहूलुहान है क्या बिहार में बदली हुई सरकार जिम्मेदार है?

गोलियों की तड़तड़ाहट से बिहार हैरान है, बेगूसराय लहूलुहान है क्या बिहार में बदली हुई सरकार जिम्मेदार है?

मोदी जनमदिन विशेष : कहानीकार जैसा है 72 साल के मोदी का है अंदाज……..

मोदी जनमदिन विशेष : कहानीकार जैसा है 72 साल के मोदी का है अंदाज........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend