ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निवेश की चिंता……..

UB India News by UB India News
September 15, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
निवेश की चिंता……..

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत की तुलना भगवान हनुमान से करते हुए पूछा कि आखिर‚ घरेलू निवेशक विनिर्माण क्षेत्र में निवेश करने से झिझक क्यों रहे हैं‚ जबकि सरकार उनके साथ है‚ उनके लिए नीतिगत बदलाव लाने को भी तत्पर है। कहा कि घरेलू निवेशक अपनी शक्ति और क्षमता का आकलन करने में चूक रहे है। विदेशी निवेशक जहां भारत को लेकर भरोसा जता रहे हैं‚ वहीं घरेलू निवेशक झिझक दिखा रहे हैं। ऐसे में देश संभावनाओं का अच्छे से दोहन नहीं कर पा रहा है। माइंड़माइन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह समय भारत का है‚ हम अवसर नहीं खो सकते। अवसरों और संभावनाओं को देखते हुए सरकार उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना लेकर आई‚ विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के लिए करों की दरों में भी कटौती की। भविष्य में भी जरूरत पड़़ने पर सरकार जरूरी बदलाव को तैयार है क्योंकि कोई भी नीति अंतिम नहीं होती। जैसे–जैसे हम आगे बढ़ते हैं‚ समय के साथ किसी भी नीति में बदलाव की जरूरत महसूस होती ही है। इसलिए निवेश को प्रोत्साहन देने की इच्छुक कोई भी सरकार नीतिगत बदलाव करने में पीछे नहीं रहती। भारत में सरकार ने उद्योग और निवेश के मद्देनजर इस कदर माकूल और अनुकूल माहौल बना दिया है कि विदेशी निवेशकों का भारत के निवेश क्षेत्र में भरोसा बढ़ा है। एफड़ीआई और एफपीआई के प्रवाह और शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों के बढ़ते विश्वास से इसकी पुष्टि होती है। भारतीय निवेशकों को भी आगे बढ़कर कर निवेश बढ़ाने की तत्परता दिखानी होगी। लेकिन न जाने क्यों वे भ्रमित दिख रहे हैं‚ जैसे उन्हें अपनी क्षमता पर विश्वास ही न हो। यह स्थिति किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं। यदि क्षमतावान अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल नहीं करेगा तो कहीं न कहीं अपनी संभावित उपलब्धियों को हासिल करने में चूक रहा होता है‚ बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए अपने निवर्हन भी पीछे छूट जाता है। अर्थव्यवस्था के बुनियादी संकेतक मजबूत हैं‚ ऐसी स्थिति किसी भी निवेश को प्रेरित करने में समर्थ है। निवेश करने में किसी संशय की गुंजाइश नहीं है। लेकिन सक्षमता की अनदेखी करके पांव पीछे खींच लिए गए तो अर्थव्यवस्था की बेहतरी के प्रयास परिणामोन्मुख नहीं रहने पाएंगे। अवसर चूकना चिंता की बात होती है क्योंकि इसके परिणाम प्रतिगामी होते हैं‚ और जिनसे उबरने के लिए‚ खासी मशक्कत के बावजूद किसी भी देश या व्यक्ति के लिए‚ हालात सहज नहीं रह जाते।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
रोबहुं सब मिलिं आवहु भारत भाई, हां हां भारत दुर्दशा देखी न जाई………..

रोबहुं सब मिलिं आवहु भारत भाई, हां हां भारत दुर्दशा देखी न जाई...........

बाइडन प्रशासन ने अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है: व्हाइट हाउस

बाइडन प्रशासन ने अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है: व्हाइट हाउस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend