ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम बनने का सपना गुलाटी मार रहा………

UB India News by UB India News
September 12, 2022
in पटना, बिहार
0
पीएम बनने का सपना गुलाटी मार रहा………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा के चुनाव 2024 में होने हैं लेकिन सियासी गहमागहमी अभी से ही बढ़ गई है. लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को टक्कर देने के लिए विपक्षी एकजुटता की बात हो रही है तो वहीं बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार के तेवर कड़े हो गए हैं.

इस बीच सवाल उठ रहे हैं क्या इस बार वाकई बीजेपी को मजबूत चुनौती मिलने वाली है? क्या नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर पाएंगे? पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए कहा की नीतीश को हमने नेता बनाया, उनकी पार्टी को खा जाना होता तो 1995 में ही सेटिंग कर दिए होते .

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनको (नीतीश कुमार को) नेता बनाया हमने, कंधे पर बैठाया हमने. 2005 में अरुणजेटली, प्रमोद महाजन, सुषमा स्वराज जब पटना में थे, तब जॉर्ज फर्नांडिस और दिग्विजय सिंह के विरोध के बावजूद उनको नेता बनाया. उन्होंने अच्छा काम किया. 2013 में चले गए तो चले गए.

उन्होंने कहा कि उनको (नीतीश कुमार) नरेंद्र मोदी से चिढ़ थी तो जाते वहीं पर. लालूजी के पास गए, लेकिन दो साल बाद लालू यादव से भी चिढ़ हुई कि भ्रष्टाचार का जवाब नहीं मिल रहा है. बिहार के विकास के लिए हमने फिर से उन्हें गले लगाया. अब फिर चिढ़ गए. आज बिहार में हत्या, लूट और बमबारी हो रही है. आप कहीं तो रहेंगे न, एक जगह रहिए.

नीतीश की पार्टी को खाना होता तो 1995 में ही…

रविशंकर प्नसाद ने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव से 1995 में चारा घोटाला की लड़ाई में अलग हुए. तब हमने कंधे पर बैठाया, अटलजी ने मंत्री बनाया, चेहरा बनाया. उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन हमारा मकसद था. अगर हमें नीतीश की पार्टी को खाना होता तो 1995 में ही सेटिंग कर दिए होते. तब उनकी पार्टी की सात सीटें आई थीं. लेकिन हम ऐसा कभी नहीं करेंगे क्योंकि हम अपने साथियों का सम्मान करते हैं.

नीतीश को रेल मंत्री बनाए जाने से खुश नहीं थे जॉर्ज

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटलजी ने नीतीश कुमार को रेल मंत्री बनाया. इससे जॉर्ज फर्नांडिस खुश नहीं थे कि इतना बड़ा पद दे दिया. उन्होंने कहा कि साल 2000 में नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन बहुमत नहीं मिला, तो खाने की बात बेकार है. सबसे बड़ी बात ये है कि 2014 में नरेंद्र मोदी को बहुमत मिला, 2019 में बहुमत मिला, फिर भी हमने कहा कि अपने गठबंधन के साथियों को हम जगह देंगे और जगह दी.

‘पीएम बनने का सपना गुलाटी मार रहा’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन की मजबूरी हमें उनके (नीतीश) साथ जोड़ती थी. लेकिन आज बिहार में क्या हो रहा है. हर रोज हत्या और लूट हो रही हैं. रेलवे में भ्रष्टाचार के आरोप तेजस्वी पर लगे तो उन्हें जवाब नहीं मिला और वह उनका (लालू) साथ छोड़कर हमारे साथ आ गए. नीतीश कुमार के अंदर प्रधानमंत्री बनने का सपना गुलाटी मार रहा है. लेकिन उन्हें ये भी देखना चाहिए विपक्ष में आज कई चेहरे पीएम पद के लिए हैं, ममता बनर्जी, शरद पवार, केसीआर, राहुल गांधी लाइन में हैं. आज देश 90 के दशक से आगे चला गया है. अब नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ये देश है अपेक्षा, आशा, विश्वास का.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
काम में लापरवाही बरतने पर गुस्साए SP ने 5 पुलिसकर्मियों को जेल में किया बंद,

काम में लापरवाही बरतने पर गुस्साए SP ने 5 पुलिसकर्मियों को जेल में किया बंद,

नीतीश कुमार की बात को कौन गंभीरता से लेगा :प्रशांत किशोर

नीतीश कुमार की बात को कौन गंभीरता से लेगा :प्रशांत किशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend