ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेवा पखवारा मनाएगी भाजपा

UB India News by UB India News
September 10, 2022
in पटना, भाजपा
0
सेवा पखवारा मनाएगी भाजपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍म दिवस 17 सितंबर से बिहार भाजपा एक विशेष अभियान की शुरुआत करेगी। यह अभियान दो अक्‍टूबर को महात्‍मा गांधी जयंती तक चलेगा। इसके जरिए भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्‍ध‍ियों का आम जनता के बीच बखान करेगी, साथ ही राज्‍य सरकार को अलग-अलग मसलों पर घेरेगी।

सेवा पखवारा मनाएगी भाजपा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी के जयंती दिवस 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ’सेवा पखवारा’ के रूप में मनाएगी। पटना प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रम में सेवा एवं गरीब कल्याण सर्वाेच्च प्राथमिकता को देश के लोगों ने न केवल अनुभव किया है, बल्कि समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन भी प्राप्त हुआ है।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

लगातार आयोजित होंगे कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि सेवा पखवारे में हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की प्राथमिकता को सर्वोच्च मानते हुए सेवा का कार्य करेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार ’सेवा पखवारा’ 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी
इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदेश एवं जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगायी जाएगी। यह प्रदर्शनी नमो एप पर भी एक डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध रहेगी, जिसे सरलता से शेयर कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

युवा मोर्चा की ओर से लगेंगे रक्‍तदान शिविर
माननीय प्रधानमंत्री जी के जनकल्याणकारी कार्यों तथा प्रशासनिक कार्य कुशलता पर कई पुस्तकें लिखी गयी हैं, उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो तथा प्रदर्शनी में भी पुस्तकों का स्टॉल लगाया जाएगा। डॉ जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। रक्तदान करने वाले लोगों की सूची बनायी जाएगी तथा सर्वाधिक संख्या वाले 10 जिले के मोर्चा अध्यक्षों को सम्मानित किया जायेगा।

दिव्‍यांगों को बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग
प्रत्येक जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा सर्वश्रेष्ठ 10 जिलों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर के आयोजक का सम्मान दिया जाएगा। प्रत्येक जिले में दिव्यांगोंं को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों को वितरित कर सेवा के कार्यक्रम करने का भी निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया है। दो अक्‍टूबर को पूरे राज्‍य में मौन धरना दिया जाएगा। इसका मकसद राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था के मसले पर सरकार को घेरना होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
ब्रिटेन के महाराज घोषित किए गए किंग चार्ल्स III, ऐतिहासिक समारोह में हुआ ऐलान

ब्रिटेन के महाराज घोषित किए गए किंग चार्ल्स III, ऐतिहासिक समारोह में हुआ ऐलान

कोलकाता: फर्जी मोबाइल गेमिंग एप मामले में ED का छापा, 7 करोड़ रुपए बरामद

कोलकाता: फर्जी मोबाइल गेमिंग एप मामले में ED का छापा, 7 करोड़ रुपए बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend