ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैच क्या छूटा कि उन्हें खालिस्तानी करार दे दिया………..

UB India News by UB India News
September 8, 2022
in क्रिकेट, खास खबर, हास्य - व्यंग
0
कैच क्या छूटा कि उन्हें खालिस्तानी करार दे दिया………..

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साहब बिल्कुल सावधानी हटी और दुर्घटना घटी टाइप का मामला हो गया है। बेचारे क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से एक कैच क्या छूटा कि उन्हें खालिस्तानी करार दे दिया गया। पहले इस तरह के मामलों में पाकिस्तानी करार दिए जाने का रिवाज था। इधर वैसे भी किसी को पाकिस्तान जाने की सलाह देना काफी कम हो गया है। कहीं देशद्रोही तो कम नहीं हो गए या फिर पाकिस्तान ही हालत देखकर उस पर दया आने लगी। दुश्मन पर दया दिखाना अच्छी बात नहीं है। खैर‚ ऐसे लोगों को अब खालिस्तानी करार देने का नया ट्रेंड है। खालिस्तानियों को खुश होना चाहिए कि उन्हें मुफ्त में प्रचार मिल रहा है। ऐसे खैरख्वाह उन्हें कहां मिलेंगे। कल दिल्ली के बॉर्डरों पर आंदोलन कर रहे किसान खालिस्तानी थे‚ अब बेचारे वे क्रिकेटर भी खालिस्तान हो गए‚ जिनसे एक कैच छूट गया। यूं माना यही जाता है कि खालिस्तानी आंदोलन खत्म हो गया‚ लेकिन कुछ लोग खालिस्तान का ठप्पा लिए घूम रहे हैं और वे चाहे जिसकी पीठ पर यह ठप्पा लगाकर उसे खालिस्तानी करार दे देते हैं। इसका फायदा उन्हें यह होता है कि दूसरे पर देशद्रोही का ठप्पा लगा कर वे बिना कोई कष्ट उठाए देशभक्त हो जाते हैं। हींग लगे न फिटकरी और रंग भी चोखा आए। आजादी से पहले देशभक्त होने के लिए कष्ट उठाना पडता था‚ जेल जाना पडता था‚ सजाएं काटनी पडती थीं और कई बार फांसी भी चढना पडता था। इसलिए तब जो लोग देशभक्त होने से हिचकिचाते थे‚ वे अब मुफ्त में देशभक्त हुए जा रहे हैं। बस‚ दूसरे पर एक ठप्पा ही तो लगाना है–कभी खालिस्तानी‚ कभी माओवादी या टुकडा–टुकडा गैंग होने का। और ठप्पा तो खैर उनके पास तैयार ही है। खैर‚ इससे हमें क्या मतलब। हम तो कह रहे हैं कि चूक ना होनी चाहिए। वैसे तो मत चूके चौहान भी पिट जाते हैं‚ पर चूकने वाले के पीछे तो ट्रोल हाथ धोकर ही पड जाते हैं। इधर अर्शदीप से चूक हुई और वे खालिस्तानी करार दे दिए गए। और उधर राहुल गांधी से चूक हुई और उन्हें फिर पप्पू बना दिया गया। हालांकि पप्पू का ठप्पा उन पर से हटाया कभी नहीं गया था। लेकिन उन्होंने आटे को लीटर में क्या मापा कि लोगों ने पप्पू का ठप्पा फिर ढूंढ निकाला। हालांकि राहुल ने भूल सुधार कर ली थी पर यह प्रिंट मीडिया नहीं है कि भूल सुधार को स्वीकार कर लिया जाएगा। सोशल मीडिया में भूल सुधार जैसा कुछ नहीं होता। पर लोग कहते हैं कि इस बार मुकाबला अच्छा रहा। कांग्रेस के आईटी सेल वाले भी भाजपा नेताओं की ऐसी चूकों के वीडियो वायरल करने में पीछे नहीं रहे। अच्छी बात यह कि भाजपा वाले तो राहुल की तरह भूल सुधार भी नहीं करते। कह दिया न‚ बस कह दिया!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
‘बाहरी‘ के लिए जगह नहीं

'बाहरी‘ के लिए जगह नहीं

विगत चुनावों से कहीं ज्यादा मिला‚ लेकिन उम्मीद से बहुत कम……..

विगत चुनावों से कहीं ज्यादा मिला‚ लेकिन उम्मीद से बहुत कम........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend