ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 2 जिलों में दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते: संजय जायसवाल

UB India News by UB India News
September 7, 2022
in पटना, भाजपा
0
बिहार के 2 जिलों में दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते: संजय जायसवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमित शाह के बिहार दौरे से ठीक पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार के 2 जिलों में दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं। अफ्रीका के इथोपिया के बाद सबसे ज्यादा बच्चे किशनगंज और अररिया में पैदा होते हैं। जनसंख्या विस्फोट अगर इस तरह होगा तो इलाके का विकास नहीं होगा।

संजय जायसवाल ने यह बयान देकर सियासी गर्मी बढ़ा दी है। अब इसको लेकर सत्तारुढ़ दल BJP पर हमलावर है। JDU ने साफ कहा कि ये BJP वाले हिन्दू समाज को इसी तरह से डराकर सत्ता में आती है। वहीं HAM ने कहा कि मुसलमान शादी करके बच्चा पैदा कर रहे हैं और BJP वाले शादी ही नहीं करते हैं।

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

हालांकि, उन्होंने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया, लेकिन इन दोनों जिलों में अल्पसंख्यकों की संख्या ज्यादा है। किशनगंज में 68 फीसदी और अररिया में 42.95 फीसदी आबादी मुस्लिम है।

सत्तारुढ़ दल हमलावर हो गए

BJP प्रदेश अध्यक्ष के इस विवादित बयान के बाद सत्तारुढ़ दल हमलावर हो गए हैं। JDU के राष्ट्रीय सचिव गुलाम रसुल बलियावी ने कहा कि BJP ऐसे मसलों से बहुसंख्यक समाज को डरा रही है। असल मुद्दों से BJP लोगों को गुमराह कर रही है। बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक के ऐसे मुद्दे जिसको लेकर BJP चुप है। राजनीति के लिए हिन्दू-मुसलमान करके सत्ता में बने रहना चाहती है।

HAM ने किया पलटवार

वहीं संजय जयसवाल के बयान पर HAM ने पलटवार किया। प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि मुसलमान शादी करता है, पत्नी साथ रखता है तो आबादी बढ़ती है, अब भाजपा नेता शादी नहीं करते हैं, पत्नी नहीं रखते तो उनकी आबादी कहां से बढ़ेगी। संजय जयसवाल अपने नेताओं को शादी करने और पत्नी साथ रखने के लिए समझाएं।

गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दो दिन के लिए बिहार आएंगे अमित शाह

23 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा है। इसकी तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने अररिया पहुंचे थे। मुसलमानों पर विवादित बयान देने के बाद संजय जायसवाल ने कहा कि नेपाल के नो मेंस लैंड एरिया पर बाहरी लोगों का बसना देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमलोगों ने नीतीश जी को इसके लिए आगाह किया था, लेकिन उनके टॉप ऑफिसर की वजह से यह ठंडे बस्ते में चला गया। नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा को नीतीश कुमार द्वारा नजरअंदाज करना, आने वाले वक्त में बिहार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी 5 बार के सीएम हैं, लेकिन दिल्ली में उनसे कोई मिलने को तैयार नहीं है। उनके जैसे कई लोग पीएम के उम्मीदवार हैं!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
दलित और अतिपिछड़े दो नौजवानों की हत्या कर अपराधियों ने प्रशासन को लगाया जोरदार तमाचा

दलित और अतिपिछड़े दो नौजवानों की हत्या कर अपराधियों ने प्रशासन को लगाया जोरदार तमाचा

The Best Casino Games For Your Mobile Device

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend