ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने खेल को भी नफरत और विद्वेष फैलाने का जरिया बना लिया……….

UB India News by UB India News
September 7, 2022
in क्रिकेट, खास खबर, संपादकीय
0
पाकिस्तान ने खेल को भी नफरत और विद्वेष फैलाने का जरिया बना लिया……….

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आमतौर पर खेल को छल‚ कपट‚ दुष्प्रचार और बेईमानी से दूर माना जाता है। मगर पाकिस्तान ने खेल को भी नफरत और विद्वेष फैलाने का जरिया बना लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों खेले गए मैच में भारतीय खिलाड़़ी अर्शदीप के हाथों से कैच छूट गया। नतीजतन पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में भारत पर जीत हासिल की। जीत के तुरंत बाद ही विकिपीडि़या के पेज पर अर्शदीप के खिलाफ साजिश के तहत अनर्गल और आपत्तिजनक बातें प्रचारित की जाने लगीं। उन्हें खालिस्तानी बताया जाने लगा। जांच में पता चला कि विकिपीडि़या पर इस तरह की ना–पाक हरकत पाकिस्तान से की गई थी। ज्ञातव्य है कि भारत से लगातार बुरी तरह मैच गंवाने से पाकिस्तान के कथित प्रशंसक किसी भी तरीके से भारत के खिलाड़़ी के आत्मविश्वास को कमजोर करना चाहते हैं। हालांकि पाकिस्तान की इस घिनौनी हरकत का भारतीय खेल प्रशंसकों‚ टीम इंडि़या‚ भारत सरकार और अर्शदीप के परिवार ने करारा जवाब दिया है। इस बात की प्रशंसा और सराहना होनी चाहिए कि सरकार ने घटना के तुरंत बाद ही विकिपीडि़या के अफसरों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब–तलब किया। हालांकि विकिपीडि़या के अधिकारियों ने सरकार से किसी भी तरह का समन मिलने से इनकार किया है‚ मगर उसे यह बताना ही होगा कि उसके प्लेटफार्म से भ्रामक व भड़़काने वाली सामग्री कैसे फैलाई गईॽ उसने इस करतूत के बाबत क्या कार्रवाई की और आगे से ऐसी साजिश कोई न रचे‚ इसे लेकर वह क्या कुछ नियम–कायदा अमल में लाएगीॽ निश्चित तौर पर उसे अपने नियमों में बदलाव करना चाहिए। भारत में आतंकियों को खून–खराबा करने के वास्ते फंडिं़ग करने से लेकर उन्हें अपने यहां ट्रेनिंग देने और उनके दिलो–दिमाग में जहर घोलने का काम पाकिस्तान काफी वर्षों से कर रहा है। उसकी इस गंदी हरकत का गवाह बाकी मुल्क भी हैं। जहां कहीं भी आतंकी वारदात होती है‚ उसे अंजाम देने वालों में पाकिस्तान की भूमिका जगजाहिर हो जाती है। निर्दोष लोगों का खून बहाना उसकी प्रवृत्ति में है। अच्छी बात यह है कि पूरे देश ने एक स्वर में अर्शदीप की खेल भावना की प्रशंसा की‚ उसका हौसला टूटने नहीं दिया। शायद खेल की खूबसूरती भी ऐसी है‚ जहां बुरा सोचने की रत्ती भर भी गुंजाइश नहीं रहती है। ऐसे नापाक मंसूबों से अर्शदीप मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत होगा और आलोचकों को अपने प्रदर्शन से करारा जवाब देगा। कह सकते हैं कि पाकिस्तान उस दिन जीतकर भी भारत से हार गया। उसकी करतूतों ने सिर्फ और सिर्फ खेल भावना की तौहीन की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

Next Post
लिज ट्रस के लिए कांटों भरा ताज

लिज ट्रस के लिए कांटों भरा ताज

सरकारें इनके विरुद्धकठोर कार्रवाई करें …….

सरकारें इनके विरुद्धकठोर कार्रवाई करें .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend