ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘नई ऊंचाइयों को छुएंगे दोनों देशों के संबंध’

UB India News by UB India News
September 7, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
‘नई ऊंचाइयों को छुएंगे दोनों देशों के संबंध’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। इस दौरान भारत-बांग्लादेश के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान भारत बांग्लादेश के बीच कई अहम MOU पर हस्ताक्षर भी हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर जोर दिया है। 1971 की भावना को जीवंत रखने के लिए भी यह बहुत आवश्यक है कि हम ऐसी शक्तियों का मिल कर मुकाबला करें, जो हमारे आपसी विश्वास पर आघात करना चाहती हैं।

दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस अवसर पर उपस्थित रही। pic.twitter.com/D9TrFL7hto

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022

RELATED POSTS

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है बांग्लादेश- पीएम मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज बांग्लादेश, भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है और इस क्षेत्र में हमारा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। हमारे बीच सहयोग में निरंतर सुधार हो रहा है।

पिछले वर्ष हमने बांग्लादेश की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ, हमारे डिप्लोमैटिक संबंधों की स्वर्ण जयंती, शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी एक साथ मनाई थी। मुझे विश्वास है कि अगले 25 साल के अमृत काल में बार-बांग्लादेश की मित्रता नई ऊंचाईयां छुएगी: PM pic.twitter.com/qQTWwfJGQ8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022

क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले साल हमने बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। हमने पहला ‘मैत्री दिवस’ भी मनाया। भारत-बांग्लादेश संबंध आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा हमारी आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान हो रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि अगले 25 सालों के अमृत काल में भारत-बांग्लोदश मित्रता नई ऊंचाइयां छूएगी।

आज बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास भागीदार है और इस क्षेत्र में हमारा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। लोगों से लोगों के सहयोग में निरंतर सुधार हो रहा है। हमने IT, अंतरिक्ष और न्यूकिलर एनर्जी जैसे सेक्टर में भी सहयोग बढ़ाने का निश्चय किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/n6v85R4VPo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022

कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हुए हस्ताक्षर- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने IT, अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का निश्चय किया है, जो हमारी युवा पीढ़ियों के लिए रूचि रखते हैं। इसके अलावा आज हमने कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ऐसी 54 नदियां हैं, जो भारत-बांग्लादेश सीमा से गुजरती हैं और सदियों से दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी रही हैं। ये नदियां, इनके बारे में लोक-कहानियां, लोक-गीत, हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के भी साक्षी रहे हैं।

आज हमने कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे भारत में दक्षिणी असम और बांग्लादेश में सिलहट क्षेत्र को लाभ होगा। ऐसी 54 नदियां हैं जो भारत-बांग्लादेश सीमा से गुजरती हैं और सदियों से दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी रही हैं: PM pic.twitter.com/HkuN7Fxp0l

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022

मैं भारत में लगभग 3 साल के बाद आई हूं- पीएम शेख हसीना
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारत को शुभकामनाएं दी। पीएम शेख हसीना ने कहा कि अगले 25 वर्षों के लिए अमृत काल की मैं शुभकामनाएं देती हूं, क्योंकि भारत अपनी आत्मनिर्भरता को प्राप्त करने के लिए तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मैं भारत में लगभग 3 साल के बाद आ रही हूं, मैं भारत का धन्यवाद करती हूं और हमारे बीच आगे एक सकारात्मक प्रस्तावों की अपेक्षा करती हूं।

अगले 25 वर्षों के लिए अमृत काल की मैं शुभकामनाएं देती हूं क्योंकि भारत आत्मानिर्भर भारत के लिए किए गए प्रस्तावों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, दिल्ली pic.twitter.com/zxa4CxRY99

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022

‘पड़ोस की कूटनीति के लिए आदर्श है भारत-बांग्लादेश संबंध’
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करती हूं, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को अतिरिक्त गति प्रदान करना जारी रखेगा। भारत बांग्लादेश का सबसे महत्वपूर्ण और निकटतम पड़ोसी देश है। भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को पड़ोस की कूटनीति के लिए आदर्श माना जाता है।

मैं PM मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करती हूं जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को अतिरिक्त गति प्रदान करना जारी रखेगा। भारत बांग्लादेश का सबसे महत्वपूर्ण और निकटतम पड़ोसी देश है। भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को पड़ोस की कूटनीति के लिए आदर्श माना जाता है: बांग्लादेश PM pic.twitter.com/qRCWHfxHli

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022

दोनों देशों के लोगों को होगा लाभ- पीएम
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ एक संयुक्त बयान जारी में कहा कि तीस्ता जल-साझाकरण संधि सहित सभी बकाया मुद्दों को जल्द से जल्द हल कर लिया जाएगा। आज प्रधानमंत्री मोदी और मैंने सार्थक चर्चा का एक और दौर समाप्त किया है, जिसके परिणाम से दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा। हमने करीबी दोस्ती और सहयोग की भावना से मुलाकात की।

पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश साझेदारी की समीक्षा करने तथा उसे और मजबूत करने पर चर्चा की: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची pic.twitter.com/sIvwarOwCj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022

पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच हुई थी मुलाकात
इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हैदराबाद हाउस में भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा था कि भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है। इस यात्रा से भारत और बांग्लादेश के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूती मिलेगी। इससे पहले शेख हसीना ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। pic.twitter.com/78b2FBQh38

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

by UB India News
July 17, 2026
0

अमेरिका के ताजा हवाई हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले में निगरानी...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

Next Post
जुटाने में नीतीश जोड़़ने में राहुल

जुटाने में नीतीश जोड़़ने में राहुल

पाकिस्तान ने खेल को भी नफरत और विद्वेष फैलाने का जरिया बना लिया……….

पाकिस्तान ने खेल को भी नफरत और विद्वेष फैलाने का जरिया बना लिया..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend