ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसान पस्‍त और नीतीश कुमार दिल्‍ली में मस्‍त

UB India News by UB India News
September 6, 2022
in जदयू, पटना
0
आरसीपी सिंह ने छोड़़ी पार्टी कहा–डू़बता जहाज है जदयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता आरसीपी सिंह ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्‍होंने सीएम नीतीश कुमार द्वारा देशभर की विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ है. किसान पस्त हैं, जबकि नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं. आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि यह विपक्षी एकता नहीं, पक्षी एकता है. पटना में केसीआर आए और सिर्फ उठ-बैठ होते रहा. दिल्ली में नीतीश कुमार की राहुल गांधी से मुलाकात पर आरसीपी ने कहा कि रात में नीतीश कुमार किस से और किनकी पैरवी से मिले हैं सब जानते हैं. उन्‍होंने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार जेपी आंदोलन से निकले हैं और किनसे जाकर मिल रहे हैं? बिहार की जनता ने नीतीश कुमार पर विश्वास किया था और उन्होंने जनता को धोखा दिया है.

आरसीपी सिंह ने कहा, ‘मेरे बारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में तुम-तड़ाम की भाषा बोली गई. विधानमंडल में मेरे बारे में बोला गया, जबकि मैं वहां का सदस्य नहीं. नीतीश कुमार पर उम्र हावी हो चुका है. वह चीजों को भूल रहे हैं. नीतीश कुमार का काफिला को तोड़ा जा रहा है. उनपर फिजिकल अटैक हो रहा है और फिर भी वह मस्त हैं. मैं किसी का एजेंट नहीं हूं. मेरा बैकग्राउंड सबको पता है. मैं जिसके साथ रहता हूं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ रहता हूं. मैं इतिहास का विद्यार्थी हूं. नीतीश कुमार कहते हैं कि कुछ काम नहीं हुआ देश में. उन्हें पता नहीं है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वें स्थान पर आ गई है.’

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

आरसीपी सिंह ने उठाए कई सवाल
आरसीपी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनने में क्या दिक्कत है, लेकिन धोखा किसे दे रहे हैं? उन्‍होंने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार ने किसी प्रदेश के लिए क्‍या किया है? आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब आदि प्रदेशों के लिए उन्‍होंने क्‍या किया है? नीतीश कुमार विपक्षी पार्टी के नेता कैसे हो सकते हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश अब समय काट रहा हैं. पटना में जनता दरबार कर रहे हैं. 17 सालो में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं हुई जिससे गांव और थानों में ही लोगों की समस्या का समाधान हो सके. जदयू के पूर्व नेता ने कहा कि नीतीश कुमार जनता दरबार का खर्च बताएं और इस पर व्‍हाइट पेपर निकाला जाना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि नीतीश कुमार को काम करने में मन नहीं लग रहा है. वह समय काट रहे हैं.

BJP में शामिल होंगे आरसीपी, जानें उनका जवाब
आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर तल्‍ख शब्‍दों में हमला बोलते हुए कहा कि वह देश के बदले बिहार को देखें. प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. नीतीश कुमार को विकसित प्रदेश बनाने के लिए जनता ने जनादेश दिया, लेकिन वह दिल्ली पहुंचे हुए हैं. नीतीश कुमार के पास कुछ नहीं बचा है. उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं बिहार में 7 पार्टियों का समर्थन है, चुनाव में टिकट बंटवारे में पता चलेगा कितने दलों का समर्थन है. बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर आरसीपी सिंह बोले की बस आप देखते रहिए. मैं संगठन का आदमी हूं, बिहार में घूमता हूं, लोगों से मिलता हूं और अपने साथी से बात करता हूं. हमलोग जो भी निर्णय लेंगे बिहार हित में होगा. हमारे लिए सभी विकल्‍प खुले हुए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के नहीं बल्कि स्वार्थवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार के पोषक हैं

नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के नहीं बल्कि स्वार्थवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार के पोषक हैं

‘नई ऊंचाइयों को छुएंगे दोनों देशों के संबंध’

'नई ऊंचाइयों को छुएंगे दोनों देशों के संबंध'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend