ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप में करो या मरो का मुकाबला

UB India News by UB India News
September 7, 2022
in Lokshbha2024, क्रिकेट
0
भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप में करो या मरो का मुकाबला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप में करो या मरो का मुकाबला खेला जाना है। अगर आज टीम इंडिया हार जाती है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, श्रीलंका लगातार दूसरी जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। इससे पहले सुपर-4 के पहले मुकाबले में दासुन शनाका की टीम अफगानिस्तान को हरा चुकी है। ऐसे में आज के मुकाबले में टीम इंडिया पर ज्यादा प्रेशर होगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन के साथ-साथ पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें…

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापसी की थी। श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर इस खिलाड़ी से उम्मीद होगी।
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापसी की थी। श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर इस खिलाड़ी से उम्मीद होगी।

युजवेंद्र चहल टीम से हो सकते हैं बाहर
एशिया कप टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में चहल ने 4 ओवर में 43 रन दे दिए थे। वहीं, इस मेगा टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे भारत के एक और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन दिए और 1 विकेट भी अपने नाम किया। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भी चहल कुछ खास नहीं कर पाए थे।

RELATED POSTS

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ चहल प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। उनके बाहर होने का एक और कारण है। श्रीलंका की टीम में टॉप-6 बल्लेबाजों में 3 लेफ्ट हेंड बैटर हैं जो लेग स्पिन को अच्छा खेलते हैं। ऐसे में चहल की जगह आर. अश्विन को मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो अश्विन इस एशिया कप में पहली बार खेलते नजर आएंगे। भारतीय टीम एक और बदलाव कर सकती है। ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका मिल सकता है।

युजवेंद्र चहल पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 1 विकेट ले पाए थे। उन्होंने फखर जमान को आउट किया था।
युजवेंद्र चहल पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 1 विकेट ले पाए थे। उन्होंने फखर जमान को आउट किया था।

केएल राहुल और रोहित शर्मा को खेलनी होगी बड़ी पारी
टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। दोनों को शुरुआत तो अच्छी मिलती है, लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाते हैं। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 18 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 13 गेंद में 21 रन बनाए। पिछले मैच में भी रोहित ने शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की, लेकिन 28 रन बनाकर आउट हो गए।

हिटमैन श्रीलंका के खिलाफ जब भी खेलते हैं। उनका बल्ला खूब बोलता है। ऐसे में आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित के जोड़ीदार केएल राहुल का फॉर्म भी अभी तक कुछ अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने इस एशिया कप में एक भी ऐसी पारी नहीं खेली है जिससे टीम को फायदा हो। आज उनसे भी उम्मीद होगी कि वो अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त करें।

केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने पाकिस्ता के खिलाफ 5.1 ओवर में 54 रन जोड़ दिए थे। आज दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने पाकिस्ता के खिलाफ 5.1 ओवर में 54 रन जोड़ दिए थे। आज दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

कहां खेला जाएगा मुकाबला और कैसी होगी पिच
भारत और श्रीलंका के बीच मैच दुबई इंटनरेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच की तरह यहां श्रीलंका के खिलाफ भी गेंद थोड़ी पुरानी होने के बाद स्पिनरों के असरदार साबित होगी। मैच में करीब 160-170 रन बनने की संभावना है।

वहीं, टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ज्यादा फायदा होगा। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमने देखा था कि दूसरी पारी में ओस और नमी दोनों थी और पहली पारी की तुलना में बल्लेबाजी काफी आसान हो गई थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत-
 रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, आर.अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

Next Post
दिल्ली शराब घोटाले में CBI के बाद ED की एंट्री, देशभर में 30 जगहों पर हो रही छापेमारी

दिल्ली शराब घोटाले में CBI के बाद ED की एंट्री, देशभर में 30 जगहों पर हो रही छापेमारी

हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend