ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चांद तक सीढ़ी लगाने जैसे दावे कर रहे नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
September 5, 2022
in पटना, भाजपा
0
लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने जारी बयान में कहा कि जदयू राष्ट्रीय परिषद ने नीतीश कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता के ऐसे मिशन इंपासिबल में लगाने का फैसला किया, जिसमें ममता बनर्जी, शरद पवार और केसीआर पहले ही विफल हो चुके हैं। इस चक्कर में सीएम की उनकी कुर्सी जाएगी और पीएम तो कभी बन नहीं पाएंगे। सुशील मोदी ने कहा कि जदयू एक गरीब के बेटे को शीर्ष पद से हटाकर फिर देश को 30 साल पीछे राजनीतिक अस्थिरता के दौर में ले जाना चाहता है।

चांद तक सीढ़ी लगाने जैसे दावे कर रहे नीतीश कुमार
उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपनी सरकार वाले राज्य में मुश्किल से लोकसभा की दो सीट जीत पाई हो और अब आंतरिक विघटन के कगार पर हो, उसके नेता 300 से ज्यादा सीटें जीतने की सफलता दोहराने वाली भाजपा को 50 सीटों पर समेटने का दंभ भर रहे हैं। नीतीश कुमार चांद तक सीढ़ी लगाने जैसे दावे कर रहे हैं। कहा कि जदयू ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि जिस दल का प्रथम परिवार नौकरी के बदले जमीन घोटाला और मॉल-मिट्टी घोटाला सहित कई मामलों में बेल पर है, उस दल से नीतीश कुमार ने क्यों हाथ मिलाया ?

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

राहुल गांधी को प्रमोट करने का असफल प्रयास
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को सुपरफ्लाप बताया है। पांडेय ने कहा कि रैली के माध्यम से केवल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रमोट करने का असफल प्रयास किया जा रहा है, लेकिन देश की जनता 2024 में एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जता परिवारवादी पार्टियों को सत्ता से दूर रखेगी। यह रैली जनता की समस्याओं को लेकर नहीं, बल्कि परिवार और पार्टी बचाने को लेकर आयोजित थी। कांग्रेस कितनी भी रैलियां कर ले जनता पुरानी गलती नहीं दोहराने वाली है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बच गया है। कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता व उनके किए ऐतिहासिक कार्यों से घबरा गई है। यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की प्रसिद्धि के लिए नाकाम प्रयास है। कांग्रेस पार्टी केवल परिवार को बचाने की जुगाड़ में लगी है। आज देश में जितने भी कांग्रेसशासित राज्य हैं। वहां की स्थिति दयनीय है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
बीजेपी के साथ अब कभी नहीं होगा समझौता

बीजेपी के साथ अब कभी नहीं होगा समझौता

दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पहुंच लालू प्रसाद से की मुलाकात

दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पहुंच लालू प्रसाद से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend