कांग्रेस से अलग हुए गुलाम नबी आजाद ने रविवार को जम्मू में बड़ी रैली कर रहे हैं। आजाद ने किसी कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना कहा कि नई पार्टी बनाने से उनमें बौखलाहट है, लेकिन मैं किसी का बुरा नहीं चाहता हूं। कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके आजाद की यह पहली रैली है।
कांग्रेस को हमने अपने खून-पसीने से बनाया-गुलाम
आजाद बोले- कांग्रेस हमने बनाई है। हमने खून-पसीने से बनाई है। हमारे खिलाफ गलत अफवाहें फैलाने से नहीं बनी है। हमारे गरीबों, किसानों, नौजवानों, बहू-बेटियां हमारी नस-नस में हैं। वो लोग जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पहुंच केवल ट्वीट, SMS और कम्प्यूटर तक है। वो डिबेट में खुश रहें, उन्हें वही नसीब हो। हम बुजुर्गों, किसानों के साथ ठीक हैं। उन्हें उनकी बादशाहत मुबारक।
नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं जम्मू के 64 कांग्रेस नेता
आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस छोड़ दी थी। उनके बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर समेत चार नेताओं ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दिया। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी और मनोहर लाल शर्मा ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। कुल मिलाकर 64 नेता आजाद की नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
आजाद ने कहा था न तो मुझे फायदा न भाजपा को
कांग्रेस से अलग होने के बाद आजाद ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन न तो उनके लिए फायदेमंद है न ही BJP के लिए। आजाद के पास जम्मू-कश्मीर में बीजेपी या नेशनल कॉन्फ्रेंस या पीडीपी के साथ गठजोड़ करने का विकल्प होगा।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो एशिया का पहला ट्यूलिप गार्डेन बनवाया था. आज कई जगहों पर ट्यूलिप गार्डेन बन गए हैं. उन्होंने कहा कि जब मैं कैबिनेट मंत्री था या जम्मू-कश्मीर का मंत्री था तब राज्य के विकास के लिए जितना कुछ हो सका, सब कुछ किया. उन्होंने कहा, “मैंने सभी प्रधानमंत्रियों से राज्य के विकास के लिए बात की है और कई परियोजनाओं को मंजूर करवाया” गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब मैं यहां था तो जो बन सका सब किया और दिल्ली गए तो वहां से लड़ाई लड़कर काम करवाया.
#WATCH वो लोग जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी पहुंच सिर्फ ट्विटर, कंप्यूटर और SMS पर है इसलिए कांग्रेस जमीन से गायब हो गई है: जम्मू के सैनिक कॉलोनी में कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/mFDaTAj1sS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2022
कांग्रेस के DNA वाले बयान पर दिया जवाब
कांग्रेस के कई नेता अब खुलकर गुलाम नबी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस ने आजाद के DNA पर सवाल उठाया था। पार्टी के एक नेता कहा था कि आजाद का डीएनए बदलकर मोदी-मय हो गया है। अब आजाद अपने डीएनए पर उठ रहे सवाल पर कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप दूसरे राजनीतिक दलों के लोगों से मिलते हैं और उनसे बात करते हैं तो इससे आपका डीएनए नहीं बदल जाता है।
3 घटनाएं जो भाजपा और आजाद की नजदीकी दिखाती हैं
- 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने संविधान से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A को खत्म कर दिया। इसके बाद महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला समेत सभी बड़े नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद किया गया था, लेकिन गुलाम नबी इस वक्त भी आजाद थे।
- फरवरी 2021 के बाद से गुलाम नबी आजाद लोकसभा और राज्यसभा किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। उनके पास कोई दूसरा अहम पद भी नहीं है। इसके बावजूद लुटियंस में उनका बंगला खाली नहीं कराया गया। अगस्त 2022 में ही उनके बंगले का एक्सटेंशन दे दिया गया।
- 29 अगस्त को गुलाम नबी आजाद ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं तो मोदी जी को क्रूर आदमी समझता था। मुझे लगता था कि उन्होंने शादी नहीं की है और उनके बच्चे नहीं हैं तो उन्हें कोई परवाह नहीं है, लेकिन कम से-कम उनमें इंसानियत तो है।’







