ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1466 अंक और निफ्टी 370 अंक लुढ़क कर खुला

UB India News by UB India News
August 30, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1466 अंक और निफ्टी 370 अंक लुढ़क कर खुला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत खराब रही. बीएसई का सेंसेक्स 1466 अंक लुढ़ककर खुला. वहीं, निफ्टी ने खुलते ही 370 अंकों को गोता लगा दिया. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1300 अंकों (2.23 फीसदी) लुढ़ककर 57518 पर और निफ्टी 385 अंक (2.22 फीसदी) अंक टूटकर 17170 पर ट्रेड कर रहा है.

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स पर नेस्ले और हिन्दुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर बाकी शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, सबसे ज्यादा आईटी शेयरों को होता दिख रहा है. सुबह 9.30 बजे तक सेंसेक्स टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस सर्वाधिक घाटे वाले शेयर बने हुए हैं.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

सेक्टोरल इंडाइसेज
आईटी के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट दिख रही है. निफ्टी आईटी 3.85 फीसदी तक लुढ़क गया है. इसके अलावा अन्य सभी सेक्टोरल इंडाइसेज भी लाल निशान में ही हैं. निफ्टी बैंक 1.95 फीसदी, निफ्टी मेट 2.24 फीसदी, पीएसयू बैंक 2.36 फीसदी, निजी बैंक 2 फीसदी, ऑटो 1 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

शुक्रवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
आपको बता दें कि सेंसेक्स आखिरी सेशन यानी शुक्रवार को 59 अंक टूटकर 58,834 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 36 अंकों का गोता लगाकर 17,559 पर पहुंच गया था. ऐसा तब हुआ है जब विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजारों में इस वित्त वर्ष का सर्वाधिक निवेश अगस्त माह में किया है. एफपीआई ने शुक्रवार तक भारतीय इक्विटी बाजार में 49,254 करोड़ रुपये डाले हैं.

क्यों बदला बाजार का मूड
दरअसल, भारतीय बाजार भी वैश्विक बाजारों से दिशा ले रहा है. शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के 3 प्रमुख सूचंकाक, डो जोन्स (3.03%), एसएंडपी 500 (3.37%) और नैसडेक (3.94%) गिरावट के साथ बंद हुए थे. इसके अलावा यूरोपीय बाजार का हाल भी कुछ इसी तरह का रहा था. जर्मनी स्टॉक एक्सचेंज 2.26 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था. वहीं, लंदन स्टॉक एक्सचेंज भी 0.70 लुढ़ककर बंद हुआ था.

फेडरल रिजर्व प्रमुख की स्पीच का असर
इस वैश्विक गिरावट को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की स्पीच का नतीजा भी माना जा सकता है. अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट उनके 8 मिनट के भाषण के बाद ही देखी गई थी. पॉवेल ने अपनी स्पीच में संकेत दिए थे कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अभी ब्याज दरें बढ़ाने से पीछे नहीं हटने वाला है. भारतीय रिजर्व बैंक भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ सकता है और सितंबर में एक बार फिर रेपो रेट में वृद्धि कर सकता है. इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि सख्त मौद्रिक नीतियों के कारण बाजार सहम गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
बिहार में आज मूसलाधार बारिश के आसार, ठनका गिरने की भी आशंका

बिहार में आज मूसलाधार बारिश के आसार, ठनका गिरने की भी आशंका

ट्विन टॉवर को गिराना इलाज नहीं है, सोचना यह है कि ये खड़े हो रहे थे तब प्रशासन क्या कर रहा था?

ट्विन टॉवर को गिराना इलाज नहीं है, सोचना यह है कि ये खड़े हो रहे थे तब प्रशासन क्या कर रहा था?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend