ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंद पड़े़ कारखानों के बहुरते दिन…….

UB India News by UB India News
August 29, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
बंद पड़े़ कारखानों के बहुरते दिन…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले ८ सालों में कई बंद पड़े कारखाने को फिर से शुरू कराने का निर्णय लिया है‚ तो कई मृतप्राय कारखाने को बंद करने का भी निर्णय लिया गया है। दरअसल‚ कुप्रबंधन के चलते घाटे में चले जाते के कारण एक कालखंड़ में इन्हें बंद कर देना पड़़ा था। अब सोचा गया है कि अपने पूर्व कार्यकाल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों‚ जिन्हें राजनीतिक और अन्य कारणों घाटे से घिर जाने आदि के चलते बदं कर दिया गया था‚ को पुनर्जीवित कर रोजी–रोजगार की संभावनाएं बढ़ाई जाएं और लगातार घाटे में जा रही कंपनियों को बंद करके फिजूलखर्ची को रोका जाए। इसी क्रम में भारत की सबसे पुरानी न्यूज पेपर बनाने वाली कंपनी नेपा मिल्स लिमिटेड का दोबारा संचालन शुरू किया गया है।

अच्छी बात यह है कि मोदी सरकार ने वैसे मुश्किल समय में कुछ फै्ट्रिरयां बंद कीं तो कुछेक सरकारी उपक्रम को शुरू करने के भी सकारात्मक कदम उठाए हैं। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और आर्थिक आत्मनिर्भरता आएगी। आज की परिस्थिति में मोदी सरकार के इन प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ड़ॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने बीती २३ अगस्त को मध्य प्रदेश के नेपानगर स्थित नई तकनीकी से अपग्रेडेड इस प्लांट का दोबारा संचालन शुरू कराया। केंद्र सरकार से मिले करीब ४६९ करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज से इस मिल का नवीनीकरण किया गया है। अब यह पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड है‚ और इसकी उत्पाद की गुणवत्ता सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। कंपनी ने ३०० से ऊपर कर्मचारियों की नई भर्तियाँ की हैं‚ और आगे भी कई भर्तियाँ होने के आसार हैं। यह एक अच्छा संकेत है‚ जब कई इंडस्ट्री बंद हो रही हों‚ रोजगार कम हो रहे हों और वैसे संकट में मोदी सरकार की यह कोशिश निस्संदेह सराहनीय है। उदाहरण के तौर पर बिहार के बरौनी फर्टिलाइजर और झारखंड के सिंदरी फर्टिलाइजर को भी शुरू कराने के लिए केंद्र सरकार ने न केवल रिवाइवल पैकेज दिया है‚ बल्कि लोगों के रोजी–रोजगार की दिशा में भी यह एक अच्छी पहल की है। बिहार में पुनः ८३८८ करोड़ रु पये की लागत से बरौनी स्थित यूरिया कारखाना बनकर तैयार है‚ और जल्द ही इसमें उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। इससे वहां के किसानों को लाभ मिलेगा तो सैकड़ों युवाओं को नौकरी भी मिल सकेगी। ठीक उसी प्रकार झारखंड के सिंदरी में देश के पहले उर्वरक कारखाने को दो दशक बाद फिर से शुरू किया जा रहा है। तकनीकी पुरानी पड़ जाने और लगातार नुकसान झेलने के कारण यह कारखाना ३१ दिसम्बर‚ २००२ को बंद हो गया था। अब नये संयंत्र के साथ यहां भी जल्द संचालन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कहते हैं कि हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड के इस नये संयंत्र की शुरुआत से लगभग ढाई हजार लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर नौकरी मिलेगी और करीब १० हजार लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलने की संभावना है। इस कारखाने के पुनरु द्धार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर दिलचस्पी ली थी और इस दिशा में ठोस कदम उठाया। ठीक उसी प्रकार नेपा मिल्स लिमिटेड ने कंपनी के रिनोवेशन से लेकर अब तक ३१० लोगों की भर्ती की है‚ और आगे भी इस तरह की भर्तिययों का आश्वासन दिया गया है। गौरतलब है कि कागज निर्माण उद्योग में यह एक ब्रांड रहा है‚ जो नई तकनीकी के मशीनों के सहारे अब दोगुना और चार गुना उत्पादन का दावा कर रही है। अखबार की दुनिया के लिए नेपा को संजीवनी माना जा रहा है‚ तो वहां के लोगों के लिए यह एक खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसे पुनः चालू कराने में अहम भूमिका निभाई है।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

इन तमाम फैक्टरियों या उपक्रमों के शुरू होने से निश्चित तौर से हजारों हाथों को काम मिलेगा और उन्हें नौकरी भी मिलेगी। उनके जीवन–यापन‚ सुख–दुख या तकलीफों का समाधान हो सकेगा। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार ने हाल ही में बीएसएनएल को भी पुनर्जीवित करने का कदम उठाया है‚ और उसे रिवाइवल पैकेज भी दिया गया है। सरकार के ऐसे कदम से निस्संदेह रोजी–रोजगार की संभावना बढ़ेगी। हालांकि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों सरकारी उपक्रम की कुछ बंद फैक्टरियों में विनिवेश के जरिए १ लाख २० हजार करोड़ रु पये जुटाने का लक्ष्य रखा है‚ तो वहीं २० स्थापित कंपनियों की हिस्सेदारी बेचे जाने की योजना भी बनाई है। इसके अलावा घाटे में चल रहीं छह कंपनियों को सरकार ने पूरी तरह बंद करने का फैसला भी लिया है। यह अत्यधिक घाटे में चल रही है। दलील है कि देशहित में लाभ कमाने वाली कंपनियों को पुनर्जीवित किया जाए और उनसे जुड़े रोजी–रोजगार की संभावनाओं को सृजित और प्रोत्साहित किया जाए। सबसे बड़़ी बात तो यह है कि जिन क्षेत्रों में ये कंपनियां स्थापित हैं‚ उस क्षेत्र के आर्थिक विकास में महती भूमिका निभाएंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
भारत ने पाकिस्तान को हराकर चुकता किया हिसाब

भारत ने पाकिस्तान को हराकर चुकता किया हिसाब

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1466 अंक और निफ्टी 370 अंक लुढ़क कर खुला

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1466 अंक और निफ्टी 370 अंक लुढ़क कर खुला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend