ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक ट्विन टॉवर हुआ जमींदोज

UB India News by UB India News
August 29, 2022
in कानून, कारोबार
0
भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक ट्विन टॉवर हुआ जमींदोज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नोएडा के सुरपटेक ट्विन टावर एपेक्स और सियान को आज जमीदोज हो गया । देश में पहली बार 40 मंजिला इमारत को ढहाया गया । इस गगनचुंबी इमारत का निर्माण सभी नियमों को ताक पर रखकर किया गया था। आइए जानते हैं, इसके बनने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पूरे मामले को।

गौरतलब हो कि 2004 में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जमीन का आवंटन किया था। मार्च 2005 को इसकी लीज डीड हुई। यहां पर प्लॉट नंबर-4 में आवंटित जमीन के पास ही जमीन का एक टुकड़ा पैमाइश में ज्यादा निकल आया, इसे बिल्डर ने अपने नाम आंवटित करा लिया।

RELATED POSTS

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

#WATCH | Once taller than Qutub Minar, Noida Supertech twin towers, reduced to rubble pic.twitter.com/vlTgt4D4a3

— ANI (@ANI) August 28, 2022

दो अलग-अलग नक्शे को बनाया गया एक ही प्लॉट
जून 2006 को लीज डीड की गई। दो अलग-अलग- प्लॉट्स को नक्शा पास होने के बाद दोनों को एक प्लॉट बना दिया गया। इसी पर सुपरटेक ने एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा कर दी गई।

प्लान के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में बिल्डर ने 11 मंजिल को 16 टावर्स बनाने की योजना तैयार की थी। नक्शे के हिसाब से आज जिस स्थान पर 40 मंजिला ट्विन टावर खड़े हैं, वहां ग्रीन पार्क दिखाया गया था। 2008-09 में इस प्रोजेक्ट को नोएडा प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल गया, लेकिन फरवरी 2009 में यूपी शासन ने नए आवंटियों के लिए एफएआर बढ़ाने का निर्णय लिया।

होम बायर्स ने उठाई आवाज
एफएआर बढ़ने के बाद बिल्डरों को अधिक फ्लैट्स बनाने की छूट मिल गई थी। दो बार बिल्डरों ने बिल्डिंग 32 से 40 मंजिला तक बढ़ाने के लिए होम बायर्स के पास रिवाइज्ड प्लान भेजा। तीसरी बार रिवाइज्ड प्लान मिलने पर होम बायर्स का सब्र टूट गया। इस पर बिल्डर से नक्शा दिखाने को कहा गया। बायर्स के नक्शा मांगने के बावजूद बिल्डर ने नहीं दिया। बायर्स ने नोएडा अथॉरिटी से नक्शा देने की मांग की। इस पर अथॉरिटी ने कहा कि वह बिल्डर से पूछ के नक्शा दिखाएगी।

हाईकोर्ट पहुंचा बायर्स
जब कहीं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो 2012 में बायर्स इलाहाबाद हाईकोर्ट जा पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच की और बायर्स की बात को सही पाया। अथॉरिटी ने खानापूर्ति करते हुए बिल्डर को नोटिस भेज दिया, लेकिन बायर्स को नक्शा नहीं दिया।

मामला कोर्ट में पहुंचे ही एपेक्स और सियान के निर्माण कार्य में तेजी आ गई। महज डेढ़ साल में 13 मंजिल से 32 मंजिला स्टोरीज का निर्माण पूरा कर लिया गया। 2014 में हाईकोर्ट ने बिल्डर को झटका देते हुए इन्हें गिराने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद टावर निर्माण का काम रुक गया।

हालांकि, सुपरटेक ने फैसले के खिलाफ अपील की और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। सर्वोच्च न्यायालय ने 2021 में, इस तथ्य का हवाला देते हुए नोएडा ट्विन टावर्स को ध्वस्त करने का आदेश दिया कि टावरों का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। आज इस ट्विन को जमींदोज किया जाएगा।

नोएडा के सेक्टर 93 में सुपरटेक के ट्विन टावर आज दोपहर 2:30 बजे गिरा दिए जाएंगे। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर गिरने में सिर्फ 12 सेकेंड का वक्त लगेगा। सुबह 7 बजे आसपास की सोसाइटी में रहने वाले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटा दिया गया। अब ट्विन टावर के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है। यहां सिर्फ डिमोलिशन करने वाली टीम मौजूद है।

ट्विन टावर के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पूरा इलाका खाली कराने के बाद सील किया जा चुका है। ट्विन टावर के पास हर रास्ते पर बैरिकेडिंग है। नोएडा एक्सप्रेस वे बंद किया जा चुका है और केवल पुलिस जवान यहां नजर आ रहे हैं।

अपडेट्स…

  • ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 जारी किया है।
  • ट्विन टावर के पास की दो सोसायटी में रसोई गैस और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।
  • डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा के मुताबिक ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं।
  • एक्सप्लोजन जोन में 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग और 4 क्विक रिस्पांस टीम समेत एनडीआरएफ टीम तैनात हैं।
  • दोपहर 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा। आधे घंटे बीतने और धूल हटने के बाद इसे खोला जाएगा। इसके अलावा 5 और रूट बंद किए गए हैं।

आखिरी 60 सेकेंड में ब्लैक बॉक्स, लाल बल्ब और ग्रीन स्विच से होंगे सीरियल ब्लास्ट
दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर डिमोलिशन एक्सपर्ट चेतन दत्ता ब्लैक बॉक्स से जुड़े हैंडल को 10 बार रोल करेंगे। इसके बाद इसमें लगा लाल बल्ब ब्लिंक करना शुरू करेगा। इसका मतलब होगा कि चार्जर ब्लास्ट के लिए तैयार है। इसके बाद दत्ता हरा बटन दबाएंगे। इससे चार डेटोनेटर तक इलेक्ट्रिक वेव जाएगी। इसके बाद 9 से 12 सेकेंड में बिल्डिंग में एक के बाद एक धमाके होंगे।

ब्लास्ट होते ही 32 मंजिला इमारत मलबे में बदल जाएगी। कुतुब मीनार से ऊंचे ट्विन टावर से ठीक 9 मीटर दूर सुपरटेक एमरेल्ड सोसायटी है। यहां 650 फ्लैट्स में करीब 2500 लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशान इसी सोसाइटी के लोग हैं।

3700 किलो बारूद से 12 सेकेंड में गिरेगी पूरी बिल्डिंग
ट्विन टावर गिराने का जिम्मा एडिफाइस नाम की कंपनी को मिला है। ये काम प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता की निगरानी में हो रहा है। वे बताते हैं कि हमने बिल्डिंग में 3700 किलो बारूद भरा है। पिलर्स में लंबे-लंबे छेद करके बारूद भरना होता है। फ्लोर टु फ्लोर कनेक्शन भी किया जा चुका है।

32 मंजिला इमारत मलबे में बदल जाएगी, आस-पास के घरों में खरोंच तक नहीं आएगी

आधे घंटे के लिए बंद हुआ नोएडा एक्सप्रेसवे

नोएडा से ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालकों को सिटी सेंटर, सेक्टर-71 होकर गंतव्य की ओर जाना पड़ेगा। यह मार्ग दोपहर 2:15 बजे से 2:45 बजे तक बंद रहेगा। इसको लेकर डायवर्जन किया गया है।

पूर्ण रूप से बंद रहेंगे ये रोड 

1- एटीएस तिराहा से गेझा फल/सब्जी मण्डी तिराहा तक मार्ग.
2- एल्डिको चौक से सैक्टर 108 की ओर डबल मार्ग व सर्विस रोड.
3- श्रमिक कुंज चौक से सैक्टर 92 रतिराम चौक तक डबल मार्ग.
4- श्रमिक कुंज चौक से सैक्टर 132 की ओर फरीदाबाद फ्लाई ओवर.
5- सैक्टर 128 से श्रमिक कुंज चौक तक फरीदाबाद फ्लाई ओवर.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

Next Post
पाकिस्तान से बदला चुकता करने उतरेगी भारतीय टीम!

पाकिस्तान से बदला चुकता करने उतरेगी भारतीय टीम!

Good Ways To Begin A Descriptive Essay

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend