ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन : भुज में 4400 करोड़ की कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
August 29, 2022
in गुजरात
0
PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन : भुज में 4400 करोड़ की कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन आज भुज में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है. इनमें पानी, बिजली, सड़क और डेयरी से जुड़े प्रोजेक्ट हैं. इस मौके पर पीएन ने कहा कि ये गुजरात के कच्छ के विकास के लिए डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. पीएम मोदी ने कहा, 26 जनवरी का वो दिन जब कच्छ में भूकंप जब आया था, तब मैं दिल्ली में था. कुछ ही घंटों में मैं दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा और दूसरे दिन मैं कच्छ पहुंच गया. तब मैं मुख्यमंत्री नहीं था, मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता था.

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि मैं कैसे और कितने लोगों की मदद कर पाऊंगा, लेकिन मैंने तय किया कि मैं इस दुख की घड़ी में आप सभी के बीच में रहूंगा. जो भी संभव होगा, मैं आपके दुख में हाथ बंटाने का प्रयास करूंगा.”

RELATED POSTS

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

पीएम ने कहा कि कच्छ की एक विशेषता तो हमेशा से रही है, जिसकी चर्चा मैं अक्सर करता हूं. यहां रास्ते में चलते-चलते भी कोई व्यक्ति एक सपना बो जाए तो पूरा कच्छ उसको वटवृक्ष बनाने में जुट जाता है. कच्छ के इन्हीं संस्कारों ने हर आशंका, हर आकलन को गलत सिद्ध किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वाले बहुत थे कि अब कच्छ कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा. लेकिन आज कच्छ के लोगों ने यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है.

गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज में 3KM तक रोड शो किया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री इसके बाद वहां स्मृति वन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

स्मृति वन के लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में पीएम ने कहा- गुजरात के भुज में 26 जनवरी, 2001 की सुबह विनाशकारी भूकंप आया, तब मैं दिल्ली में था। भूकंप का असर दिल्ली में भी हुआ था। मैं तुरंत गुजरात के लिए निकला और दूसरे दिन कच्छ पहुंच गया। तब मैं मुख्यमंत्री नहीं था। भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता था। तब मुझे नहीं पता था कि कितने लोगों की मदद कर पाऊंगा। लेकिन, मैंने तय किया था कि इस दुख की घड़ी में आप सभी के बीच ही रहूंगा। और जो भी संभव हो सकेगा वह करूंगा। मैं आपके दुख में हाथ बंटाने का प्रयास करूंगा। इसके बाद अचानक ही मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया गया। तब यहां किए गए कार्य के अनुभव मेरे बहुत काम आए।

'स्मृति वन' का लोकार्पण करते हुए पीएम मोदी। साथ में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल।
‘स्मृति वन’ का लोकार्पण करते हुए पीएम मोदी। साथ में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल।

मैंने कहा था कि हम इस आपदा को अवसर में बदलकर रहेंगे
भुज में इतना विनाशकारी भूकंप आया था कि लोग कहने लगे थे- अब भुज कभी खड़ा नहीं हो पाएगा। लेकिन मैंने कहा था कि हम इस आपदा को अवसर में बदलकर रहेंगे। मैंने भुज के लोगों से यह भी कहा था कि आपको जो रण दिखता है, उसमें मुझे भारत का तोरण दिखता है। और आज मैं लाल किले से भी यही कहता हूं कि 2047 में भारत डेवलप कंट्री बनेगा। जिन्होंने मुझे कच्छ में मुझे सुना है। उन्हें याद होगा कि मैंने जो कहा था, आज वह सच के रूप में आपकी आंखों के सामने है। अब ऐसा ही 2047 में भी होकर रहेगा।

भुजियो डूंगर के ऊपर 470 एकड़ में फैला है स्मृति वन।
भुजियो डूंगर के ऊपर 470 एकड़ में फैला है स्मृति वन।

‘स्मृति वन’ 26 जनवरी, 2001 को गुजरात में आए भूकंप में मारे गए करीब 13,000 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में कच्छ जिले के भुज कस्बे के पास भुजियो पहाड़ी पर बनाया गया एक म्युजियम है। इस म्युजियम की परिकल्पना पीएम मोदी ने उस समय की थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ‘स्मृति वन’ 470 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है।

म्युजियम में प्रदर्शनी के जरिए आगंतुक भूकंप के अनुभव को फिर से जी सकते हैं।
म्युजियम में प्रदर्शनी के जरिए आगंतुक भूकंप के अनुभव को फिर से जी सकते हैं।

भूकंप में मरने वालों की नेम प्लेट भी
भुज में भुजियो डूंगर के ऊपर 470 एकड़ में फैला स्मृति वन मेमोरियल प्रोजेक्ट बनाया गया है। संग्रहालय में आठ ब्लॉक हैं जिनके विशिष्ट नाम हैं और प्रत्येक ब्लॉक अपने नाम के आधार पर आगंतुकों को विशिष्ट आकर्षण प्रदान करता है। स्मारक में भूकंप के दौरान जान गंवाने वाले 12,932 पीड़ितों की नेम प्लेट होगी।

2001 के भूकंप के बाद भुज की यात्रा के अलावा, स्मारक एक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से समृद्ध हड़प्पा सभ्यता, भूकंप विज्ञान, विरासत, संस्कृति और गुजरात की कला और वास्तविक समय की आपातकालीन स्थितियों की एक झलक भी प्रदान करेगा। स्थानीय रूप से उपलब्ध बेसाल्टिक चट्टान का उपयोग संग्रहालयों और उसके फर्श की दीवारों के निर्माण के लिए किया गया है।

सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर।
सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर।

कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
इसके बाद पीएम भुज में करीब 4400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर भी शामिल है। इस नहर की कुल लंबाई लगभग 357 किमी है। नहर के एक हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 2017 में किया था और बाकी हिस्से का उद्घाटन अब किया जा रहा है। यह नहर कच्छ में सिंचाई की सुविधा प्रदान करने और कच्छ जिले के भी 948 गांवों और 10 कस्बों में पेयजल उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

by UB India News
June 8, 2026
0

सूरत के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास आज सुबह एक बहुत दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक...

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

by UB India News
September 21, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भी हिस्सा...

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2025
0

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने इसको लेकर...

AAP विधायक उमेश मकवाना ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने किया निलंबित

AAP विधायक उमेश मकवाना ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने किया निलंबित

by UB India News
June 27, 2025
0

जरात में आम आदमी पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।...

Next Post
भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक ट्विन टॉवर हुआ जमींदोज

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक ट्विन टॉवर हुआ जमींदोज

पाकिस्तान से बदला चुकता करने उतरेगी भारतीय टीम!

पाकिस्तान से बदला चुकता करने उतरेगी भारतीय टीम!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend