ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन के शिनजियांग में उइगर मुसलमान बंधुआ मजदूर बन नारकीय जीवन जी रहे

UB India News by UB India News
August 26, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, लेख
0
चीन के शिनजियांग में उइगर मुसलमान बंधुआ मजदूर बन नारकीय जीवन जी रहे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ताइवान के खिलाफ आक्रामक रवैये का परिचय देकर अमेरिका को आंख दिखा रहा ड्रैगन संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत की शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक उइगर मुसलमानों के दमन से जुड़ी रिपोर्ट से मुश्किल में आ सकता है. बीजिंग की इस मुश्किल को और बढ़ाने का काम कर सकती है संयुक्त राष्ट्र (United Nations) उच्चायुक्त मिशेल बॉचलेट की अगले हफ्ते आने वाली रिपोर्ट. यह रिपोर्ट शिनजियांग (Xinjiang) से बच कर भागे उइगर मुसलमानों और उनके परिवारों से तथ्यात्मक बातचीत के आधार पर तैयार की गई है. हालांकि बॉचलेट पर ड्रैगन का हितैषी होने का आरोप लगता रहा है. इसके पहले भी मानवाधिकार कार्यकर्ता उइगर (Uyghur) मुसलमानों पर ढाए जाने वाले जुल्मों की जांच की मांग करते आए हैं. समय-समय पर बंधुआ मजदूर बनाए गए उइगर मुसलमानों द्वारा तैयार खिलौनों के बहिष्कार की मांग भी उठती रही है. एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) और ह्यूमन राइट्स वॉच भी पीड़ित उइगर मुसलमानों से बातचीत कर कई रिपोर्ट तैयार कर चुके हैं, जिनमें मानवता (Humanity) के खिलाफ चीन के अपराध का खुलासा होता है. फिर भी संयुक्त राष्ट्र में अपनी ‘पहुंच’ के बलबूते ड्रैगन शिनजियांग के उइगर मुसलमानों (Uyghur Muslims) के ‘सच को दबाने’ में अब तक कामयाब रहा है.

निकृष्ट जिंदगी जीने को मजबूर उइगर मुसलमान
संयुक्त राष्ट्र की हालिया रिपोर्ट शिनजियांग में अल्पसंख्यक उइगर मुसलमानों के प्रति चीन की दमनकारी नीतियों पर ‘द्वंद्व’ हमेशा के लिए खत्म कर देगी. इस रिपोर्ट के आधार यह ‘निष्कर्ष निकालना उचित’ है कि चीन के शिनजियांग प्रांत में बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजिंग सरकार प्रेरित अनिवार्य बंधुआ मजदूरी नीति के तहत शिनजियांग में उइगर, कजाख़ और तुर्किक समूहों के लोग मानवीय आधार पर दमनकारी और निकृष्ट जिंदगी जीने को मजबूर हैं. यूएन की विशेष दूत टोमोया ओबोकाटा ने यहां तक पाया कि चीनी अधिकारियों ने ताकत का प्रयोग हद की सीमा से परे जाकर किया है. इस वजह से कुछ मामलों को तो गुलामी के समकक्ष रखा जा सकता है, जो हालिया दौर में मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आता है. चीनी शोधकर्ता एड्रियान जैंज की ट्वीट के मुताबिक, ‘संयुक्त राष्ट्र के दूत की ओर से तैयार रिपोर्ट बंधुआ मजदूरी के समसामयिक तौर-तरीके सामने लाती हैं. खासकर चीन के शिनजियांग में किस तरह बंधुआ मजदूरी करा उइगर मुसलमानों की जिंदगी नर्क की जा रही है.’

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

रिपोर्ट अल्पसंख्यकों के दमन की करती है पुष्टि
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार विशेषज्ञ ने चीन के मुस्लिम उइगर आबादी के कथित नजरबंदी और बंधुआ मजदूरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. इस आलोक में मानवाधिकार विशेषज्ञ ने शिनजियांग प्रांत में सच्चाई जानने के लिए विशेषज्ञ समूहों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया है. इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक और स्थानीय कंपनियों से आह्वान किया है कि वह उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला का गहराई से विश्लेषण करें. इस साल की शुरुआत में भी मानव तस्करी पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत ने शिनजियांग में बंधुआ मजदूरों की तस्करी से सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस मामले में चीन की अनदेखी करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी. जेनेवा डेली के मुताबिक हालांकि हालिया रिपोर्ट चीन में बड़े पैमाने पर हो रहे मानवाधिकारों के हनन के आरोपों को मान्यता देने का काम करती है. जेनेवा डेली के मुताबिक चीन ने कथित व्यावसायिक कौशल शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र प्रणाली के नाम पर अल्पसंख्यकों को नजरबंद कर रखा है और उनसे बंधुआ मजदूरी करा रहा है. चीन इसके पक्ष में कहता है कि इस तरह उइगर मुसलमानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि अल्पसंख्यकों को इसकी आड़ में कम कौशल का काम करा बेहद कम मजदूरी दी जा रही है.

अमानवीय जिंदगी जी रहे हैं उइगर मुसलमान
यही नहीं, इन कथित व्यावसायिक कौशल शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र में जिन स्थितियों में अल्पसंख्यक मजदूरों को रखा गया है वह बेहद अमानवीय हैं. इनमें भी उनकी अत्यधिक निगरानी, नर्क के बराबर रहने और काम करने की स्थितियां, नजरबंदी के नाम पर आवाजाही पर प्रतिबंध, धमकियां, शारीरिक शोषण, यौन हिंसा और इस तरह के अन्य अमानवीय और अपमानजनक तौर-तरीके शामिल हैं. शिनजियांग में अत्याचार को देखते हुए अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने कूटनीतिक स्तर पर बीजिंग ओलिंपिक का बहिष्कार किया था. सिर्फ यही नहीं अल्पसंख्यकों के दमन पर विरोध जताने के लिए अमेरिका ने शिनजियांग में निर्मित उत्पादों को खरीदना तक बंद कर दिया था. इसके साथ ही अमेरिका ने चीन से रुई खरीदना भी बंद कर दिया. कई अन्य देशों ने भी अमेरिका की तरह इस पर विचार किया था. हालांकि शिनजियांग में बंधुआ मजदूरी से चीन के लगातार इंकार पर ठोस निर्णय नहीं ले सके और दुविधाग्रस्त रहे.

चीन अभी से रिपोर्ट को झूठ बताने लगा
गौरतलब है कि शिनजियांग प्रांत रुई और सोलर पैनल का बड़ा आपूर्तिकर्ता है. यह अलग बात है कि चीन उइगर मुसलमानों पर अत्याचार के आरोपों को लगातार खारिज करता आया है. इस कड़ी में यह भी इतना सच है कि इस मसले पर बीजिंग प्रशासन ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मीडिया को स्वतंत्र तरीके से शिनजियांग की जांच करने की अनुमति भी नहीं दी. इस बीच चीन अलग-अलग देशों के राजदूतों के शिनजियांग के प्रायोजित दौरे जरूर आयोजित कराता रहा ताकि दुनिया को बता सके कि वहां अल्पसंख्यकों के साथ किसी तरह का कोई अत्याचार नहीं हो रहा है. अब संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत और यूएन उच्चायुक्त मिशेल बॉचलेट की प्रस्तावित रिपोर्ट को लेकर भी चीन ने अपना परंपरागत तर्क गढ़ना शुरू कर दिया है. चीन बॉचलेट समेत संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को झूठी करार दे इसके प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग कर रहा है. हालांकि बॉचलेट पर मानवाधिकार संगठन ड्रैगन के प्रति नर्म रवैया रखने का आरोप पहले से लगाते आए हैं. यह अलग बात है कि इस महीने खत्म हो रहे अपने कार्यकाल से पहले बॉचलेट ने इस रिपोर्ट को जारी करने की बात कही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
हेमंत सोरेन की विधायकी जाना तय, फैसला आज

हेमंत सोरेन की विधायकी जाना तय, फैसला आज

नीतीश कुमार को परेशान करती 13 वर्षो में यह तारीखे

नीतीश कुमार को परेशान करती 13 वर्षो में यह तारीखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend