बिहार के सबसे बड़े विपक्षी दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष के पद की एकलौती दावेदार है. मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम 5.30 बजे होने वाली भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में इन दोनों पदों के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवार पर अंतिम मुहर लग सकती है.
आज प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार में रहे भाजपा के पूर्व मंत्रियों के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ @sanjayjaiswalMP आदरणीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @bhikhubhaidbjp और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें। pic.twitter.com/Nx77yDHI4A
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) August 23, 2022
आज आधा दर्जन से अधिक नामों पर चर्चा
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व या उनके द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अथवा प्रभारी-सह प्रभारी द्वारा नाम की घोषणा की जाये. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष को लेकर जहां तीन से चार नेताओं के नाम की चर्चा है, वहीं विधान सभा में इस पद को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोग दावेदार बताए जा रहे हैं.
आज दो पालियों में बैठक होगी। पहली बैठक 11:00 बजे से शुरू हो गई है, जिसमें दोनों सदनों के विपक्ष के नेता का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
वहीं, दूसरी बैठक शाम 5:00 बजे बिहार विधानमंडल दल की होगी। इस बैठक में जो नए प्रतिपक्ष के नेता बनेंगे उनका नेतृत्व होगा। दोनों सदनों में प्रतिपक्ष का नेता कौन होगा इसको लेकर बिहार भाजपा में मंथन हो चुका है। हालांकि, इससे पहले प्रतिपक्ष के नेता के तौर पर सभी जातियों से नाम मांगे गए थे।
8 विधायकों के नाम भेजे गए थे
अलग-अलग जातियों से भाजपा के आठ विधायकों का नाम प्रतिपक्ष के नेता के लिए आलाकमान को भेजे गए थे। इन्हीं 8 नेताओं में से एक को प्रतिपक्ष का नेता बनाया जाएगा। विधानसभा में ऐसे विधायक को प्रतिपक्ष का नेता बनाया जाएगा, जो सत्तारूढ़ दल को हर मोर्चे पर घेर सके और उन्हें बराबरी का जवाब दे सके। इनमें से पहले नंबर पर बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद चल रहे हैं, पूरी संभावना है कि बीजेपी आज इनके नाम की घोषणा कर दें।
विधानपरिषद के लिए 3 एमएलसी के नाम आगे
बाकी नामों में संजीव चौरसिया, विजय कुमार सिन्हा, जीवेश मिश्रा, राणा रणधीर सिंह, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी इन सभी का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए गया था। वहीं, बिहार विधान परिषद के लिए बीजेपी ने 3 नाम को आलाकमान को भेजा है जिसमें पूर्व मंत्री मंगल पांडे, सम्राट चौधरी और नवल किशोर यादव है। इन तीनों में से किसी एक को विधान परिषद में प्रतिपक्ष का नेता बनाया जाएगा। दोनों सदनों के नेता का नाम आज पहली बैठक में चुन लिया जाएगा और जब विधान मंडल दल की बैठक होगी, वह नए प्रतिपक्ष के नेता के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।







