ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मनीष सिसोदिया की बढेंगी मुश्किलें, शराब घोटाला मामले में हो सकती है ED की एंट्री

UB India News by UB India News
August 21, 2022
in Lokshbha2024, दिल्ली
0
मनीष सिसोदिया की बढेंगी मुश्किलें, शराब घोटाला मामले में हो सकती है ED की एंट्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार इसी मामले में जल्द ही ED की भी एंट्री होने वाली है। खबर के अनुसार, जांच एजेंसी सीबीआई के द्वारा छापे में मिले सबूत और जानकारियां एजेंसी ED के साथ साझा कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने ED के साथ केस की कई अहम जानकारियां और कई सबूत साझा किये हैं। जिसके बाद ED कंपनियों के जरिये हुई मनी ट्रांजेक्शन को खंगाल रही है। जल्द ही ED PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर सकती है।

RELATED POSTS

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

लुकआउट सर्कुलर जारी होने से विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते 

गौरतलब है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) समेत 13 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। आबकारी घोटाले में ये बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि लुक आउट सर्कुलर तब जारी किया जाता है, जब आरोपी की विदेश यात्रा पर रोक लगानी हो। सर्कुलर जारी होने से अब मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लग गई है।

Manish Sisodia

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए पीएम  मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये क्या नौटंकी है। उन्होंने कहा मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहां आना है?

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “आपकी सारी रेड फेल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?”

हम आपकी CBI, ED से डरनेवाले नहीं – सिसोदिया 

सिसोदिया ने कहा था कि अगले 2 से 3 दिन में सीबीआई मुझे गिरफ्तार कर लेगी और मेरे अलावा कई सारे आम आदमी के नेताओं को भी गिरफ्तार करेगी। हम भगत सिंह की संतान हैं। हम आपकी सीबीआई-ईडी से डरने वाले नहीं है, हम आपके पैसों के आगे बिकने वाले लोग नहीं है। सिसोदिया ने कहा कि आप हमको नहीं तोड़ पाओगे। अगर इनको शराब के घोटाले की चिंता होती तो यह लोग गुजरात में सीबीआई का पूरा मुख्यालय शिफ्ट करा देते जहां हर साल 10,000 करोड़ रुपए की एक्साइज चोरी होती है।

मनीष सिसोदिया के खिलाफ जारी होगा लुकआउट सर्कुलर:

CBI ने रविवार को कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 13 अन्य लोगों के खिलाफ जल्द लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा सकता है। पहले ये खबर आई थी कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में सिसोदिया व बाकी आरोपियों के खिलाफ सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जा सकती है।

इस खबर के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया। सिसोदिया ने लिखा- आपकी सारी रेड फेल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेराफेरी नहीं मिली, अब आपने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है कि सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

by UB India News
June 24, 2026
0

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

by UB India News
June 7, 2026
0

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा...

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

20 से ज़्यादा मौत के बाद पता चला कि क़ानून के हिसाब से तो बिल्डिंग बनी ही नहीं थी?

by UB India News
June 4, 2026
0

सौ बात की एक बात ये कि दिल्ली के मालवीय नगर के हौज़ रानी में होटेल में आग लग गई...

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

by UB India News
June 1, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को...

पवन खेड़ा के घर पर रेड , भड़की कांग्रेस

पवन खेड़ा के घर पर रेड , भड़की कांग्रेस

by UB India News
April 8, 2026
0

असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बवाल शुरू हो गया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के सीएम...

Next Post
तनाव के बीच LOC पर 12 साल से मनाया जा रहा गणेश उत्सव

तनाव के बीच LOC पर 12 साल से मनाया जा रहा गणेश उत्सव

सरकार ने जरबंद कर दिया है :महबूबा मुफ्ती

सरकार ने जरबंद कर दिया है :महबूबा मुफ्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend