ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएफआइ के आतंकी माड्यूल को लेकर आज पटना सहित कई जिलो में एक साथ हुई छापेमारी

UB India News by UB India News
July 30, 2022
in उत्तर बिहार, खास खबर
0
पीएफआइ के आतंकी माड्यूल को लेकर आज पटना सहित कई जिलो में एक साथ हुई छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के फुलवारीशरीफ में देश विरोधी षडयंत्र मामले की जांच में जुटी एनआइए की टीम गुरुवार सुबह से एक्‍शन में है। एनआइए की कई जिलों में छापेमारी चल रही है। पटना के साथ दरभंगा, नालंदा और मोतिहारी में एनआइए की टीम पकड़े गए संदिग्धों नूरुद्दीन जंगी, अतहर परवेज और अन्य आरोपितों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। दरभंगा में छापेमारी समाप्‍त हो गई है। नुरुद्दीन जंगी के घर से एनआइए की टीम कुछ कागजात ले गई है।

पीएफआई संरक्षक अतहर परवेज के पटना स्थित घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है. एनआईए की टीम अतहर परवेज के पूरे घर में तलाशी कर रही है. बता दें, इस मामले में पटना पुलिस अतहर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, फिलहाल वह जेल में बंद है. अतहर परवेज को पुलिस रिमांड पर भी लिया गया था. इस दौरान अतहर ने कई राज उगले थे. उसके पहले भी अतहर के कार्यालय में पटना पुलिस ने छापेमारी की थी और कई सबूत एकत्र किए थे. पटना पुलिस के द्वारा मिले फीडबैक और सबूतों के आधार पर एनआईए छापेमारी कर रही है. अतहर बिहार में पीएफआई की गतिविधियों को बड़े पैमाने पर फैला रहा था.

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

फुलवारीशरीफ के गुलिस्‍तान मोहल्‍ले में चल रही छापेमारी
पटना के फुलवारीशरीफ स्थित गुलिस्‍तान मोहल्‍ले में अतहर परवेज के घर एनआइए की रेड चल रही है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं घर से किसी को न बाहर जाने दिया जा रहा है और न बाहर से किसी को अंदर।सुबह पुलिस बल के साथ पहुंची एनआइए की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। एनआइए की टीम अतहर के घर का कोना-कोना खंगाल रही है। बता दें कि अतहर परवेज एसडीपीआइ से जुड़ा है। पूर्व में वह सिमी से जुड़ा था।

शमीम अख्तर समेत तीन के घर छापेमारी जारी
नालंदा जिले में छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। नालंदा जिले के बिहारशरीफ मुख्यालय के सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला, लहेरी थाना क्षेत्र के कटरा पर एवं बिहार थाना क्षेत्र के ही गढ़पर मोहल्ले में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है । बताया जा रहा है कि जिन ठिकानों पर यह छापेमारी की जा रही है ये सभी एसडीपीआई से जुड़े हैं। अहले सुबह से हो रही छापेमारी को लेकर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है । करीब तीन घंटे से जारी छापेमारी अभियान के दौरान एनआइए की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है।

रिटायर्ड दारोगा के घर में चल रहा षडयंत्र
पटना पुलिस की टीम ने रिटायर्ड दारोगा जलालुद्दीन के घर में चल रहे एसडीपीआइ के कार्यालय में रेड की थी। वहां से अतहर परवेज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस और एटीएस की टीम ने पूछताछ की और साक्ष्‍य जुटाए तो यहां से बड़े षडयंत्र का पोल खुला। देश को इस्‍लामिक राष्‍ट्र बनाने के लक्ष्‍य के साथ ये लोग काम कर रहे थे। देश में जा‍तीय विद्वेष पैदा करने की सा‍जिश थी। इस षडयंत्र के तार कई देशों से जुड़े होने के साक्ष्‍य मिलने के बाद एनआइए ने 22 जुलाई को जांच की जिम्‍मेदारी अपने हाथों में ली। तब से संदिग्‍धों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। उनसे कई अहम सुराग मिले हैं। गुरुवार सुबह से चल रही छापेमारी के बाद अब क्‍या तथ्‍य और सबूत सामने आते हैं यह तो समय के साथ पता चल जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा कल पटना में करेंगे रोड़ शो

संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा कल पटना में करेंगे रोड़ शो

बंगाल में सियासी उठापटक

बंगाल में सियासी उठापटक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend