ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के कई जिलों के लिए IB ने जारी किया अलर्ट, कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए रची गई है साजिश !

UB India News by UB India News
July 25, 2022
in अपराध, खास खबर
0
बिहार के कई जिलों के लिए IB ने जारी किया अलर्ट, कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए रची गई है साजिश !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आइबी ने एक बार फिर बिहार पुलिस को अलर्ट किया है। इसमें फुलवारी शरीफ मामले के बाद कट्टरपंथी संगठनों के द्वारा विरोध-प्रदर्शन के नाम पर समुदाय विशेष के लोगों को भड़काने या उकसाने की आशंका जताई गई है। खासकर उत्तर बिहार और सीमांचल से जुड़े जिलों जैसे मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया आदि में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके बाद सभी जिला पुलिस को चौकसी बढ़ाने व सतर्क रहने को कहा गया है।

अशांति फैलाने की साजिश
केंद्रीय एजेंसियों ने इन जिलों में पीएफआइ और कुछ अन्य कट्टरपंथियों विचारधाराओं वाले संगठनों द्वारा तनाव फैलाने की साजिश का अंदेशा जताया है। अलर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले कुछ साजिशकर्ता विशेष आयोजन में हुजूम का हिस्सा बनकर शामिल हो सकते हैं और लोगों को अशांति फैलाने के लिए उकसा सकते हैं। आइबी के इस अलर्ट के बाद प्रदेश के खुफिया एजेंसियों ने संबंधित जिलों को चौकस रहने का निर्देश दिया है।

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

नुपूर शर्मा के बयान को बना सकते हैं आधार
खुफिया रिपोर्ट में इस बात की जिक्र किया गया है कि जिलों में अशांति भड़काने के लिए कट्टरपंथी सोच के लोग बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान को आधार बना सकते हैं। गौरतलब है कि सीतामढ़ी में कुछ दिन पहले ही नुपूर शर्मा का वीडियो देखने पर एक युवक पर चाकूओं से वार किया गया था। पीड़िता ने बताया था कि पान की दुकान पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता का वीडियो देखने पर तीन युवकों ने उसपर हमला कर दिया था।

अग्निवीर परीक्षा को लेकर भी अलर्ट
जानकारी के मुताबिक रविवार को होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने के कहा है। जिलों में परीक्षा केन्द्रों पर खास चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। अग्निवीर परीक्षा के दौरान इस एग्जाम को कोई विरोध नहीं करे, इसको लेकर खास ध्यान रखने की बात कही गई है। इसके साथ ही परीक्षार्थी को कोई बाहरी तत्व परेशान न करें इसको लेकर नजर रखने को कहा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज को सिल्वर:19 साल बाद देश को मिला मेडल ,प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज को सिल्वर:19 साल बाद देश को मिला मेडल ,प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

कल सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

कल सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend