ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज शादी के बंधन में बंध गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

UB India News by UB India News
July 8, 2022
in खास खबर, प्रदेश, महिला युग
0
आज शादी के बंधन में बंध गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के सीएम भगवंत मान की आज शादी होगई। हरियाणा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ उनका विवाह हुआ। शादी से कुछ घंटे पहले सीएम मान की होने वाली पत्नी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा—’दिन शगना दा चढेया।’ इन पंजाबी शब्दों का अर्थ है कि उनकी शादी का शुभ दिन आ गया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने बरनाला की 80 वर्षीय जंगीर कौर की एक तस्वीर पोस्ट की, जो तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन की पोस्टर महिला बन गई थीं। पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने ट्विटर पर अपने प्रोफाइल में लिखा, ‘मिट्टी की बेटी’।

भगवंत मान की शादी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई मंत्री, बड़े नेता और दिग्गज हस्तियां शामिल हुए. आपको बता दें कि यह भगवंत मान की दूसरी शादी है. भगवंत का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है. इंदरप्रीत अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं. 48 वर्षीय भगवंत मान अब डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी क्र लिये.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

भगवंत मान के साथ किया था लोकसभा चुनाव प्रचार
सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत 2019 में भगवंत मान से मिली थीं। उन्होंने मान के साथ लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार भी किया था। वो उनके सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आई थीं। गुरप्रीत कौर ने 2018 में हरियाणा के मुल्लाना में महर्षि मरक डेश्वर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया है।

गुरप्रीत अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी
भगवंत मान की होनेवाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर का निक नेम गोपी है और वे पेहवा कस्वे की रहनेवाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। गुरप्रीत अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है जबकि उनकी माता हरजिंदर कौर हाउस वाइफ हैं। बताया जाता है कि भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि उनका बेटा फिर से अपना घर बसाए। भगवंत मान की मां और उनकी बहन ने लड़की को पसंद किया है।

भगवंत मान की शादी के लिए चंडीगढ़ में खास आयोजन किया गया था. शादी कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल हुए. आपको बता दें कि भगवंत मान कॉमेडियन से राजनेता बने हैं. वह पहली बार 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे. उस समय उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर ने भी उनका प्रचार किया था. बताया जा रहा है कि 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया था. यही नहीं भगवंत मान ने 2019 लोकसभा चुनाव में भी संगरूर सीट से ही विजय हासिल की थी. इसके बाद वह 2022 में आम आदमी पार्टी की ओर से ही पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बने. इस चुनाव में आप को मिले प्रचंड बहुमत के बाद उनको मुख्यमंत्री बनाया गया.

पेशे से डॉक्टर हैं गुरप्रीत कौर
सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी की पेशे से एक डॉक्टर हैं. गुरप्रीत कौर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं. पीटीसी पंजाब की रिपोर्ट की मुताबिक, गुरप्रीत कौर एक सामान्य परिवार से हैं. भगवंत मान और गुरप्रीत कौर दोनों ही एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि गुरप्रीत कौर भगवंत मान की घर भी आ चुकी हैं. हालांकि उनके बारे में अभी कुछ अधिक जानकारी सामने नहीं आई हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
लालू यादव की सेहत जानने के लिए टूटे सारे दलीय बंधन, पीएम से लेकर सीएम तक ने पूछा हाल

लालू यादव की सेहत जानने के लिए टूटे सारे दलीय बंधन, पीएम से लेकर सीएम तक ने पूछा हाल

अमेरिका गर्भपात कानून : नारी अधिकार को दबाने का कुचक्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend