ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देवेंद्र फड़नवीस CM और एकनाथ शिंदे पहनेंगे डिप्टी CM का ताज! फ्लोर टेस्ट का इंतज़ार

UB India News by UB India News
June 29, 2022
in खास खबर
0
देवेंद्र फड़नवीस CM और एकनाथ शिंदे पहनेंगे डिप्टी CM का ताज! फ्लोर टेस्ट का इंतज़ार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में सियासी हंगामा जारी है। CM ठाकरे ने आज दोपहर 2.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसके अलावा आज महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर भी बीजेपी की बैठक है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा में 11 जुलाई से पहले फ्लोर टेस्ट हो सकता है। इसके लिए राज्यपाल कोश्यारी द्वारा प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति हो सकती है। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि आज एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र लौट सकते हैं और राज्यपाल कोश्यारी से मिलकर 39 विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने की चिट्ठी सौंप सकते हैं।

बीजेपी और एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों के बीच सबकुछ तय किया जा चुका है कानूनी लड़ाई के बीच एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे से अपने गुट को अलग करके बीजेपी के समर्थन में जाने की पूरी तैयारी में हैं. सूत्र बता रहे हैं जल्द एकनाथ शिंदे और उनके 2-3 विधायक मुम्बई जाकर राज्यपाल से मुलाक़ात कर उद्धव ठाकरे ग्रुप से अलग होकर नई बीजेपी समर्थित सरकार के लिए अपना दांव चल सकते हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

एकनाथ शिंदे बनेंगे उपमुख्यमंत्री
एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री न होकर बीजेपी खेमे में उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं सूत्रों के मुताबिक़ बीजेपी और एकनाथ शिंद के बीच सबकुछ तय है यही नहीं एकनाथ शिंदे टीम में करीब 5 विधायकों को मंत्री पद भी मिलने जा रहे हैं जो शिंदे गुट में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ गुवाहाटी का रेडिसन होटल जिसमें एकनाथ शिंदे के शिवसेना के 39 और 9 निर्दलीय विधायक मौजूद हैं जिनके लिए होटल में रुकने का समय बढ़ा दिया गया है जो होटल की बुकिंग 28 जून तक थी उसे बढ़ाकर 5 जुलाई कर दिया गया है. सूत्र बता रहे हैं कि ये विधायक 12 जुलाई तक गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में रुकेंगे।

एकनाथ शिंदे गुट और होगा मज़बूत
एकनाथ शिंदे के गुट में शिवसेना के 39 विधायकों के आने के बाद 3-5 विधायक जो उद्धव गुट में हैं वो एकनाथ शिंदे गुट में आने सकते हैं सूत्र बता रहे हैं कि एकनाथ शिंदे ने कल 2 विधायकों से बात की है और साथ में रहने को कहा है।

फ्लोर टेस्ट की मांग होगी तेज़
सुप्रीम कोर्ट में सदस्यता रद्द करने के डिप्टी स्पीकर के फरमान को सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई तक बढ़ाकर एकनाथ शिंदे गुट को बड़ी राहत दी है इस बीच एकनाथ शिंदे अब फ्लोर टेस्ट के लिए तैयारी करने में जुट गए हैं और जल्द से जल्द सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे।

गुवाहाटी में लगे एकनाथ शिंदे के होर्डिंग
एकनाथ शिंदे अब असम में भी चर्चा का विषय बन गए हैं गुवाहाटी में रेडिसन होटल के पास एक बड़ी होर्डिंग लगाई गई जिसमें एकनाथ शिंदे उनके साथ उनके राजनीतिक गुरु और बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर है।

LIVE UPDATE

बागी विधायक के बेटे पर आदित्य ठाकरे ने लिया एक्शन
आदित्य ठाकरे ने समाधान सर्वनकर को पार्टी से निकाल दिया है। समाधान सर्वनकर शिवसेना के बागी विधायक सदा सर्वनकर के बेटे हैं। वह लगातार शिवसेना के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। सदा सर्वनकर के घर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।

दिल्ली के लिए रवाना हुए फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज सुबह 11.45 की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

बीजेपी ने सरकार बनाने का फॉर्मूला बनाया, शिंदे गुट को मिल सकते हैं 16-17 मंत्री, बीजेपी के पास रहेंगे 25-26 मंत्री
बीजेपी ने सरकार बनाने का फॉर्मूला बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस फॉर्मूले से शिंदे गुट को 16-17 मंत्री मिल सकते हैं और बीजेपी के पास 25-26 मंत्री रहेंगे।

मातोश्री में आदित्य ठाकरे ले रहे हैं मीटिंग
नवी मुंबई के नगरसेवकों और पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। इस बैठक में आदित्य ठाकरे भी मौजूद हैं।

उद्धव और फडणवीस के बीच कोई बात नहीं: शिवसेना
शिवसेना ने कहा है कि उद्धव और फडणवीस के बीच कोई बात नहीं हुई है। शिवसेना ने दोनों के बीच बात से इनकार किया है। शिवसेना ने कहा है कि बातचीत को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।

आदित्य ठाकरे आज शाम 6 बजे गोरेगांव के शिवसैनिकों से मिलेंगे
आदित्य ठाकरे आज शाम 6 बजे गोरेगांव के शिवसैनिकों से मिलेंगे। नेस्को सेंटर में शिवसेना गोरेगांव विभाग ने बैठक रखी है, जिसमें आदित्य हिस्सा लेंगे। इसमे सुभाष देसाई, गजानन कीर्तिकर सांसद, सुनील प्रभु ,रविन्द्र वायकर विधायक भी शामिल होंगे।

आज दोपहर 2 बजे एनसीपी की भी बैठक
आज दोपहर 2 बजे एनसीपी की भी बैठक होगी। 2 बजे वाय बी चव्हान सेंटर में शरद पवार मौजूद रहेंगे।

CM ठाकरे ने आज दोपहर कैबिनेट की बैठक बुलाई
CM ठाकरे ने आज दोपहर 2.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

संजय राउत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
संजय राउत ने कहा है कि 11 जुलाई तक का ऑर्डर आया है। बागी विधायकों को नदी-पहाड़ वादी में आराम करने का समय दिया गया है। कुछ लोगों को हम बागी नहीं मान रहे हैं। वो हमारे संपर्क में हैं। उनके परिवार के लोग संपर्क में हैं। जब तक वो मुंबई में नहीं आते, तब तक हम आशावादी रहेंगे। राउत ने कहा कि जगह-जगह हमें भव्य समर्थन मिल रहा है। जल्द थाने में भी यह तस्वीर दिखेगी। राज्यपाल ने GR मांगा है, 12 मनोनीत विधायक को मान्यता नहीं दी है। ठीक है , वो करोना से ठीक होकर आए हैं। इसके लिए शुभकामना।

राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का इस नरक में उतरना ठीक नहीं है। उनकी छवि खराब होगी। ये मेरी दोस्त के तौर पर सलाह है। अगले कुछ दिन मेरा पार्टी का काम है। मैं उसमें व्यस्त हूं। ED को गिरफ्तार करना है तो करे। शिंदे अभी भी हमारे सहकारी हैं। मित्र हैं। अयोध्या में साथ थे। व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है। राउत ने कहा कि PM मोदी जैसे नेता नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी को इस नरक में नहीं कूदना चाहिए। मुझे कानून पता है।

उन्होंने कहा कि देश के लिए वह जेल जाने के लिए तैयार हैं। यह दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है। दीपक केसरकर , बाला साहेब के बाद पार्टी में आए। उन्हें शिवसेना के बारे में क्या पता। दीपक केसरकर, सावंत वाडी से चुनकर दुबारा आए। राउत ने सवेंदु अधिकारी का बयान पर कहा कि मैंने भी सुना है झारखंड और पश्चिम बंगाल के बारे में उन्होंने बोला। WB नेताओं को ED का नोटिस मिल रहा है।

राउत ने शिंदे गुट पर फिर साधा निशाना
संजय राउत ने शिंदे गुट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा है कि उनके लिए 11 जुलाई तक वहां (गुवाहाटी में) आराम करने का आदेश है। महाराष्ट्र में उनके लिए कोई काम नहीं है।

मुंबई में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक
बीजेपी मुंबई कोर ग्रुप की आज बैठक आज हो सकती है। देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर लगातार 5 दिन से बिजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस अपनी टीम के साथ महाराष्ट्र की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

बीजेपी ने सभी विधायकों को मुंबई में हाजिर होने के निर्देश दिए
बीजेपी ने सभी विधायकों को मुंबई में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। कल सुबह 11 बजे तक सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों को भी मुंबई बुलाया गया है।

आज सुबह 11 बजे संजय राउत को ईडी ने बुलाया
आज सुबह 11 बजे ईडी ने संजय राउत को पेश होने के लिए कहा है। ईडी का ये समन पात्रा चॉल घोटाले में है। वहीं संजय राउत ईडी से समय मांग रहे हैं क्योंकि उनकी आज अलीबाग में 2 रैलियां हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सीएम उद्धव को लिखी चिट्ठी, 3 दिन में मंजूर किए गए प्रस्तावों की मांगी जानकारी
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव को चिट्ठी लिखी है। राज्यपाल ने सीएम से 3 दिन में मंजूर किए गए प्रस्तावों की जानकारी मांगी है।

आदित्य ठाकरे ने कहा- जो भी वापस आना चाहता है, हमारे दरवाजे खुले हैं
उन्होंने पूरी साजिश की कल्पना तब की जब सीएम (उद्धव ठाकरे) 24×7 काम करने के लिए सीएम के रूप में अक्षम थे। इसके बावजूद वह काम कर रहे थे। जो भी वापस आना चाहता है, हमारे दरवाजे खुले हैं। अगर विद्रोह करने वाले सचमुच साहसी हैं, तो इस्तीफा दें और हमारे सामने खड़े होने का साहस रखें।

आदित्य ठाकरे ने कहा- गुवाहाटी में लोगों के दो समूह हैं
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि गुवाहाटी में लोगों के दो समूह हैं। 15-16 लोगों का एक समूह हमारे संपर्क में हैं, उनमें से कुछ हालही में हुए हैं। दूसरा समूह वह है, जो भाग गया है, उनमें साहस और नैतिकता नहीं है।

संजय राउत ने एक बार फिर साधा बागी विधायकों पर निशाना
शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर बागी विधायकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जहालत एक किस्म की मौत है और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें है। राउत ने ट्वीट करके ये बातें कहीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
जर्मनी में G-7 शिखर सम्मलेन की बैठक के बाद पीएम मोदी UAE के लिए रवाना

जर्मनी में G-7 शिखर सम्मलेन की बैठक के बाद पीएम मोदी UAE के लिए रवाना

नेशनल एमएसएमई अवार्ड़ के लिए बिहार का हुआ चयन

नेशनल एमएसएमई अवार्ड़ के लिए बिहार का हुआ चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend