ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी, लंच से पहले तीन घंटे तक पूछे थे कई सवाल

UB India News by UB India News
June 14, 2022
in कारोबार
0
राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी, लंच से पहले तीन घंटे तक पूछे थे कई सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि राहुल कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकलकर अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह फिर से ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। वहीं, राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगे। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल गांधी अपनी बहन और पार्टी नेताओं, समर्थकों के साथ पैदल ही ED दफ्तर के लिए रवाना हुए। वहीं, राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी के आफिस के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं, हम झुकेंगे या डरेंगे नहीं। भारी पुलिस बल तैनात कर यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है।

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

देश भर में सत्याग्रह मार्च का प्लान
इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी के लिए समर्थन दिखाने और भाजपा पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाने के लिए देशभर में कई स्थानों पर संवाददाता सम्मेलन किए. लखनऊ में सचिन पायलट, रायपुर में विवेक तन्खा, भोपाल में दिग्विजय सिंह, शिमला में संजय निरुपम, चंडीगढ़ में रंजीत रंजन, अहमदाबाद में पवन खेड़ा और देहरादून में अलका लांबा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. कोई सबूत नहीं है. प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं और मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामला इसका प्रमाण है.’

दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने नहीं दी अनुमति
इस कड़ी में कांग्रेस के सत्याग्रह मार्च को लेकर पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को लिखे पत्र में कहा, ‘दिल्ली में वर्तमान सांप्रदायिक स्थिति और नई दिल्ली जिले के अधिकार क्षेत्र में भारी कानून व्यवस्था/वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए रैली को नई दिल्ली जिले के अधिकार क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जा सकती.’ इसने यह भी कहा कि पुलिस को विभिन्न स्रोतों से रैली के बारे में जानकारी मिली कि कांग्रेस एआईसीसी मुख्यालय से ईडी कार्यालय पर्यावरण भवन तक एक रैली आयोजित करने की योजना बना रही है.

23 को सोनिया गांधी की पेशी है
पुलिस ने यह भी नोट किया कि पूरे भारत में कांग्रेस समर्थकों को इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है. अनुमति से इनकार करते हुए पुलिस ने कांग्रेस से सहयोग करने का अनुरोध किया है. कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को ईडी कार्यालय में अपने नेता राहुल गांधी की निर्धारित उपस्थिति के मद्देनजर मार्च निकालने की योजना बनाई थी. ईडी ने राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को गांधी परिवार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित रूप से नेशनल हेराल्ड के धन की हेराफेरी के मामले में तलब किया है.

लाइव अपडेट

JUN 13, 2022
11:17 AM (IST)
नेशनल हेराल्ड अखबार नहीं देश की विरासत: सूरजेवाला
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च के दौरान रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड एक अखबार नहीं देश की विरासत है।

JUN 13, 2022
11:15 AM (IST)
सूरजेवाला बोले-क्या पैदल मार्च करना अपराध है?
धारा 144 लगाने के बाद बड़भ् संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पैदल चलने के मामले में रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार क्या इस देश में पैदल चलना, आंदोलन करना अपराध है?

JUN 13, 2022
11:08 AM (IST)
राहुल के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पेश होने के लिए मार्च कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और सिक्योरिटी से जुड़े लोग मौजूद हैं।

JUN 13, 2022
11:06 AM (IST)
कांग्रेस ऑफिस से लेकर ED ऑफिस तक धारा 144
राहुल गांधी की पेशी के बीच कांग्रेस दफ्तर से लेकर ED ऑफिस तक धारा 144 लगा लगी हुई है। राहुल गांधी के आवास के बाहर सुबह से ही पुलिस तैनात की गई है।

JUN 13, 2022
11:05 AM (IST)
राहुल के समर्थन में लगाए गए पोस्टर्स
राहुल गांधी के घर के बाहर आज सुबह से ही उनके समर्थक जुटे। इस दौरान उनके सपोर्ट में कई पोस्टर्स लगाए गए। इन पोस्टर्स में लिखा कि डियर मोदी और शाह, ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं।

JUN 13, 2022
11:03 AM (IST)
कांग्रेस नेताओं के साथ पैदल मार्च कर रहे हैं राहुल,
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के साथ ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च कर रहे हैं।

JUN 13, 2022
11:01 AM (IST)
राहुल गांधी ईडी दफ्तर के लिए निकले
राहुल गांधी की आज ईडी में पेशी है। वे इस समय अपने कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर के लिए निकले हैं। वे कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च कर रहे हैं।

JUN 13, 2022
10:59 AM (IST)
राहुल गांधी से 4 अफसर करेंगे पूछताछ
राहुल गांधी से आज प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के दौरान 4 अफसर उनसे नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ करेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
राष्ट्रपति पद के लिए न इच्छा है, न ही हमलोगों की दिलचस्पी है

राष्ट्रपति पद के लिए न इच्छा है, न ही हमलोगों की दिलचस्पी है

कुछ लोग जानकर झगड़ा करना चाहते हैं:नीतीश कुमार

कुछ लोग जानकर झगड़ा करना चाहते हैं:नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend