ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धरती को बचाना है

UB India News by UB India News
June 7, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पर्यावरण, संपादकीय, समाज
0
धरती को बचाना है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वक्तव्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि भारत ने समय सीमा से पांच महीने पहले ही पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

इससे देश में करीब 27 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ तथा देश को 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा की बचत हुई। साथ ही पिछले आठ वर्षों में किसानों को 40,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की आय हुई है। भारत की यह प्रतिबद्धता इस तथ्य के बावजूद है कि कार्बन उत्सर्जन में भारत की भूमिका न के बराबर है।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

प्रधानमंत्री ने भी विकसित देशों को सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन का दोषी ठहराया है। ये बड़े आधुनिक देश न केवल धरती के ज्यादा से ज्यादा संसाधनों का दोहन कर रहे हैं बल्कि सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन भी उन्हीं के खाते में जाता है। जलवायु परिवर्तन में भारत की भूमिका न के बराबर होने के बावजूद पर्यावरण रक्षा के लिए भारत के प्रयास बहुआयामी हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने यह घोषणा की। मोदी के अनुसार इस उपलब्धि के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2014 में भारत में सिर्फ डेढ़ प्रतिशत इथेनॉल की पेट्रोल में ब्लेंडिंग होती थी। देश के किसान और तेल निर्माता कंपनियां इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं। ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरूक लोगों का दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है।

मिट्टी को बचाने के लिए गंगा के किनार के गांवों में प्राकृतिक खेती के विशाल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इससे खेतों को रसायनों के असर से मुक्त करने में मदद मिलेगी। सॉइल हेल्थ कार्ड से किसानों की उपज बढ़ी है। पर्यावरण की रक्षा के लिए भारत का जोर इनोवेशन और तकनीक के उपयोग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने पर है।

कार्बन उत्सर्जन में भारत की भूमिका न्यूनतम रखने मात्र से ही कुछ खास हासिल नहीं होने वाला है। आज स्थितियां बेहद बिगड़ चुकी हैं। अब दुनिया को ऐसी जीवनशैली अपनानी होगी जो धरती के अनुकूल हो और उसे बिलकुल नुकसान न पहुंचाएं। टिकाऊ विकास के लिए मानव केंद्रित सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 12, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
खाद्य सुरक्षा दिवस : सबको भोजन मुहैया कराने की चुनौती

खाद्य सुरक्षा दिवस : सबको भोजन मुहैया कराने की चुनौती

इस्लामिक देश : चिंतित करने वाला रवैया

इस्लामिक देश : चिंतित करने वाला रवैया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend