ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी विधासभा में पेश हुआ 6 लाख करोड़ का बजट

UB India News by UB India News
May 27, 2022
in उत्तरप्रदेश, कारोबार
0
यूपी विधासभा में पेश हुआ 6 लाख करोड़ का बजट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 6 लाख 15 हज़ार 518 करोड़ 97 लाख रुपये का है। बजम में 39 हज़ार 181 करोड़ 10 लाख रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं।

महिला उत्थान के लिये सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण तथा कौशल विकास के लिये 20 करोड़ रूपये का प्रावधान प्रस्तावित है। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 2022-2023 के लिये 1500 करोड़ रुपये की बजटीय व्यवस्था प्रस्तावित है। प्रतियोगी छात्रों को उनके घर के पास ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से राज्य सरकार द्वारा सभी मण्डल मुख्यालयों में चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में करने के लिये 30 करोड़ रूपये के प्रावधान का प्रस्ताव है। बजट में, वाराणसी में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना के लिये जमीन खरीदने के वास्ते 95 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। खेल के विकास एवं उत्कृष्ट कोटि के खिलाड़ी तैयार करने के लिये मेरठ में मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय के निर्माण पर 700 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालयों के लिये 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था का प्रावधान प्रस्तावित है

RELATED POSTS

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्य मंत्री लघु सिंचाई के लिए 1000 करोड़ रुपए प्रस्तवाति
सिंचाई के लिए डीजल विद्युत के स्थान पर वैकल्पिक ऊर्जा प्रबंधन के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के अंतर्गत कृषकों के प्रक्षेत्रों पर सोलर पम्पों की स्थापना करायी जा रही है। वर्ष 2022-2023 में 15,000 सोलर पम्पों की स्थापना करायी जायेगी।

साल 2022-23 में 60.20 लाख कुन्तल बीजों का वितरण किया जाना प्रस्तावित है। साल 2022-23 में 119.30 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य है। प्रदेश में 34,307 राजकीय नलकूपों तथा 252 लघु डाल नहरों द्वारा कृषकों को मुफ्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्य मंत्री लघु सिंचाई योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए प्रस्तवाति है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बजट भाषण
सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश में राशन की नेशलन पोर्टिबिल्टी लागू है। देश में विशाल खाद्यान वितरण अभियान चल रहा है। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पिछले 5 सालों में पीएम आवास ने 43 लाख 50 हज़ार आवास दिए गए। सौभाग्य योजना में 1 करोड़ 41 लाख लाभार्थी हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शायरी से अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि, ‘जब तलक भोर का सूरज नजर नहीं आता, काम मेरा है उजालों की हिफाजत करना। मेरी पीढ़ी को एक चिराग बनकर जलना है जिसका मजहब है अंधेरों से बगावत करना।’

1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट संबोधन में कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा था। प्रधानमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने में प्रदेश का योगदान महत्वपूर्ण हैं इसलिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

Next Post
बेगूसराय में मंच टूटा, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ,जेडीयू के जिला अध्यक्ष का टूटा पैर

बेगूसराय में मंच टूटा, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ,जेडीयू के जिला अध्यक्ष का टूटा पैर

बिहार में सर्वे से पहले होगा सरकारी योजनाओं की जमीन का म्यूटेशन

बिहार में सर्वे से पहले होगा सरकारी योजनाओं की जमीन का म्यूटेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend