ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली मुंडका अग्निकांड में 27 लोगों की जान चली गई, जबकि अभी भी 19 लोग लापता

UB India News by UB India News
May 15, 2022
in खास खबर, दुर्घटना
0
दिल्ली मुंडका अग्निकांड में 27 लोगों की जान चली गई, जबकि अभी भी 19 लोग लापता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए। आग बुझाने और लोगों को बचाने के काम के बीच इस हादसे के बाद लोग अभी भी लापता हैं। उनके परिजन अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि गोदाम के पास फायर एनओसी नहीं था। बिना एनओसी के यहां सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक वायर बनाने का काम किया जाता था। कंपनी के मालिकों को पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया है। जानिए आग के हादसे का पूरा घटनाक्रम।

सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक वायर बनाए जाते थे गोदाम में

आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई, जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय था। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के काम में 30 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया। पुलिस ने बताया कि कंपनी के मालिकों-हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया गया है और इमारत के मालिक की पहचान मनीष लाकरा के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह इमारत के सबसे ऊपर वाले तल पर रहता था और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

सूचना मिलते ही 30 दमकल गाड़ियां पहुंच गई थी मौके पर

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि इस अभियान में कोई दमकलकर्मी घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छह दमकल वाहन अब भी घटनास्थल पर हैं और तीन-चार लोगों के अभी फंसे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम 4.45 बजे मिली, जिसके बाद 30 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर हर तरफ दुखद दृश्य दिखाई दिए। कई लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते दिखे तो कई लोग रस्सियों के सहारे इमारत से नीचे आते दिखाई दिए।

50 कर्मचारियों को सुरिक्षत निकाल लिया गया, लेकिन 27 जानें चली गईं

यह आग मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के निकट लगी। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि चार मंजिला इमारत में कंपनियों को ऑफिस स्पेस मुहैया कराया जाता था। उन्होंने बताया कि पहली मंजिल में एक कंपनी का कार्यालय था और उसके 50 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, वहीं 27 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बचाए गए लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए कुछ एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद थीं। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया लेकिन रेस्क्यू अभियान जारी है।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई ​हस्तियों ने जताया शोक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आग लगने से हुई लोगों की मौत पर शोक जताया। कोविंद ने कहा कि वह इमारत में आग लगने से कई लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने कहा, ‘ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लगने की घटना से अत्यंत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली में भीषण आग की घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस हादसे में जाने गंवाने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

केजरीवाल और राहुल गांधी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और झुलसे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में मुंडका के निकट हुई अग्नि दुर्घटना में कई लोगों की मौत से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘मुंडका आग हादसे की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’

हम आपको बताते हैं कि दिल्ली मुंडका अग्निकांड में कब क्या हुआ?

दिल्ली की बर्निंग बिल्डिंग : बिल्डिंग में आने-जाने का एक ही रास्ता था, मेन गेट इतना संकरा कि एक आदमी बमुश्किल निकल सके.
4.30 बजे : 13 मई की शाम को बिल्डिंग में आग लगी और जल्द ही आग ने पूरी इमारत को गिरफ्त में ले लिया.
4.45 बजे : मेट्रो के पिलर नंबर 545 के पास स्थित इमारत में आग लगने की दमकल विभाग व पुलिस को सूचना मिली.
5.00 बजे : दमकल विभाग विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.
5.15 बजे : बचाव कार्य शुरू किया गया. बिल्डिंग के शीशे तोड़े गए व बचाव कार्य शुरू किया गया.
5.20 बजे : रस्सी की मदद से लोगों को इमारत से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया.
5.30 बजे : आग की भयंकरता को देखते हुए मौके पर दमकल विभाग की और गाड़ियां भेजी गईं.
6.00 बजे : महिला ने इमारत की तीसरी मंजिला से छलांग लगा दी थी. घायलावस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया.
6.15 बजे : महिला को संजय गांधी अस्पताल में मृत घोषित किया गया.
7.00 बजे : दमकल विभाग की और गाड़ियां भेजी गईं.
7.30 बजे : ग्रामीणों ने बिल्डिंग से करीब 100 लोगों को बचाया.
8.00 बजे : लोगों को बाहर निकालने का काम जारी रहा.
8.30 बजे : दमकल विभाग की और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.
8.30 बजे : इमारत के आसपास भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. इससे राहत कार्य में थोड़ी परेशानी हुई.
10.00 बजे : दमकल विभाग ने कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया था.
10.15 बजे : इमारत के अंदर से शवों को निकालना शुरू किया गया.
10.30 बजे : इमारत से 16 शवों को निकालकर संजय गांधी अस्पताल में भेजा गया.
11.00 बजे : देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था.
11.30 बजे : दमकल विभाग की और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.
11.40 बजे : एक बार फिर पहली मंजिल पर आग की लपटें दिखाई दीं. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
12.00 बजे : कूलिंग के साथ सर्च ऑपरेशन जारी रहा.
2.00 बजे : कूलिंग का काम जारी रहा.

दिल्ली के मुंडका में लगी आग अब बुझ चुकी है लेकिन उसमे न जाने कितनी जिंदगियां, कितनी उम्मीदे और कितने सपने भी जल के ख़ाक हो गए है। दिल्ली में लगी इस आग में 27 लोगो ने अपनी जान गंवाई और 100 से ज्यादा लोगो को रेस्क्यू किया गया। मुंडका में हुए इस अग्निकांड में न जाने कितना दर्द, कितनी पीड़ा देखने को मिली।बिल्डिंग में फंसे हुए 12 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मुंडका इलाके में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है. बता दें कि डीएम ऑफिस ने 011-25195529, 011-2 5100093 औऱ 7982661695 नंबर जारी किया है.

कंपनी मालिक हिरासत में
कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में लिया गया है. हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. वरुण गोयल और सतीश गोयल को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

 

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कांग्रेस चिंतन शिविर : BJP को कैसे घेरें? 2024 में कैसे पाएं सत्ता?

कांग्रेस चिंतन शिविर : BJP को कैसे घेरें? 2024 में कैसे पाएं सत्ता?

ज्ञानवापी में आज सर्वे दोबारा शुरू, तहखानों की हो रही वीडियोग्राफी, काशी विश्वनाथ मंदिर की कड़ी सुरक्षा

ज्ञानवापी में आज सर्वे दोबारा शुरू, तहखानों की हो रही वीडियोग्राफी, काशी विश्वनाथ मंदिर की कड़ी सुरक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend