ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में भूचाल, जनवरी से अब तक 10% टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

UB India News by UB India News
May 13, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
पंजाब में चन्नी सरकार का कल होगा कैबिनेट का विस्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में गुरुवार का दिन किसी तबाही से कम नहीं रहा। चौतरफा हो रही बिकवाली की वहज से सेंसेक्स आज 1100 से अधिक अंक गिरकर बंद हुआ। बीएसई की 30 कंपनियों में से महज 2 विप्रो (Wipro) और एचसीएल टेक (HCL Tech) ही हरे निशान पर रहीं। आज के कारोबार में एक समय सेंसेक्स 1400 अंत तक गिर गया था। बता दें कि जनवरी से अब तक Sensex करीब 10 प्रतिशत यानि 5,958 अंक गिर चुका है।

हाल के कुछ महीनों से दुनिया भर के शेयर बाजार करेक्शन की चपेट में हैं। खासकर रिकॉर्ड महंगाई (Inflation) के कारण ब्याज दरें बढ़ाने का दौर शुरू होने से बिकवाली तेज हो गई है । कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 1,158.08 अंक (2.14 फीसदी) के नुकसान के साथ 52,930.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 359.10 अंक (2.22 फीसदी) के नुकसान के साथ 15,808 अंक पर बंद हुआ। बीते 1 महीने में सेंसेक्स 5,500 अंक टूट चुका है. निफ्टी भी बीते एक महीने में करीब 10 फीसदी गिरा है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

गिरावट के मुख्य कारण
अमेरिका में महंगाई
बाजार गिरने का एक प्रमुख कारण अमेरिका की महंगाई है। अमेरिका में महंगाई के ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं. इसके अनुसार, अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई मार्च के 8.5 फीसदी से से कम होकर 8.3 फीसदी पर आ गई है। हालांकि यह 8.1 फीसदी के अनुमान से ज्यादा है । इस बात की आशंका बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व रेट हाइक करने में आक्रामक रवैया अपना सकता है. इस कारण डरे इन्वेस्टर्स बिकवाली कर रहे हैं ।

ग्लोबल ट्रेंड
अमेरिकी बाजार में कल गिरावट देखने को मिली. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 326.63 अंक यानी 1.02 फीसदी की गिरावट में रहा। एसएंडपी500 में 1.65 फीसदी और Nasdaq Composite Index में 3.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आज एशियाई बाजार भी नुकसान में रहे।जापान का निक्की 1.01 फीसदी गिरकर बंद हुआ तो हांगकांग का हैंगसेंग 1.05 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.36 फीसदी के नुकसान में रहा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स पिछले कुछ महीनों से भारतीय बाजार में बिकवाल बने हुए हैं. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को एफपीआई ने 3,609.35 करोड़ रुपये की बिकवाली की. इस तरह मई महीने में एफपीआई अब तक17,403 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से निकाल चुके हैं ।इस साल की बात करें तो 2022 में अब तक एफपीआई 1,44,565 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post

Займы в рублях круглосуточно и без отказа 21 шт

ट्विटर को सताने लगा ‘भय’‚ सरकार ने कहा‚ ऐसा नहीं

ट्विटर डील को होल्ड पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend