ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लॉकडाउन से शंघाई में भुखमरी से हालात बेकाबू

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
लॉकडाउन से शंघाई में भुखमरी से हालात बेकाबू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के वुहान से 2019 में निकला कोरोना वायरस अब वापस चीन में गदर मचा रहा है। जीरो कोविड पॉलिसी पर चल रहे चीन में कोरोना विकराल रूप अख्तियार कर रहा है। पूरी जनता को वैक्सिनेट करने के चीनी दावे को धता बताते हुए कोरोना हर दिन हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

अपनी सख्त कार्रवाई के लिए प्रसिद्ध चीनी सरकार ने कोरोना के आतंक को देखते हुए सबसे बड़े कारोबारी शहर शंघाई में सख्त लॉकडाउन लगा रखा है। करीब 26 मिलियन (260 लाख) की आबादी वाले शंघाई में लोगों की आवाजाही बंद है और सड़कों पर किसी भी व्यक्ति के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा है। लेकिन इतने सख्त लॉकडाउन ने वहां के लोगों को भुखमरी की स्थिति में ला दिया है। बीते कई दिनों से लॉक डाउन झेल रहे लोगों के पास खाने-पीने का सामान खत्म होता जा रहा है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

Meanwhile in China's #Shanghai, Municipal Party Committee Li Qiang Jin was visiting the lockdown situation in the residential district. When they're filming down in the street, suddenly the residents from their homes desperately shouted "help, help, help, we have nothing to eat". pic.twitter.com/IsUgN550uq

— WumaoHub (@WumaoHub) April 12, 2022

खिड़कियों से चिल्लाकर खाना मांग रहे हैं लोग
शंघाई में सख्त लॉकडाउन के चलते लोगों का हाल बेहाल है। खाने का सामान खत्म हो चुका है। लोग सड़क से गुजर रहे सरकारी अमले से या फिर अपने पड़ौसियों से खाना मांग रहे हैं। लंबे समय से घरों में बंद रहने की वजह से लोग मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए हैं। उन्हें रोजमर्रा की चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

सामने आई खौफनाक तस्वीरें
चीन में मीडिया पर प्रतिबंध है लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से चीन की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें आ रही हैं। इस तरह के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें लोगों को मदद की गुहार लगाते देखा जा रहा है। लोग अपने घरों की खिड़की से मदद के लिए चीख रहे हैं। हालात लगातार बिगड़ता जा रहा है। कई लोग अब अपने घरों से निकलकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे हैं। प्रदर्शनकारी कह रहे हैं कि हम लोग भूख से मर रहे हैं। हमें मदद की जरूरत है। सरकार हमारी आवाज नहीं सुन रही है।

भारतीय दूतावास बंद
चीन के शंघाई में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया गया है। दूतावास परिसर जाकर मिलने वाली राजनयिक सेवाएं निलंबित कर दी हैं। वाणिज्य दूतावास ने एक नोटिस जारी कर कहा कि पूर्वी चीन क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिक त्वरित राजनयिक सेवाओं के लिए बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

#China In a #Shanghai community, there was an uproar and one voice stood out, "I'm starving to death! I'm starving to death!" pic.twitter.com/RU68srkrC3

— ★ GNI ★ GAIA NEWS INTERNATIONAL (@GaiaNewsIntl) April 12, 2022

शंघाई में 26 हजार नए मामले मिले
चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई ओमिक्रोन वैरिएंट की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। इनमें 1,189 नए मामले लक्षण वाले हैं, जबकि 25,141 मरीज बिना लक्षण वाले हैं। बड़ी संख्या में मामले मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post

Function As First To Learn What The Experts Are Saying About Best Electric Dog Fence

Should You Get Your Dominican Mail Order Bride Repaired?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend