ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

24 में 16 नए चेहरे पहुंचेगे विधान परिषद

UB India News by UB India News
April 8, 2022
in पटना, विधानमंडल
0
राजग 13 व राजद 6 सीटों पर विजयी ,कांग्रेस को मिली 1 सीट‚ 4 पर निर्दलीय का कब्जा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्थानीय प्राधिकार से हुए विधान परिषद चुनाव के नतीजे जिस तरह से सामने आए हैं उसने यह व्यवस्था कर दी है कि विधान परिषद के चौबीस सीटों पर सोलह चेहरे बिल्कुल ही नए होंगे। थोड़े खालिस अंदाज में कहिए तो इन्हें हल्दी लग गई है। जीतने वालों के लिए किसी भी सदन में प्रवेश पहली बार तो जरूर हो रहा पर उनका बैकग्राउंड राजनीतिक रहा ही है। गया में मनोरमा देवी का हारना और राजद के रिंकू यादव का जीतना मगध क्षेत्र के लिए बड़ी खबर है। मनोरमा देवी जदयू की प्रत्याशी थीं और पहले जीत चुकी हैं। इस बार जिस रिंकू यादव ने उन्हें हराया वह पहली बार जीते हैं पर मगध क्षेत्र में बाहुबल के लिए चर्चित पुराने दिग्गज विधायक के करीबी रिश्तेदार हैं। इसी तरह औरंगाबाद में पहली बाद दिलीप सिंह को जीत हासिल हुई है। वह भाजपा की टिकट पर जीते हैं पर उनका अपना राजनीतिक बैकग्राउंड रहा है। वह इस चुनाव के लिए तैयारी में पहले से थे। पटना से कार्तिक मास्टर के जीतने की बात बहुत पहले से दौर रही थी। उनके लिए भी यह पहला मौका है कि वह किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैैं। पर राजनीतिक तौर पर वह काफी सेंसेटाइज रहे हैैं। अनंत सिंह के चुनाव की कमान उन्हीं के जिम्मे रही है।

मधुबनी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अंबिका गुलाम यादव को जीत हासिल हुई है। वह पहली बार किसी सदन में जा रही हैं। उनके पति गुलाब यादव राजद की टिकट पर विधायक रहे हैं। उनकी जीत को भी महत्व दिया जा रहा। समस्तीपुर से तरुण कुमार भी पहली बार जीते हैं।

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

कांग्रेस के टिकट पर जीते राजीव सिंह
बेगूसराय के राजीव सिंह भी पहली बार जीतकर विधान परिषद जा रहे हैं। वह कांग्रेस की टिकट पर जीते हैं। उन्होंने भाजपा के पुराने विधान पार्षद रजनीश को हराया है। राजीव सिंह का राजनीतिक बैकग्राउंड यह है कि वह पूर्व मंत्री व जदयू नेता आरएन सिंह के पुत्र हैं। उनके भाई संजीव परबत्ता से जदयू के विधायक हैं। मुंगेर से अजय सिंह भी पहली बार जीते हैं। भागलपुर से विजय सिंह भी पहली बार किसी सदन में जा रहे। वैसे वह काफी पहले से चुनावी राजनीति में हैैं। सहरसा से अजय सिंह के लिए भी सदन में जाने का पहला मौका है।

कई पहली पर बने एमएलसी
सिवान से विनोद जायसवाल भी पहली बार जीत कर जा रहे। इसी तरह गोपालगंज से राजीव सिंह के लिए भी यह प्रथम मौका है। सीतामढ़ी में रेखा देवी, वैशाली से भूषण राय, नवादा से अशोक यादव व बेतिया से इंजीनियर सौरभ भी पहली बार किसी सदन में जा रहे। अशोक यादव का राजनीतिक बैकग्राउंड यह है कि वह राजवल्लभ यादव के रिश्तेदार हैैं। पूर्वी चंपारण से विजयी रहे महेश्वर सिंह भी पहली बार विधान परिषद में होंगे। हालांकि, वे इससे पहले विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
5 जातियों में सिमटीं विधान परिषद की 24 सीटें

5 जातियों में सिमटीं विधान परिषद की 24 सीटें

4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend