ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में सियासी घमासान ,संसद भंग होने पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ असंवैधानिक तरीके से अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने और नेशनल असेंबली भंग किए जाने के मुद्दे पर टकराव जारी है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई फिर शुरू हो गई है। इमरान खान लगातार आरोप लगा रहे हैं कि अमेरिका के इशारे पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। वो विपक्ष को देशद्रोही भी करार दे रहे हैं। विदेश मंत्रालय इमरान और उनके मंत्रियों की बयानबाजी से सख्त नाराज है। दूसरी तरफ, विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वो सरकार के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में प्रदर्शन करेगा।

फॉरेन मिनिस्ट्री ने क्या कहा
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की बुधवार देर रात जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि फॉरेन मिनिस्ट्री के सीनियर अफसरों ने अमेरिका का नाम लिए जाने पर सख्त ऐतराज जताया है। इन अफसरों के मुताबिक, सरकारें और नेता बदलते रहते हैं, लेकिन इस सरकार ने जो किया है उसका पाकिस्तान को बहुत सख्त और बहुत लंबे समय तक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

रिपोर्ट के मुताबिक, फॉरेन मिनिस्ट्री के अफसरों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा- अब हमारे एम्बेसेडर्स भी विदेश मंत्रालय को खुलकर सारी बातें नहीं बताएंगे। उनके जेहन में यह डर बन गया है कि उनके किसी लेटर को कभी भी पब्लिक डोमेन में लाया जा सकता है, जबकि ये साफ तौर पर सीक्रेट होते हैं। अमेरिका और यूरोप से संबंधों पर इसका बहुत गहरा असर होगा। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हमारे डिप्लोमैट्स ही दुनिया में हमारे आंख और कान होते हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अफसर मान रहे हैं कि इमरान ने सियासी फायदे लिए जो चाल चली, मुल्क को उसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अफसर मान रहे हैं कि इमरान ने सियासी फायदे लिए जो चाल चली, मुल्क को उसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विपक्ष का दबाव बढ़ेगा
विपक्षी दलों के संगठन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान ने बुधवार रात साफ कर दिया कि गठबंधन अब कोर्ट के अलावा सड़कों पर भी इमरान खान का मुकाबला करेगा।
रहमान ने एक चैनल से बातचीत में कहा- जिस तरह से अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया गया और जिस तरह से नेशनल असेंबली को भंग किया गया, उससे ये साफ हो जाता है कि इमरान का संविधान में यकीन नहीं है और वो सिर्फ सत्ता से चिपके रहना चाहते हैं। वो हमें गद्दार करार देते हैं। अब हम हर हाल में सड़कों पर उतरेंगे और अवाम ही इमरान को बताएगी कि कौन गद्दार है।

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान ने साफ कर दिया है कि विपक्षी संगठन अब सड़कों पर इमरान का विरोध करेगा।
पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान ने साफ कर दिया है कि विपक्षी संगठन अब सड़कों पर इमरान का विरोध करेगा।

आज फिर सुनवाई
अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और नेशनल असेंबली भंग होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई गुरुवार सुबह 10 बजे होगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान पहली बार राष्ट्रपति की तरफ से किसी वकील ने दलीलें पेश कीं। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के वकील अली जफर ने कहा- SC के पास डिप्टी स्पीकर के फैसले पर सुनवाई करने का हक ही नहीं है। जिस तरह कोर्ट के फैसले पर संसद में बहस नहीं हो सकती, उसी तरह संसद की कार्यवाही में कोर्ट भी दखलंदाजी नहीं कर सकता।

इससे पहले SC ने इमरान सरकार के वकील से NSC (नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल) की बैठक के मिनट्स मांगे। इसी मीटिंग में इमरान ने NSC के साथ विदेशी साजिश के सबूत वाला लेटर साझा करने का दावा किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
यूक्रेन पर हमले का 43वां दिन , ह्यूमन राइट्स काउंसिल से रूस को निकालने के लिए आज हो सकती है वोटिंग

यूक्रेन पर हमले का 43वां दिन , ह्यूमन राइट्स काउंसिल से रूस को निकालने के लिए आज हो सकती है वोटिंग

चैती छठ : लोकआस्‍था के महापर्व का पहला अर्घ्‍य आज

चैती छठ : लोकआस्‍था के महापर्व का पहला अर्घ्‍य आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend