ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अक्षम्य गलती -दोनों देशों में बेवजह युद्ध का कारण भी बन सकती

UB India News by UB India News
March 14, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय, सेना
0
अक्षम्य गलती -दोनों देशों में बेवजह युद्ध का कारण भी बन सकती

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किसी सेना से भूल से भी इस तरह की गलती की अपेक्षा नहीं की जा सकती जो किसी अन्य देश पर मिसाइल दगवा दे। लेकिन यह गलती हुई है और इसे स्वीकार करके खेद भी जताया गया है। पिछली ९ मार्च की शाम भारत में हरियाणा के सिरसा से दुर्घटनावश दागी गई एक मिसाइल पूर्वी पाकिस्तान की सीमा में १२४ किलोमीटर अंदर मियां चन्नू इलाके में जाकर गिरी। पाकिस्तान की सेना ने तुरंत इसकी शिकायत की। इस पर भारत का कहना था कि रूटीन मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी गलती से मिसाइल दग गई। भारत सरकार के बयान में कहा गया कि शुक्रवार ९ मार्च को नियमित मेंटेनेंस के दौरान एक तकनीकी गलती हुई‚ जिसकी वजह से एक मिसाइल अचानक दग गई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पता चला है कि यह मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में जाकर गिरी। घटना बेहद दुखद है‚ लेकिन साथ ही यह राहत की बात है कि इस हादसे की वजह से जान–माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जैसा कि स्वाभाविक ही था इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त को तलब करके कड़़ा एतराज जताया और इसे बिना उकसावे के पाक की वायु सीमा का उल्लंघन कहा। उसका यह भी कहना है कि इसकी वजह से यात्री विमानों या नागरिकों के जीवन पर खतरा हो सकता था। पाक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत को इस तरह की लापरवाहियों के चलते दुखद परिणामों के प्रति सावधान रहना होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोबारा नहीं होने के लिए प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित करना होगा। पाकिस्तान ने इस मामले की जांच करा कर उसके नतीजे साझा करने की भी मांग की है। समझा जाता है कि यह जमीन–से–जमीन पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल थी‚ खुशकिस्मती है कि इसमें कोई वारहेड़ नहीं था। यह मिसाइल ४०‚००० फीट की उचाई पर ध्वनि की गति से उड़ी और पाकिस्तान की सीमा में १२४ किलोमीटर अंदर गिर गई। इसे राजस्थान की महाजन फील्ड़ फायरिंग रेंज की तरफ जाते देखा गया जो अचानक ट्रैक बदलकर पाक की ओर चली गई। भारत और पाकिस्तान‚ दोनों परमाणु शक्ति संपन्न पड़़ोसी देश हैं‚ लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी के हालात बने रहते हैं। ऐसी गलतियां दोनों देशों में बेवजह युद्ध का कारण भी बन सकती हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
क्या सुशासन सरकार इसे समझेगीॽ

क्या सुशासन सरकार इसे समझेगीॽ

रूस पर जैविक और रासायनिक हमले की व्यापक तैयारी का आरोप

रूस पर जैविक और रासायनिक हमले की व्यापक तैयारी का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend