ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार को अब चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

UB India News by UB India News
November 26, 2021
in पटना, राजद
0
नीतीश कुमार को अब चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने राज्य में शिक्षा की स्थिति पर सवाल उठाया है. नीति आयोग सहित मूल्यांकन करने वाली अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं की रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर है. उन्होंने बेरोजगारी और गरीबी के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, ‘नीति आयोग सहित मूल्यांकन करने वाली अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं की बेरोजगारी, गरीबी, विकास, विधि व्यवस्था, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों की बहुआयामी रिपोर्ट्स में लगातार बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर है. “नीतीश कुमार को अब चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए”.’

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

नीति आयोग सहित मूल्यांकन करने वाली अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं की बेरोजगारी, गरीबी, विकास, विधि व्यवस्था, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों की बहुआयामी रिपोर्ट्स में लगातार बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर है।

"नीतीश कुमार को अब चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए" pic.twitter.com/gwl7IhcoH6

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 26, 2021

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने आज अपने जीवन की सबसे संक्षिप्त टिप्पणी की. यह टिप्पणी बढ़ती महंगाई को लेकर है. दरअसल लालू यादव ने महज तीन शब्दों का ट्वीट किया है. इस ट्वीट में लालू ने लिखा कि सरसों का तेल. लालू के इस ट्वीट में खास बात ये है कि उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के आफिशियल एकाउंट से ट्वीट किया. यह ट्वीट तो महज एक शब्द का है उसमें चार अक्षर हैं.

दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने महंगाई को लेकर एक ट्वीट किया है. इसमें केवल एक शब्द टमाटर लिखा गया है. इसी ट्वीट को रिट्वीट करते लालू यादव ने लिखा है सरसों का तेल. दोनों ट्वीट के महज चार शब्दों से उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा हमला किया. उन्होंने टमाटर और सरसों के तेल के बहाने महंगाई को अपना मुद्दा बनाया है.

बता दें कि टमाटर अभी बाजार में 80 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है. यह रेट कई दिनों से स्थिर बना हुआ है. यदि अच्छी क्वालिटी का टमाटर नहीं हुआ तो रेट कम भी हो जाता है. इसी तरह सरसों का तेल भी इन दिनों अचानक महंगा हो गया है. बीच में इसकी कीमत में गिरावट आई थी लेकिन फिर से कुछ ब्रांड तो 200 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने लगा है. यदि कोल्हू का सरसों तेल लेना हो तो फिर इसकी कीमत 250 रुपये प्रति किलो के आसपास है. कोल्हू का पेरा हुआ सरसों तेल तो आसानी से उपलब्ध भी नहीं होता है.

बहरहाल आरजडी प्रमुख लालू यादव ने सरसों का तेल ट्वीट कर एवं टमाटर को रिट्वीट कर अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में बड़ा तंज कस दिया है. इसके पहले भी उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ तंज कसते रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि लालू यादव के टमाटर और सरसों के तेल को विरोधी किस प्रकार लेते हैं और सियासी गलियारे में इस पर किस तरह का पलटवार आता है.

सरसों का तेल https://t.co/iLyo4a8dno

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 25, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
मंत्री के ओएसड़ी की महिला मित्र के ठिकानों से मिली अकूत संपत्ति

मंत्री के ओएसड़ी की महिला मित्र के ठिकानों से मिली अकूत संपत्ति

शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री

दुर्घटनाओं का बहुत बड़़ा कारण है शराबः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend