ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईपीएफओ में ई–नामांकन करें सदस्य

UB India News by UB India News
November 25, 2021
in कारोबार, कैरियर, पटना
0
ईपीएफओ में ई–नामांकन करें सदस्य

PATNA BHVISHYA NIDHI OFFICE MEIN PRESS KO SAMBODHIT KERTE CHETRIYA BHVISAYE NIDHI AYOUKT MR BRAJESH KUMAR

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सदस्यों के लिए ई–नामांकन का व्यापक अभियान चला रहा है‚ ताकि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में अंशदाताओं को पेंशन एवं अन्य प्रकरणों के निपटारे में परेशानी न हो और वे ऑनलाइन दावा फाइल कर सकें। इसके लिए विभाग की ओर से सभी नियोक्ताओं को निर्देश जारी किए गए हैं‚ कि वे अपने सदस्यों का शत–प्रतिशत नामांकन कराएं। कर्मचारी भविष्य निधि एवं प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम–१९५२ के प्रावधानों के तहत सभी कर्मचारियों के लिए ई– नॉमिनेशन अनिवार्य है। कोविड काल में जिन मृत कर्मचारियों का नामांकन नहीं हुआ था उनके आश्रितों को इसी कारण परेशानियों का सामना करना पडा। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के ऑनलाइन पेंशन आवेदन के लिए भी ई–नामांकन आवश्यक है। ई–नॉमिनेशन के लिए कुछेक तरीके बताए गए हैं जिनके द्वारा सुविधापूर्वक इसे किया जा सकता है। यह जानकारी पीआरओ रविकांत सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि ई–नामांकन के बाद नियोक्ता को कोई दस्तावेज भेजने की आवश्यकता नहीं है। नियोक्ता से कोई भी दस्तावेज डिजिटली अनुमोदित कराने की जरूरत है। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पटना स्थित कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय समय में अथवा वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें ई नामांकन
सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि के पोर्टल में सर्विसेज सेक्शन में कर्मचारियों के लिए पर क्लिक करें। तत्पश्चात इन तरीकों को अपनाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
मेंबर यूएएन/ऑनलाईन सर्विस पर क्लिक करें।
अगर मेंबर पोर्टल जेनरेट न हो तो पहले मेंबर पोर्टल जेनरेट करें।
उपलब्ध यूएएन एवं पासवर्ड डालकर लॉग–इन करे।
मेंबर पोर्टल पर क्लिक कर सदस्य अपना फोटो व अन्य जानकारी उपलब्ध कराएं अथवा अद्यतन करें।
मेंबर पोर्टल पर मैनेज पर ई–नॉमिनेशन सेलेक्ट करें।
इसके बाद पारिवारिक विवरणी संबंधी घोषणा पर हां अथवा ना पर क्लिक करें।
यदि पारिवारिक विवरणी में किसी का नाम जोडना है तो एड पर क्लिक करते हुये संबंधित का आधार नंबर व अन्य विवरण देते हुये फोटो के साथ एड पर क्लिक करें। यदि दो और उससे ज्यादा सदस्यों को जोडना है तो इसी प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है। पूरे परिवार का विवरण अपडेट करने के बाद सर्विस के तहत फेमिली डिटेल पर क्लिक करना है।
किस नॉमिनी को कितना प्रतिशत देना है उसे अपडेट करें। इसके बाद सर्विस के तहत ई–नॉमिनेशन पर क्लिक करें।
ओटीपी जेनरेट करने के लिये ई–साईन पर क्लिक करते हुये आधार से जुडे मोबाईल नंबर पर भेजा गया ओटीपी जमा करना है। इस तरह से आप अपने ई– नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करते हुए ईपीएफओ के साथ नामांकन पंजीकृत कर सकते है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सदस्यों के लिए चला रहा है ई–नामांकन का व्यापक अभियान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के ऑनलाइन पेंशन आवेदन के लिए भी ई–नामांकन है जरूरी।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का शिलान्यास आज

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का शिलान्यास आज

कृषि कानूनों को वापस लेकर मोदी ने कैसे एक झटके में विपक्ष के हमलों की हवा निकाल दी

मोदी का आंदोलन को समाप्त करने का दांव पूरी तरह विफल............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend