ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश चुनाव: योगी के कंधे पर मोदी का हाथ, जानिए क्या हैं इस तस्वीर के मायने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 56वें डीजीपी आईजीपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ ऐसी ही अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें पीएम मोदी उनके कंधे पर हाथ रखकर राजभवन के गलियारे में टहलते नजर आए। इस दौरान दोनों नेता गंभीर चर्चा कर रहे हैं।

UB India News by UB India News
November 23, 2021
in संपादकीय
0
उत्तर प्रदेश चुनाव: योगी के कंधे पर मोदी का हाथ, जानिए क्या हैं इस तस्वीर के मायने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मियां बेहद तेज हो होती जा रही हैं। न सिर्फ तमाम विपक्षी दल योगी सरकार को घेरने का भरसक प्रयास कर रहे हैं  बल्कि भाजपा के कई नेता भी खुद को योगी आदित्यनाथ से बड़ा नेता साबित करने के प्रयास में नजर आते हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के साथ दो ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो दिखाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं और उनके नेतृत्व को लेकर आलाकमान में कोई संशय नहीं है।

दरअसल योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और उनके साथ कुछ चर्चा कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ द्वारा ये तस्वीरें शेयर करते ही उनके समर्थक उत्साहित नजर आ रहे हैं। दरअसल ये तस्वीरें खुद में बिना कुछ बोले इतना कुछ बोल रही हैं कि योगी के समर्थकों का उत्साहित होने लाजमी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इन तस्वीरों के जरिए योगी ने न सिर्फ विपक्ष के नेताओं को बल्कि पार्टी के अंदर भी अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

RELATED POSTS

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

हम निकल पड़े हैं प्रण करके
अपना तन-मन अर्पण करके
जिद है एक सूर्य उगाना है
अम्बर से ऊँचा जाना है
एक भारत नया बनाना है pic.twitter.com/0uH4JDdPJE

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2021

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले योगी के साथ मोदी की तस्वीर दर्शाती है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच में भरपूर तालमेल है। पिछले काफी समय से इस तरह की बातें कही जा रही थी कि केंद्रीय नेतृत्व योगी आदित्यनाथ से खुश नहीं है, ये तस्वीरें ऐसी बातों पर पूरी तरह से विराम लगाती हैं। इसके अलावा ये तस्वीरें भाजपा में अंदरखाने योगी का विरोध करने वाले नेताओं और इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने वाले नेताओं को भी स्पष्ट संदेश देती हैं कि राज्य में चुनाव जीतने पर अगले सीएम भी वो ही होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निसंदेह इस समय भारत की राजनीतिक के सबसे बड़े नेता हैं। विपक्षी दलों द्वारा तमाम मुद्दों पर उन्हें घेरने की कोशिश के बावजूद वो देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। विपक्ष के नेता भी उनपर डायरेक्ट अटैक करने से बचते हैं, ऐसे में योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी ये तस्वीर योगी आदित्यनाथ को न सिर्फ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा नेता दर्शाती है बल्कि इस बात को भी स्पष्ट करती है कि भाजपा भविष्य में भी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ ही आगे बढ़ेगी और योगी आदित्यनाथ उस राजनीति में सबसे बड़े चेहरे हो सकते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 15 जुलाई, 2026 से टैरिफ में कटौती शुरू होने...

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विश्व की सामूहिक सुरक्षा, शांति...

Next Post
नौसेना में शामिल हुआ आइएनएस विशाखापत्तनम

नौसेना में शामिल हुआ आइएनएस विशाखापत्तनम

दिल्ली की हवा में आज भी कोई सुधार नहीं, AQI 382 के साथ वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

दिल्ली की हवा में आज भी कोई सुधार नहीं, AQI 382 के साथ वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend