मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुरातात्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पटना म्यूजियम के एक हिस्से की खुदाई कराने को आवश्यक बताया और कहा कि ऐसा होने से यहां के इतिहास के बारे में और विशेष जानकारी मिल सकेगी। नीतीश ने बुधवार को पटना म्युजियम का भ्रमण कर वहां चलाए जा रहे अपग्रेडेशन एवं विस्तार कार्यों की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पाटलिपुत्र एक ऐतिहासिक स्थल है। पुरातात्विक दृष्टिकोण से पटना म्यूजियम का यह स्थल काफी महत्वपूर्ण है। इस दृष्टिकोण से पटना म्यूजियम के एक हिस्से में खुदाई कराना आवश्यक है ताकि पुरातात्विक अवशेषों की प्राप्ति से यहां के इतिहास के बारे में और विशेष जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने पटना म्यूजियम का भ्रमण करने के बाद बिहार म्यूजियम का भी निरीक्षण किया और इन दोनों म्यूजियम को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड पथ के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इसके बाद नये प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण के लिए फुलवारीशरीफ के मुरादपुर‚ बिहटा के नेउरा तथा कन्हौली में स्थल निरीक्षण किया। नीतीश को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटना म्यूजियम के ग्राउंड प्लान‚ सब–वे लेबल प्लान तथा पटना म्यूजियम एवं बिहार म्यूजियम की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी को लेकर प्रस्तावित सब–वे की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने दोनों म्यूजियम को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड टनल (पाथ) बनाने की योजना की विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा‚ बड़ी संख्या में लोग पटना म्यूजियम एवं बिहार म्यूजियम आते हैं और आगे भी आयेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें। ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर‚ प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ कला–संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी‚ भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि‚ अपर सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग दीपक आनंद‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह‚ वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...







