ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आतंकियों का समर्थन करने वाले मसूद खान को पाकिस्तान ने बनाया अमेरिका का राजदूत

UB India News by UB India News
November 16, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
आतंकियों का समर्थन करने वाले मसूद खान को पाकिस्तान ने बनाया अमेरिका का राजदूत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनियाभर में आतंक फैलाने वाला हमारा पड़ोसी आतंक को लेकर हर रोज नए आयाम रच रहा है। न्यूज एजेंसी ANI ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि अब पाकिस्तान ने आतंक का समर्थन करने वाले PoK के पूर्व राष्ट्रपति मसूद खान को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। अगस्त महीने में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के साथ ही पाकिस्तान अब खुलकर आतंक और आतंकियों का समर्थन कर रहा है। अब उसका ये दांव दुनियाभर में उसकी किरकिरी कर रहा है।

अमेरिका की एक पत्रिका नेशनल रिव्यू के अनुसार, मसूद खान एक खतरनाक कट्टरपंथी है, जिसका पश्चिम में इस्लामवादियों और पूर्व में “जिहादियों” के साथ काम करने का एक लंबा इतिहास है। नेशनल रिव्यू के अनुसार, मसूद खान की नियुक्ति लगातार और खतरनाक हो रहे पाकिस्तानी शासन का प्रमाण है। पाकिस्तानी प्रशासन लगातार दुनियाभर में इस्लामिक कट्टरपंथियों का समर्थन करने के लिए काम कर रहा है।

RELATED POSTS

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

अमेरिकी मैगजीन में बताया गया है कि इस साल जुलाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के राष्ट्रपति के रूप में मसूद खान ने आतंकवादी बुरहान वानी को लेकर एक “विशेष संदेश” जारी किया जो साल 2016 में मारा गया था। उसकी पांचवी बरसी पर मसूद खान ने अपने संदेश में कहा, “हमें आज बुरहान वानी का दुख है। वह हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। उसने एक उद्देश्य के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।”

हिजबुल मुजाहिदीन के अलावा मसूद खान दूसरे आतंकी संगठनों को भी सपोर्ट करता है। 2019 में उसने इस्लामाबाद में ऑल पार्टीज कश्मीर सॉलिडेरिटी कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए नेशनल रिव्यू ने बताया कि मसूद खान ने हरकत-उल-मुजाहिदीन (एचयूएम) के संस्थापक फजलुर रहमान खलील के साथ मंच साझा किया है, जिसे अमेरिकी विदेश विभाग ने 1997 में एक आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया था।

मैगजीन की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वित्त विभाग के अनुसार, “खलील … ने ओसामा बिन लादेन की मौत से पहले तक अल-कायदा के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे। खलील यूबीएल के इंटरनेशनल इस्लामिक फ्रंट का एक प्रमुख सदस्य था और 1998 में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ हमलों के लिए जारी यूबीएल के पहले फतवे का एक सह-हस्ताक्षरकर्ता था।” आपको बता दें कि मसूद खान हिंसक दक्षिण एशियाई इस्लामी आंदोलन जमात-ए-इस्लामी का भी समर्थक है। वो “लेडी अल-कायदा” के नाम से पहचाने जाने वाली आफिया सिद्दीकी का भी समर्थक है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 15, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

Next Post
NGO के लिए के साथ मिलकर कोरोना का टीकाकरण बढ़ने की उम्मीद- स्वास्थ मंत्री

NGO के लिए के साथ मिलकर कोरोना का टीकाकरण बढ़ने की उम्मीद- स्वास्थ मंत्री

उदासीनता और लापरवाही की शिकार, हॉकी के जादूगर की प्रतिमा: अतुल मलिकराम

उदासीनता और लापरवाही की शिकार, हॉकी के जादूगर की प्रतिमा: अतुल मलिकराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend