ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात

UB India News by UB India News
November 16, 2021
in खास खबर, दिल्ली, पर्यावरण, स्वास्थ
0
प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। एक हफ्ते के लिए स्कूल–कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पढ़ाई ऑनलाइन चलेगी। सरकारी दफ्तरों को एक हफ्ते वर्क फ्रॉम होम करने कहा गया है। निजी कंपनियों को भी इस बारे में एड़वाइजरी जारी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन के लॉकड़ाउन पर विचार करने को कहा है। सवाल है कि सब कुछ जानते–समझते हुए आखिर यह नौबत क्यों आई। सरकार अपनी ओर से भरपूर प्रयास कर रही है‚ लेकिन योजना बनाने वालों के अदूरदर्शितापूर्ण कदमों से प्रयास सफल नहीं हो रहे। स्थितियां रोज बिगड़़ती ही जा रही हैं। किसानों के पराली जलाने को प्रदूषण के लिए सबसे बड़़ा विलेन माना गया है। इससे निपटने के लिए बड़़ी–बड़़ी योजनाएं बनाई गइ‚ इन पर अरबों रुपये खर्च किए जा चुके हैं‚ लेकिन किसान आज भी पराली जलाने पर मजबूर हैं। वायु की गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसी ‘सफर’ के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के खेतों में लगाई जाने वाली आग अक्टूबर और नवम्बर में ३०–४० प्रतिशत वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। २०१८ में भारत सरकार ने जोर–शोर से इस समस्या से निपटने का बीड़ा उठाया था। किसानों की मदद के लिए एक फंड़ बनाया गया था। चार साल में इस फंड़ से अरबों रु पये खर्च किए जा चुके हैं‚ मगर यह कोशिश विफल रही। कारण इस योजना में अनेक खामियां हैं। भूसा हटाने के लिए जो मशीन सुझाई गई है; उसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि किसान न उसे खरीद पा रहे हैं न किराये पर ले पा रहे हैं। इसके तहत किसानों को फसल के बचे हुए हिस्से की कटाई और सफाई के लिए मशीन खरीदने के वास्ते सब्सिडी दी जाती है। किसानों का कहना है कि मशीन के तीन हिस्से हैं‚ जिनकी कीमत ढाई से तीन लाख रु पये है। तीन ट्रैक्टर और दो ट्रॉली भी खरीदनी पड़ती हैं। सब्सिडी में ट्रैक्टर ट्रॉली की कीमत शामिल नहीं होने से इसकी कीमत साढ़े आठ लाख तक आती है। किसानों को पहले कीमत खुद चुकानी होती है तब ही सब्सिडी के लिए दावा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में दस महीने लगते हैं। सब्सिडी तय दुकानों से खरीदने पर ही मिलती है। किसानों का दावा है कि ये दुकानें मशीनों को ज्यादा दाम पर बेचती हैं। ऐसे में योजना की सफलता संदिग्ध हो जाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
बिहार में कोविड को लेकर गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

बिहार में कोविड को लेकर गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

JNU में फिर भिड़े ABVP और AISA गुट के छात्र, दर्जन भर छात्र चोटिल

JNU में फिर भिड़े ABVP और AISA गुट के छात्र, दर्जन भर छात्र चोटिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend