ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

LIVE – कुशेश्‍वरस्‍थान में जदयू की ने 12698 मतो से दर्ज की जीत, तारापुर में लड़ाई है घमासान

बिहार विधानसभा के उप चुनाव के लिए पहला नतीजा आ गया है। कुशेश्‍वरस्‍थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने लगभग 12 हजार मतों के अंतर से राजद के उम्‍मीदवार गणेश भारती को हरा दिया है।

UB India News by UB India News
November 4, 2021
in खास खबर
0
LIVE – कुशेश्‍वरस्‍थान में जदयू की ने 12698 मतो से दर्ज की जीत, तारापुर में लड़ाई है घमासान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के उप चुनाव के लिए पहला नतीजा आ गया है। कुशेश्‍वरस्‍थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने लगभग 12 हजार मतों के अंतर से राजद के उम्‍मीदवार गणेश भारती को हरा दिया है। यहां लालू यादव का मुसहर कार्ड फेल होता दिख रहा है। JDU के अमन हजारी ने 12 हजार 698 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उनको कुल 59,882 वोट मिले थे। जबकि, RJD के गणेश भारती को 47,184 वोट मिले। वहीं, रिजल्ट आने से पहले ही पूर्व CM और HAM सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने JDU जीत की अग्रिम बधाई दी थी।

  • कुशेश्वरस्थान से JDU के अमन हजारी को 12 हजार 698 मतों से जीते। उनको 59,882 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 47,184 वोट मिले हैं।
  • तारापुर में 14वें राउंड में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह 396489 वोट मिले हैं। JDU उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह को 37998 वोट मिले हैं।
  • तारापुर में 13वें राउंड में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह 38163 वोट मिले हैं। JDU उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह को 34410 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 21 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 56856 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 44961 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 20 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 54224 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 42409 वोट मिले हैं।
  • तारापुर में 12वें राउंड में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह 35607 वोट मिले हैं। JDU उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह को 31888 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 19 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 51416 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 39969 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 18 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 48462 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 37847 वोट मिले हैं।
  • तारापुर में 11वें राउंड में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह 33187 वोट मिले हैं। JDU उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह को 29357 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 17 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 45808 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 35923 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 16 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 42120 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 34467 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 15 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 39325 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 32247 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 9 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 25068 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 17567 वोट मिले हैं।
  • तारापुर में 5वें राउंड में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह 2717 वोट से आगे हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 8 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 21707 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 16340 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 7 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 18414 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 15094 वोट मिले हैं।
  • तारापुर में 4th राउंड में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह 2250 वोट से आगे हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 6 वें राउंड में JDU के अमन हजारी को 14648 वोट मिले हैं। जबकि, RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 14069 वोट मिले हैं।
  • तारापुर में तीसरे राउंड में राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह 2001 वोट से आगे हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में 5वें राउंड तक JDU उम्‍मीदवार अमन हाजरी को 12230 वोट मिले हैं। RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 11804 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में चौथे राउंड तक RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 9696 वोट मिले हैं। JDU उम्‍मीदवार अमन हाजरी को 9331 वोट मिले हैं।
  • कुशेश्वरस्थान में तीसरे राउंड तक RJD उम्‍मीदवार गणेश भारती को 7523 वोट मिले हैं। JDU उम्‍मीदवार अमन हाजरी को 6853 वोट मिले हैं।
  • तारापुर में पहले राउंड में RJD के अरुण साह को 2977 और JDU के राजीव कुमार सिंह को 3201 वोट मिले हैं।
  • दूसरे राउंड में कुशेश्वरस्थान में RJD 510 वोट से आगे।
  • राजद के खाते में 4926 मत है तो JDU के पास 4416।
  • दरभंगा में तेजस्वी यादव ने निष्पक्ष मतगणना की अपील की है।
  • नेता प्रतिपक्ष के बयान के बाद दरभंगा पुलिस सख्त हो गई है।
  • वोटिंग केंद्र के 500 मीटर दूर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है।
  • रिजल्ट से पहले लालू प्रसाद ने दावा किया है कि दोनों सीट से हमारी जीत सुनिश्चित है।
  • कुशेश्वरस्थान सीट के लिए मतगणना केन्द्र WITI रामनगर, दरभंगा में बनाया गया है।
  • तारापुर विधानसभा के वोटों की गिनती आडी एंड DJ कॉलेज, मुंगेर में हो रही है।
  • तारापुर के वोटों की गिनती के लिए 2 हॉल में 7-7 टेबल यानी 14 टेबल लगेंगे, जबकि बैलेट पोस्टल की गिनती के लिए दूसरे कमरे में 5 अतिरिक्त टेबल लगाए गए हैं।
  • तारापुर के वोटों की गिनती के लिए 19 और कुशेश्वरस्थान के वोटों की गिनती के लिए 16 टेबल बनाए हैं।
  • मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

विधायकों के निधन से खाली हुई थी सीटें

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

तारापुर और कुशेश्वरस्थान के विधायकों के निधन के बाद दोनों सीटें खाली हुई थी। तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी का निधन कोरोना से हो गया था। वहीं, कुशेश्वरस्थान के विधायक शशि भूषण हजारी का लंबी बीमारी से निधन हो गया था। दोनों विधायक JDU से थे। 30 अक्टूबर को हुए मतदान में दोनों सीटों पर कुल 49.5% मतदान हुआ था।

मुंगेर के आडी एंड डीजे कॉलेज पर बने मतगणना केंद्र के अंदर जाने के लिए कतार में खड़े JDU और RJD के कार्यकर्ता।
मुंगेर के आडी एंड डीजे कॉलेज पर बने मतगणना केंद्र के अंदर जाने के लिए कतार में खड़े JDU और RJD के कार्यकर्ता।

NDA की ओर से दोनों सीट पर JDU के उम्मीदवार थे

NDA की तरफ से दोनों सीटों पर JDU के ही उम्मीदवार उतारे गए थे। वजह यह थी कि ये दोनों सीटें पहले JDU के पास थी। दिवंगत विधायक मेवालाल चौधरी के पुत्र ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके कारण JDU ने तारापुर से कुशवाहा समाज के राजीव कुमार सिंह को उतारा था। वहीं, कुशेश्वरस्थान से JDU ने दिवंगत विधायक शशि भूषण हजारी के पुत्र अमन हजारी को उतारा था।

उपचुनाव में महागठबंधन में टूट

उपचुनाव में RJD और कांग्रेस के बीच गठबंधन में टूट हो गई थी। RJD ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे तो जवाब में कांग्रेस ने भी दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे दिए। तारापुर से RJD ने अरुण शाह और कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती को अपना उम्मीदवार बनाया था। कुशेश्वरस्थान आरक्षित विधानसभा क्षेत्र है, ऐसे में कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार अशोक राम के पुत्र अतिरेक कुमार को उतारा था। वहीं, तारापुर से राजेश मिश्रा को चुनाव लड़ाया था। इन सबके अलावा तीसरा फैक्टर चिराग पासवान भी थे। उन्होंने कुशेश्वरस्थान से अंजू देवी को मैदान में उतारा है। तारापुर से चन्दन सिंह पर विश्वास जताया है। ​​​​​​

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
कुशेश्‍वरस्‍थान में पहले राउंड में राजद ने बनाई बढ़त, 397 वोटों से जेडीयू उम्‍मीदवार से आगे

कुशेश्‍वरस्‍थान में पहले राउंड में राजद ने बनाई बढ़त, 397 वोटों से जेडीयू उम्‍मीदवार से आगे

तारापुर में मतगणना शुरू, सबसे पहले गिने जा रहे हैं पोस्‍टल बैलेट के वोट

तारापुर में मतगणना शुरू, सबसे पहले गिने जा रहे हैं पोस्‍टल बैलेट के वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend