ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘रस्सी जल गई मगर ऐंठन नहीं गई’……..

UB India News by UB India News
November 2, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
‘रस्सी जल गई मगर ऐंठन नहीं गई’……..

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तालिबान खुद को बदलने के भले हजारों तर्क दे‚ मगर हकीकत में ऐसा होना नामुमकिन दिखता है। अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता संभाले ढøाई महीने से ज्यादा हो गए हैं‚ किंतु उसका आचार–व्यवहार अभी भी कबीलाई‚ हिंसक और असंवेदनशील है। तालिबान शासन को मान्यता देने के सवाल पर दुनिया को उसने जिस भाषा में धमकाया है‚ वह यह बताने को काफी है कि ‘रस्सी जल गई मगर ऐंठन नहीं गई’। तालिबान शासन को मान्यता नहीं देने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी देना दरअसल उसकी छटपटाहट को ही परिलक्षित करता है। इससे यह पता चलता है कि उसे दुनिया के बाकी देशों की कितनी ज्यादा जरूरत है। ठीक है कि किसी भी सरकार को मान्यता उस देश के नागरिकों का अधिकार होता है‚ किंतु इसके लिए गलत तरीके अपनाकर और बेहद बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। ज्ञातव्य है कि संंबंध हमेशा अपनेपन की भावना और लचीले व्यवहार से प्रगाढ़ बनते हैं। इसके लिए न तो धमकी देने की आवश्यकता पड़़ती है न हिंसक विचारों को प्रदर्शित करना पड़़ता है। लिहाजा तालिबान को भी अपने अतीत का चोला उतारना होगा। उसे दुनिया को यह भरोसा दिलाना होगा कि वह हिंसा का रास्ता त्याग चुका है। उसे अपने नागरिकों के दिलों में जगह बनाने के वास्ते कुछ रचनात्मक करना होगा। जब तक वह अपने नागरिकों के दिलोदिमाग से दहशत खत्म नहीं करेगा तब तक उसकी विश्वसनीयता का कोई आधार नहीं बनेगा। उसके हिंसक अतीत की परछाई उसके वर्तमान को रोशन करने में बाधक बनी हुई है। शायद यही वजह है कि उसके परम मित्र पाकिस्तान और चीन तक ने उसकी सरकार को मान्यता नहीं दी है। भारत भी अभी तक ‘वेट एंड़ वाच’ की रणनीति पर काम कर रही है। वह नई सरकार के कार्यों और गतिविधियों का मूल्यांकन करने के बाद ही तालिबान शासन को मान्यता देने के फैसले पर विचार करना चाहता है। भारत के मन में तालिबान शासन को लेकर अंदेशा है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों के लिए कर सकता है। कश्मीर में हाल में जिस तरह की ताबड़़तोड़़ आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है‚ वह इस अंदेशे की पुष्टि करता है। लिहाजा विश्व के तमाम देशों को फूंक–फूंक कर कदम बढ़ाने की दरकार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
NEET UG 2021 के रिजल्ट घोषित, मृणाल, तन्मय और कर्हिका ने नीट में किया टाप ,टॉप-3 को 720 में मिले 720

NEET UG 2021 के रिजल्ट घोषित, मृणाल, तन्मय और कर्हिका ने नीट में किया टाप ,टॉप-3 को 720 में मिले 720

ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख देर रात गिरफ्तार

ED की सबसे बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख देर रात गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend