ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज हो रहा है मिनी चुनाव, 13 राज्यों में 29 सीटों पर उपचुनाव

UB India News by UB India News
October 31, 2021
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
आज हो रहा है मिनी चुनाव, 13 राज्यों में 29 सीटों पर उपचुनाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

30 अक्टूबर को देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महत्वपूर्ण उपचुनाव होने जा रहे हैं. इस उपचुनाव में देशभर में विधान सभा की 29 सीटों के साथ-साथ लोकसभा की 3 सीटों के लिए भी मतदान होने जा रहा है. नागालैंड के शामटोर चेस्सोरे विधान सभा सीट (जिस पर उपचुनाव होना था) पर पहले ही एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण केओशू यिमचुंगर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है. इस उपचुनाव को भारत का मिनी चुनाव भी कहा जा सकता है, क्योंकि उपचुनाव वाले राज्यों की भौगोलिक स्थिति के आधार पर देखा जाए तो यह उपचुनाव भारत के सभी हिस्सों उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर के राज्यों में हो रहे हैं. जाहिर है कि भारत के सभी हिस्सों में होने जा रहे इन उपचुनावों को देश की जनता का मूड भांपने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

उपचुनाव वाली इन सभी सीटों पर 2 नवंबर को मतगणना होगी. 2 नवंबर को जो जनादेश आएगा. जाहिर तौर पर उसका असर अगले साल होने जा रहे 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधान सभा चुनाव पर तो पड़ेगा ही. साथ ही इन चुनावी नतीजों का असर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भविष्य पर भी पड़ना तय माना जा रहा है. चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर को असम की 5, पश्चिम बंगाल की 4, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और मेघालय की 3-3, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की 2-2 विधान सभा सीटों के अलावा आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की 1-1 विधान सभा सीट पर भी उपचुनाव होने जा रहा है. इन 29 विधानसभा सीटों के साथ ही शनिवार को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दादरा और नागर हवेली की 1-1 लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने जा रहा है.

RELATED POSTS

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

भाजपा जहां इस उपचुनाव के जरिए एक बार फिर से यह साबित करना चाहती है कि वो अभी भी देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय राजनीतिक दल है और एनडीए गठबंधन को चुनाव में हराना आसान नहीं है. दूसरी ओर कांग्रेस की कोशिश अपनी खोई जमीन को फिर से हासिल करना है, जबकि ममता बनर्जी, लालू यादव और जगन मोहन रेड्डी जैसे क्षेत्रीय क्षत्रप जीत हासिल कर यह साबित करना चाहते हैं कि राज्य में उन्हे हराना आसान नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

भारत में चीनी राजदूत को चीनियों ने ही क्यों घोषित किया गद्दार?

by UB India News
July 7, 2026
0

चीन में इन दिनों दिलचस्प वाकया देखा गया है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत में चीन के राजदूत शू...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

Next Post
भव्य स्वागत के बीच इटली के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, आज पोप फ्रांसिस से होगी मुलाकात

भव्य स्वागत के बीच इटली के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, आज पोप फ्रांसिस से होगी मुलाकात

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हुई जेल से रिहाई

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हुई जेल से रिहाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend