ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विश्व समुदाय आगे आए

UB India News by UB India News
October 26, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
बांग्लादेश में क्यों जलाए जा रहे हैं हिंदुओं के घर, मंदिरों में फिर क्यों हो रही है तोड़फोड़?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत सहित पूरी दुनिया में इस्कॉन के बैनर से बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध जारी हिंसा का विरोध किया जाना बिल्कुल स्वाभाविक है। सभी समुदाय के लोगों को विश्व भर में इस हिंसा के विरु द्ध एकजुट होना चाहिए। लेकिन हिंदुओं के विरु द्ध कुछ भी हो जाए दुनिया के लिए यह तभी चिंता का कारण बनता है जब भारत की कूटनीति सक्रिय होती है। भारत में स्वयं को सेकुलर मानने वाला खेमा ऐसे खामोश है मानो बांग्लादेश में हिंदुओं के विरु द्ध हमला स्वाभाविक घटना हो। बांग्लादेश में १३ अक्टूबर‚ २०२१ को कोमिल्ला के नानुआर दिधी के दुर्गा मंडप से आरंभ हमले ने देशव्यापी एकपक्षीय दंगे का रूप ले लिया था। ॥ नोआखाली के इस्कॉन मंदिर पर बर्बर हमला हुआ। अबुल अला मौदुदी द्वारा स्थापित कट्टरपंथी जमात–ए–इस्लामी सहित अन्य मुस्लिम संगठनों का हाथ इसके पीछे माना जा रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा था कि जमात वही स्थिति लाना चाहती है जिसमें खुलेआम कत्लेआम हो। जमात और ऐसे दूसरे संगठन हिंदुओं पर हमले करते रहे हैं‚ मंदिर और हिंदू घर तोड़े और जलाए जाते रहे हैं। शेख हसीना उदारवादी हैं किंतु इन कट्टरपंथियों के सामने वह भी कमजोर नजर आई हैं। बांग्लादेश के अखबार ब्लिट्ज ने आबादी का विश्लेषण कर बताया है कि १९४७ में पूर्वी पाकिस्तान यानी बांग्लादेश में ३० प्रतिशत से ज्यादा हिंदू थे। २०११ की जनगणना में हिंदुओं की आबादी ८ प्रतिशत रह गई। बांग्लादेश के मीडिया पर नजर रखें तो साफ दिखाई देगा कि हिंदुओं को अपमानित तथा हिन्दू महिलाओं के साथ बदतमीजी की घटनाएं आम हैं। बांग्लादेश की ही संस्था ऐनओ सालिश सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है २०१३ के आरंभ से इस वर्ष सितम्बर तक हिंदुओं पर ३६७९ हमले हो चुके हैं। नोआखाली में स्थिति भयावह है। बांग्लादेश हिंदू–बुद्धिस्ट–क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल ने चांदपुर एवं नोआखाली हमलों में जान–माल की क्षति की भयावह तस्वीर पेश की है।

नोआखाली और कोमिल्ला दोनों महत्वपूर्ण जगह हैं। नोआखाली वह स्थान है‚ जहां १५ अगस्त‚ १९४७ के पूर्व और बाद में हुए भीषण दंगों के बाद महात्मा गांधी को जाना पड़ा था। कोमिल्ला वह जगह है जहां आठवीं सदी में त्रिपुरा के देव राजवंश का शासन था। १४०० के बाद माणिक वंशी राजाओं ने शासन किया। किंतु १६ वीं सदी से स्थितियां बदलने लगीं। १७६४ में शमशेर गाजी के नेतृत्व में यहां बड़ा आंदोलन हुआ और राजवंश का अंत हो गया। कुछ लोग उसे काजी नजरुल इस्लाम की कर्मभूमि के रूप में याद करते हैं जहां उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स के भारत आने के विरुद्ध अपनी चर्चित कविता की रचना की थी। वहां १९३१ में मालगुजारी के खिलाफ भी किसान आंदोलन हुआ था और उसमें भी कुछ मजहबी अंश थे। तब महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर दोनों वहां गए थे। नोआखाली का दंगा कोई भूल नहीं सकता। १९४६ का यही अक्टूबर महीना था जब वहां हिन्दुओं पर हमले आरंभ हुए थे। गांधीजी वहां नवम्बर १९४६ में पहुंचे थे। उस समय के बंगाल के कांग्रेस के नेता डॉ बिधान चंद्र राय ने गांधी जी को हिंसा का जो विवरण दिया था‚ वह दिल दहलाने वाला था।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

उन्होंने कहा था कि हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है और हिंदू महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म किया जा रहा है। मोहम्मद अली जिन्ना के डायरेक्ट एक्शन के बाद कोलकाता से लेकर बंगाल की कई जगहों पर खुलेआम कत्लेआम हुआ था। उसकी चपेट में नोआखाली था। गांधी जी के साथ प्यारेलाल नैयर‚ डॉक्टर राम मनोहर लोहिया‚ उनकी सहयोगी आभा‚ मनु आदि गए थे। उन्होंने सात सप्ताह तक पैदल क्षेत्र की यात्रा की। रिकॉर्ड बताते हैं कि वे करीब ११५–१६ मील चलकर ४७–४८ गांवों तक पहुंचे। उस समय १० अक्टूबर‚ १९४६ का दिन था‚ जिसे कोजागरा पूणमा कहा जाता है। हिन्दुओं की सामूहिक हत्याओं के साथ हजारों को मुसलमान बनाया गया था। बंगाल में मुस्लिम लीग की सरकार थी। बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री हुसैन शाहिद सुहरावर्दी ने गांधीजी को नोआखाली छोड़ने की चेतावनी दी थी। उनके रास्ते में अनेक बाधाएं मुस्लिम लीग और उनके कट्टरपंथियों ने खड़ी कीं। गांधी गांव–गांव घूमते रहे।

काफी लोग इस समय नोआखाली और गांधी को याद कर रहे हैं। क्या आज वही स्थिति बांग्लादेश या पाकिस्तान में है कि कोई गांधी जैसा व्यक्ति वहां जाए‚ यात्राएं करे और हमलों को शांत करेॽ कतई नहीं। बांग्लादेश के साथ हमारे संबंधों को देखते हुए देश के विरु द्ध कुछ बोलना राजनयिक दृष्टि से विपरीत परिणामों वाला माना जा रहा है। मरणासन्न हो चुकी पार्टी बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सक्रिय हो गई। उसने दंगों की जांच के लिए दो समानांतर कमेटियों का गठन कर दिया। सब जानते हैं कि बेगम खालिदा जिया के शासन में किस तरह हिंदुओं पर हमले हुए‚ कट्टरपंथ और आतंकवाद तेजी से फैला। उन्हें लगता है कि मजहबी उन्मादियों के साथ खड़े होकर वह अपना समर्थन वापस पा सकती हैं। इसलिए भारत सरकार अंदर भले सक्रिय हो स्पष्ट बोलने से बच रही है।
वास्तव में इस प्रकार की हिंसा अपने आप नहीं होती। इसकी जड़ें गहरी हैं। लंबे समय से हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदाय के विरुद्ध पैदा की गई घृणा तथा बांग्लादेश को सम्पूर्ण इस्लामिक राज बनाने का प्रचार चलता रहा है। ऐसी घटनाओं में संयम बनाए रखना कठिन है। बांग्लादेश की ४०९६ किलोमीटर सीमा से लगने वाले पूर्वोत्तर के ५ राज्यों असम‚ त्रिपुरा‚ मिजोरम‚ मेघालय और पश्चिम बंगाल में इसका असर है। अक्टूबर के नोआखाली तथा मोहम्मद अली जिन्ना के डायरेक्ट एक्शन को पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के कट्टरपंथी हमेशा याद करते हैं।
यानी यह छिटपुट हिंसा या अचानक हो गई वारदात नहीं है। इसके पीछे एक विचार और योजना है। यह यूं ही खत्म नहीं होगी। दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति‚ चाहे वह किसी धर्म या पंथ को मानने वाला हो उसको अपने महत्वपूर्ण पर्व मनाने के लिए विश्वास दिलाना जरूरी है कि वह सुरक्षित है। लेकिन हिंसा रु की नहीं। वास्तव में इसके लिए बांग्लादेश सरकार को तो जो कुछ संभव हो सकता है करना ही चाहिए‚ भारत सहित संपूर्ण दुनिया के हिंदू‚ सिख‚ जैन‚ बौद्ध‚ ईसाई यहां तक कि मुसलमानों को भी प्रतिरोध करना चाहिए अन्यथा एक दिन वहां से गैर मुस्लिमों का नामोनिशान खत्म हो जाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend