ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द, भारत जीता सीरीज

UB India News by UB India News
September 16, 2021
in क्रिकेट, खास खबर
0
कोरोना के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द, भारत जीता सीरीज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच को कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया है. भारतीय प्रशंसक सीरीज में जीत की खुशी मना रहे हैं लेकिन इंग्लैंड की टीम ने शिकायत की है कि भारत के कहने पर यह टेस्ट मैच रद्द किया गया है. ऐसे में सीरीज किसने जीती, इस पर पेंच फंस गया है. यह टेस्ट मैच शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे (भारतीय समय अनुसार) मैनचेस्टर में शुरू होना था. मैच से दो दिन पहले भारतीय टीम के जूनियर फिजियोथैरेपिस्ट योगेश परमार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. उनके पॉजिटिव मिलते ही भारतीय खेमे में हड़कंप मच गया था. मैच होने पर भी सवाल खड़े हो गए थे.

कोच सहित कई पॉजिटिव

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

दरअसल, चौथे टेस्ट मैच के समय ही भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण और फिल्डिंग कोच आर श्रीधर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इनकी रिपोर्ट के बाद भारतीय टीम का मेडिकल स्टाफ आइसोलेशन में चला गया था. उसके बाद योगेश परमार के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई. हालांकि गुरुवार को सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट किया गया और सूत्रों ने दावा किया कि सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है लेकिन भारतीय और इंग्लैंड टीम प्रबंधन के बीच शुक्रवार सुबह तक वार्ता होती रही. मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही एएनआई ने मैच रद्द करने की रिपोर्ट दी है.

सीरीज में आगे

बता दें कि इस मैनचेस्टर में इसी टेस्ट सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच खेला जाना था. इससे पहले चार टेस्ट मैच खेले गए थे. आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने ओवल में चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में अपराजेय बढ़त भी ले ली थी. ओवल की पिच पर भारत ने 50 साल बाद टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी. इससे पहले भारत ने 1971 में इस पिच पर टेस्ट मैच जीता था. वहीं, पूरी सीरीज की बात करें तो इसमें पहला मैच बारिश के कारण ड्रा हो गया था. दूसरा टेस्ट लॉर्डस के मैदान पर हुआ जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की. लॉर्डस के मैदान पर भी भारत की यह आज तक की तीसरी जीत थी. इसके बाद लीड्स के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच भारत हार गई. चौथा टेस्ट ओवल में भारत जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे हो चुकी थी. अब मैनचेस्टर में पांचवां टेस्ट खेला जाना था लेकिन मैच रद्द होते ही भारत की जीत के कयास लगने लगे.

सीरीज की स्कोर लाइन पर सस्पेंस बरकरार
ओवल टेस्ट को जीतकर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान के बावजूद सीरीज की स्कोर लाइन पर सस्पेंस बरकरार है. ईसीबी ने अपनी बयान में मैच कैंसिल शब्द इस्तेमाल किया है. अब सीरीज का भविष्य क्या होगा इस पर स्थिति साफ नहीं है.

गुरुवार को टीम इंडिया के सहायक फिजियो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी. इसके बाद से मैनचेस्टर टेस्ट पर सवालिया निशान खड़ा हो गया था. सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मैच के होने की संभावना बढ़ गई थी. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच से पहले एक और कोरोना टेस्ट करवाने की मांग की थी.

चूंकि इंग्लैंड में बना बायो बबल ब्रेक हो गया है इसलिए भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल में जुड़ने से पहले भी क्वारंटीन पीरियड से गुजरना पड़ सकता है. बीसीसीआई की ओर से जल्द ही मामले पर अपडेट जारी किया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
इसी महीने अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, राष्ट्रपति बायडेन से होगी पहली मुलाकात!

इसी महीने अमेरिका जा सकते हैं PM मोदी, राष्ट्रपति बायडेन से होगी पहली मुलाकात!

स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार लोगों की होगी नियुक्तियांः मंगल पांडेय

बच्चों में बढ रहे वायरल बुखार को लेकर विभाग अलर्टः पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend