ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पप्पू यादव की CM नीतीश से भावुक अपील- बिहार के विकास में नायक की भूमिका निभाएं

UB India News by UB India News
May 16, 2021
in अन्य विपक्ष, दरभंगा, पटना
0
पप्पू यादव की CM नीतीश से भावुक अपील- बिहार के विकास में नायक की भूमिका निभाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गई है. शनिवार को पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की बात आई तो उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इसके विरोध में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) पहुंच गए. पप्पू यादव को पटना भेजने के लिए अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस मंगवाया था. इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की गाड़ी भी वहां पहुंच गई. इस दौरान जाप के कार्यकर्ता अस्पताल प्रशासन के इस कदम का लगातार विरोध करते रहे. आखिर में पप्पू यादव ने भी पटना नहीं जाने बात को रखते हुए फिलहाल दरभंगा में ही इलाज करवाने की बात कही.

डीएमसीएच में इलाजरत पप्पू यादव को शनिवार को अस्पताल के मेडिसिन विभाग से निकाल कर MRI और सिटी स्कैन के लिए ले जाये जाना लगा तो उनके समर्थकों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी. पप्पू यादव को एंबुलेंस से जांच घर ले जाया गया जहां उनके सभी जरूरी टेस्ट किये गए.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

‘पटना में जान का खतरा, इलाज के लिए मुझे दिल्ली भेजा जाए’

पप्पू यादव ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि अगर जरूरत पड़े तो पटना के बजाय उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा जाए. पटना में उन्हें जान का खतरा है. इसके अलावा, पप्पू यादव ने एक भावनात्मक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार के विकास और नवनिर्माण के लिए नायक की भूमिका निभाने की अपील की. साथ ही कहा कि वो उनके भाई समान हैं, कोई दुश्मन नहीं. वो तो सरकार का ही काम कर रहे थे, सरकार की आलोचना कर उनकी आंख खोल रहे थे कि आखिर उनके राज में यह क्या हो रहा है. पप्पू ने कहा कि हम थे तो सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों की लचर व्यवस्था से पर्दा उठ रहा था. लेकिन अब कोई यह काम नहीं कर रहा है. मुझे कोरोना पॉजिटिव कर कुछ नहीं मिलेगा, हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लिए काम करेंगे.
वहीं, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के अधीक्षक मणिभूषण शर्मा ने बताया कि फिलहाल पप्पू यादव का इलाज दरभंगा में ही होगा. अब इस पर मेडिकल बोर्ड 24 से 48 घंटे के बाद फिर से निर्णय लेगी कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजना है या दरभंगा में ही इलाज होगा. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पप्पू यादव को कुछ जांच की जरूरत है जिसकी सुविधा DMCH में नहीं है इस वजह से उन्हें IGMS पटना भेजने की बात कही गई. उन्हें वहां तुरंत भेजने की आवश्यकता नहीं है. फिलहाल पप्पू यादव को आराम की जरूरत है ऐसे में उन्हें यहां से ले जाना उचित नहीं समझ गया इसलिए फिलहाल पटना जाने की बात नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
गांवों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर पीएम और सीएम गंभीर, बिहार में नीतीश कुमार ने दिए ये निर्देश…

गांवों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर पीएम और सीएम गंभीर, बिहार में नीतीश कुमार ने दिए ये निर्देश...

बिहार के पूर्व राज्यपाल रघुनंदन लाल भाटिया के निधन पर CM नीतीश ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक

बिहार के पूर्व राज्यपाल रघुनंदन लाल भाटिया के निधन पर CM नीतीश ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend