ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने 70वें जन्मदिन पर लगवाया कोरोना का टीका

UB India News by UB India News
March 1, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने 70वें जन्मदिन पर लगवाया कोरोना का टीका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश भर में आज से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का आगाज हो गया है. बिहार में वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्रियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है. 70वें जन्मदिन के अवसर पर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद सीएम नीतीश ने बिहार की जनता से अपील की है कि वे भी आगे आएं और कोरोना वैक्सीन लगवाएं. उन्होंने कहा कि हमने नयी सरकार बनने के साथ ही ये तय कर लिया कि सभी को फ्री वैक्सीन मिलेगी. जो खर्च होगा उसका राज्य सरकार भुगतान करेगी.

आईजीआईएमएस से हमारा विशेष लगाव

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

वैक्सिनेशन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ” आज वैक्सिन का पहला डोज पटना के आईजीआईएमएस में लेने का अवसर मिला. इसकी मुझे खुशी है और जितने भी हमारे चिकित्सा के केंद्र हैं, सभी जगहों पर ठीक ढंग से काम किया जा रहा है. आईजीआईएमएस से हमारा विशेष लगाव रहा है. पहली बार टीकाकरण की शुरुआत यहीं से की गई थी.”

60 साल से अधिक उम्र के लोगों का होना है टीकाकरण

उन्होंने कहा कि अब 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होना है. साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग जो किसी अन्य रोग से ग्रसित हो उन्हें भी टीका दिया जाना है. इस बाबत केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दिया है. मुझे पूरा भरोसा है कि वैक्सिनेशन का काम अच्छे से होगा. कोरोना से मुक्ति पाना बहुत जरूरी है और हमें जल्द मुक्ति मिलेगी.

सीएम नीतीश ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सभी बिहारवासी इसका लाभ लेंगे और टीकाकरण कराएंगे. इसके अलावा सभी को सचेत रहना है, मास्क लगाना है, दूरी मेंटेन करना है, हाथ को बराबर साफ करते रहना है. यहां तो मामले बहुत कम हुए हैं, फिर भी हमसभी को टीकाकरण का काम जरूर पूरा करना चाहिए, जिससे कि हमें इससे निजात मिल सके.

एमएलए और एमएलसी का भी इस चरण में होगा टीकाकरण

उन्होंने बताया कि बिहार के सभी एमएलए और एमएलसी का भी इस चरण में टीकाकरण होगा. उनके लिए भी बात हो गई है. चूंकि, टीकाकरण के बाद 30 मिनट का समय उन्हें वहीं देना है, ऐसे में हमने पहले उनके लिए विधानसभा में ही टीकाकरण के व्यवस्था की बात कही थी. लेकिन अब उन्हें भी यहीं टीका लगाया जाएगा और इसके लिए विस्तृत जानकारी दी गई है.

सीएम नीतीश ने बताया कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फिर दोपहर के 1 बजे से 7 बजे तक विधायकों और विधान पार्षदों को टीका लगाने का काम किया जाएगा. वहीं, अन्य लोगों का भी इसी दौरान टीकाकरण किया जाएगा.

बिहार में सभी लोगों को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका
बिहार में चुनावी वायदे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार में सभी नागरिकों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाने की घोषणा की। हालांकि केंद्र सरकार ने कहा है कि निजी अस्पतालों में अधिकतम 250 रुपए का शुल्क लगेगा लेकिन बिहार के सभी निजी या सरकारी अस्पताल में टीका लेने पर किसी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। ऐसे में निजी अस्पतालों में टीकाकरण के खर्च का भुगतान नीतीश सरकार करेगी। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की समीक्षा के बाद यह ऐलान किया गया। इस संबंध में नीतीश कैबिनेट ने नवंबर, 2020 में ही मुफ्त टीकाकरण के फैसले पर मुहर लगी दी थी।

50 निजी अस्पताल तीसरे चरण में देंगे टीका 
स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे चरण के टीकाकरण को लेकर 50 निजी क्षेत्र के अस्पतालों को अभियान से जोड़ा है। राज्य के सभी जिलों में कम से कम एक निजी अस्पताल को टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया है। इस चरण में निर्धारित उम्र सीमा वाले कोई भी नागरिक कोविन- 2.0 पोर्टल पर टीकाकरण के लिए स्थल व तिथि का चुनाव स्वयं कर सकते हैं। साथ ही, निजी या सरकारी अस्पताल में टीका के लिए भी उन्हें चयन का विकल्प दिया जाएगा। ऐसे में निजी अस्पताल भी कोरोना टीका अभियान में शामिल होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
विकास दिवस जेडीयू परिवार के लिए त्योहार है:आरसीपी सिंह

विकास दिवस जेडीयू परिवार के लिए त्योहार है:आरसीपी सिंह

जेडीयू की बंगाल इकाई का जल्द ही आरजेडी में हो जाएगा विलय:आरजेडी

जेडीयू की बंगाल इकाई का जल्द ही आरजेडी में हो जाएगा विलय:आरजेडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend